बूंदी का रायता (Boondi ka rayta)

खाने के साथ रायता होने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. बूंदी का खाने में लाजबाव रायता बनाने में बहुत ही आसान होता है. आईये बूदी का रायता (Boondi ka raita) बनायें
Read - Boondi ka Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi ka Rayta
- दही ---------- 200 ग्राम
- बेसन की बूदीं --------- 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी )
- भुना हुआ जीरा -------- आधा छोटी चम्मच पिसा हुआ
- हरी मिर्च -------- (1 बारीक कटी हुई )
- नमक -------- स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच )
विधि - How to make Boondi Ka Rayta
रायते की बूंदी को 5 मिनट तक पानी में भिगोयें. छननी से छान कर पानी हटा दें. दही को मिक्सी में फैंट लें और बूंदी दही में मिला दें. नमक, हरी मिर्च और जीरा मिला दें.
रायता तैयार है. थोड़ा सा जीरा रायते में ऊपर से छिड़क कर सजायें और अब खायें.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (7737 रेटिंग)
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
#Agar hm hari mirch ka gha par mirch ka powder use kar tho kasha rahaga ga nisha jiii
#plz answers plz me
निशा: चंदन जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूण जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: प्रधन्य जी, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, आप अपने स्वादानुसार जो पसंद करें उसे उपयोग कर सकते हैं.
kre
निशा: मीना जी, बूंदी के रायते में स्मैल तो नहीं होती है. बूंदी अगर ज्यादा पुरानी ली गई हो तो ऎसा हो सकता है, बूंदी को हल्के गरम पानी में डालें और छलनी में छान कर पानी हटा दें, इस तरह डाली गई बूंदी से तेल हट जाता है यानि कि तेल यदि अच्छा नहीं है तो उससे महक आ सकती है, इसके हटने से ये महक नहीं आयेगी.
निशा: रिया जी, धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, छाछ से भी रायता बन जाएगा, लेकिन काफी पतला बनेगा.
निशा?: अमित जी, हां, रायते में बेसन की बूंदी ही डाली जाती है.
WO bahut accha rahega
निशा: राहुल जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
I have watched your so many recipes and tried also. All your recipes are very nice and tasty.Thank you very much for showing us all these variety recipes.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, हां इसी तरह बनाते हैं, और डिटेल जानकारी के लिये मेरे वेबसाइट और वीडियो से ले सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, फ्रिज में रख सकते हैं और काली मिर्च का उपयोग भी कर सकत हैं.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, रायते में थोड़ी सी शक्कर डाली जा सकती है.
Meri wife bachho ke liye nashta aur tiffin ke liye roz pareshan rahti hai. Samajh nahi aata ki roz roz alag kya banaye. Breakfast me Roti ya tiffin me dene par nahi khata.Please help kijiye
निशा: मनिष जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर बच्चों के लिए बनाई जानी वाली ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतिका जी हां मैं इसे बना दूंगी.
AApki recipe bohot easy hoti hai.or kuch easy recipe bataye plz.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयेश जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: सुभाष जी, रायते के लिये फीकी बूंदी काम में लायी जाती है.
Kya aapki koi recipe book hei?
Agar hei to mujhe btayiye plz
निशा: अंजली जी, मेरी रेसिपी बुक नहीं है, मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर ही सारी रेसिपी उपलब्ध है.
बुंदी केसै बनाते