भुट्टे का कीस - Bhutte ka Kees Recipe - Grated Corn Snacks

ताजे नर्म दूधिया भुट्टे से बना इन्दौर-मालवा का खास स्ट्रीट फूड भुट्टे का कीस (bhutte ka kiss or bhutte ka kees ) अपने खास स्वाद की वजह से आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Bhutte ka Kees Recipe - Grated Corn Snacks Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredietns for Buuute ka kees
- भुट्टे - 4 (नरम मुलायम, दूधिया )
- दूध - 1 कप
- ताजा नारियल - 2 - 3 टेबल स्पून, कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- घी - 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1/2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
विधि - how to make bhutte ka kiss
भुट्टे को कद्दू कस करके उनसे पल्प निकाल लीजिये, सारे भुट्टे कद्दूकस करके पेस्ट बना लीजिये.
पैन में घी डालकर गरम कर लीजिये, गरम घी में हींग, जीरा और सरसों के दाने डाल दीजिये, जीरा और सरसों भुनने के बाद, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और अब भुट्टे का पेस्ट डाल दीजिये, और चलाते हुये हल्का कलर बदलने तक भूनिये, 5-6 मिनिट में पेस्ट भुनकर तैयार हो जाता है, अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये. दूध और चीनी डालकर मिलाइये और उबाल आने तक लगातार चलाते हुये पकाइये.

भुट्टे के कीस में उबाल आने के बाद, नमक डालकर मिला दीजिये और ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये, हर 2 मिनिट बाद चलाते रहें, इस तरह बीच बीच में चलाते हुये भुट्टे के कीस को 10-12 मिनिट पका लीजिये. भुट्टे का कीस पकने के बाद उससे घी अलग होने लगता है, हरा धनियां और 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये.
भुट्टे का कीस तैयार है, भुट्टे के कीस को प्लेट में निकाल लीजिये और ऊपर से हरा धनियां और कसा हुआ नारियल डालकर गार्निस कर दीजिये. बहुत ही अच्छा भुट्टे का कीस बना है, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
दूधिया भुट्टे की जगह, स्वीट कार्न के दाने ले सकते हैं, और उन्हैं पीस कर पेस्ट बनाकर भुट्टे का कीस बना सकते हैं.
घी की जगह तेल लिया जा सकता है.
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गौरी मैं कोशिश करुंगी.
निशा: सोनल, मुझे ज्यादा नहीं पता, लेकिन पहले जब लोहे के चाकू यूज करते थे तब पत्थर पर घिस कर उसे तेज करते देखा है.
निशा: गौरी, सिघाड़े का अचार कच्चे नरम सिघाड़े से बनाया जाता है, अब सिघाड़े आ रहे हैं, अचार बना सकते हैं, अचार का मसाला तैयार कर लीजिये, उसमें 2 टेबल स्पून नीबू का रस या सिरका मिला लीजिये और सिघाड़े के कांटे हटाकर उसे बीच से ऊपर से नीचे इस तरह काटिये, कि वह नीचे की ओर जुड़ा रहे, सिघाड़े के कटे भाग में मसाला भर कर कन्टेनर में रखते जाइये, सारे सिघारे भर कर तैयार कर लीजिये, 3-4 दिन में सिघाड़े खट्टे हो जायेंगे, अब आप सिघाड़े का अचार खा सकते है.
निशा: स्वाति, खाने में घी तेल को कम कर दीजिये, कम तेल में बनी सब्जी रोटी या दलिया खायें, फल और सब्जी अधिक खायें, टोन्ड दूध यूज कीजिये और थोड़ी सी एक्सर साइज कीजिये, वेट कम हो जायेगा.
please table spoons ki size ml. Me confirm kar dijiye thankyou.
Iss recipe k liye normal corn (Desi Corn) use me aata hai , tabhi ye dish achhi banti hai... sweet corn se iska test bahut hi meetha ho jata hai.... me bhi indore se hu.... missing this dish.
निशा: स्नेहल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sweet corn se toh ye bahut jyada meetha ho jaata hai...maine try kiya hua hai aur actual mai ye itna meetha nahi banta hai jitna ki sweetcorn se ho jaata hai..Mai Indore se he hu..ye meri fav. dish hai...Thank you for sharing this dish with everyone.
निशा: सलोंनी आपका कहना है कि इसके लिये नरम दूधिया भुट्टे ही अच्छे है, धन्यवाद.