भुट्टे का कीस - Bhutte ka Kees Recipe - Grated Corn Snacks

ताजे नर्म दूधिया भुट्टे से बना इन्दौर-मालवा का खास स्ट्रीट फूड भुट्टे का कीस (bhutte ka kiss or bhutte ka kees ) अपने खास स्वाद की वजह से आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Bhutte ka Kees Recipe - Grated Corn Snacks Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredietns for Buuute ka kees
- भुट्टे - 4 (नरम मुलायम, दूधिया )
- दूध - 1 कप
- ताजा नारियल - 2 - 3 टेबल स्पून, कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- घी - 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1/2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
विधि - how to make bhutte ka kiss
भुट्टे को कद्दू कस करके उनसे पल्प निकाल लीजिये, सारे भुट्टे कद्दूकस करके पेस्ट बना लीजिये.
पैन में घी डालकर गरम कर लीजिये, गरम घी में हींग, जीरा और सरसों के दाने डाल दीजिये, जीरा और सरसों भुनने के बाद, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और अब भुट्टे का पेस्ट डाल दीजिये, और चलाते हुये हल्का कलर बदलने तक भूनिये, 5-6 मिनिट में पेस्ट भुनकर तैयार हो जाता है, अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये. दूध और चीनी डालकर मिलाइये और उबाल आने तक लगातार चलाते हुये पकाइये.

भुट्टे के कीस में उबाल आने के बाद, नमक डालकर मिला दीजिये और ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये, हर 2 मिनिट बाद चलाते रहें, इस तरह बीच बीच में चलाते हुये भुट्टे के कीस को 10-12 मिनिट पका लीजिये. भुट्टे का कीस पकने के बाद उससे घी अलग होने लगता है, हरा धनियां और 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये.
भुट्टे का कीस तैयार है, भुट्टे के कीस को प्लेट में निकाल लीजिये और ऊपर से हरा धनियां और कसा हुआ नारियल डालकर गार्निस कर दीजिये. बहुत ही अच्छा भुट्टे का कीस बना है, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
दूधिया भुट्टे की जगह, स्वीट कार्न के दाने ले सकते हैं, और उन्हैं पीस कर पेस्ट बनाकर भुट्टे का कीस बना सकते हैं.
घी की जगह तेल लिया जा सकता है.
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिका जी, इसमें दूध डाला जाता है, और ये बहुत ही टेस्टी बनता है.
निशा: सनी जी, ये किसी भी अपने मनपसन्द चटनी के साथ परोसा जा सकता है.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
The recipe is lovely and reminds me of my hometown!!
Also, can you please suggest.. What other snacks/ dishes will go along with the Kees?
Warm regards
Kt
निशा: कविता जी, कुछ अलग नहीं है, लेकिन मुझे खाना बनाना अच्छा लगता है, आप भी किसी चीज को रुचि लेकर बनायेंगी तो बहुत अच्छी बनेगी.
kyoki me indore se hi hu isliye .
निशा: कमलेश जी, आप इन्दौर में तो आप अवश्य सही ही बोल रहें है, लेकिन हमने बिना बेसन के ही भुट्टे का कीस बनाया और बहुत अच्छा बना था,और ये बेसन डालकर भी अच्छा ही बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried bhutte ka keeesss..and it was amazing. everyone i my home.liked a lot.'
Thanks for sharing your recipe
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना, आप परांठे के साथ खाना चाहती तो खा सकती हैं, वैसे इसे नाश्ते या शाम को खाया जाता है.
निशा: गुड्डी मेरी कोशिश करती है कि रैसिपीज मैं घर में मिलने वाली इन्ग्रीडियेन्ट ही यूज की जाय और अधिकतर रैसिपी वेबसाइट पर घर में मिलने वाले मसाले और इन्ग्रीडियेन्ट से ही बनी है.
निशा: येशु, जी हां डाली जा सकती हैं, आप जो सब्जी पसन्द करें वह हल्की सी फ्राई करके डालकर कीस बना लीजिये अच्छा लगेगा, धन्यवाद.
निशा: दिलजीत, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नीलू, चैनल पर आप खोया मटर सब्जी हमने डाली वह देख सकती है, खोया से सब्जी की ग्रेवी बनायी जाती हैं, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.