पनीर पसंदा - Paneer Pasanda Recipe

पनीर पसंदा सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और रिच सब्जी हैं, पनीर पसंदा सब्जी को हम किसी भी पार्टी या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.
Read - Paneer Pasanda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Pasanda
पनीर सेन्डविच बनाने के लिये
- पनीर - 300 ग्राम पनीर (एक ही टुकड़े में लीजिये)
- मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट - 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काजू, बादाम और पिस्ते - 2 टेबल स्पून, बारीक कटे हुये
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- तेल - पनीर सेन्डविच तलने के लिये
ग्रेवी के लिये
- टमाटर - 4 ( 200 - 250 ग्राम )
- हरी मिर्च - 2
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Paneer Pasanda
पनीर को आधा इंच मोटे और 1.5" *1.5 " के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिये. सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये - How to make stuffing for Paneer Pasanda
स्टफिंग के लिये पनीर की कटिंग मिली है उसे क्रम्बल कर लीजिये, कटे हुये मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
अरारोट में 2 -3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बना लीजिये और 1 पिंच नमक डाल कर मिला दीजिये.
पनीर सेन्डविच तैयार कीजिये - How to make Sandwich for Paneer Pasanda
पनीर का एक तिकोना टुकड़ा उठाइये, बीच का कोना हाथ में नीचे की ओर रखिये और ऊपर चौड़ाई में बीच से 2 भाग करते हुये इस तरह काटिये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे, काटने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.
पनीर के कटे टुकड़े को खोलिये और बीच में 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एक जैसा पतला फैलाकर भर दीजिये और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिये, तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये.

पनीर सेन्डविच को तलिये - Fry Paneer Pasanda Sandwich.
कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये, पनीर सेन्डविच उठाइये और अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और सेन्डविच को तलने के लिये गर्म तेल में डालिये, एक बार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिये और पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
ग्रेवी बनाईये - Prepare gravy for Paneer Pasanda
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग डाल दीजिये, कसूरी मेथी डाल दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भून लीजिये. अब पिसे टमाटर ,हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है.
मसाले में क्रीम डाल कर मिलाइये और लगातार चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले में फिर से उबाल न आ जाय. अब मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर सेन्डविच डाल दीजिये और ग्रेवी में डुबा दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पनीर सेन्डविच को ढककर 2 मिनिट ग्रेवी में डूबे रहने दीजिये.
पनीर पसंदा सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये, पनीर पसंदा सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
पनीर पसन्दा ग्रेवी को आप अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते है, ग्रेवी के लिये काजू ले सकते हैं, खरबूजे के बीज ले सकते हैं, खसखस ले सकते हैं, मावा की ग्रेवी बना सकते हैं. अलग अलग ग्रेवी बनाने के लिये वेबसाइट पर How to make Various Gravies, उसे आप पढ़ सकते हैं उसमें अच्छी जानकारी दी हुई है.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mae army me hu or khane banakar khilane ko bahut shok hai muje.
hum golgape bnane ki bahut kosis karte hai,,lekin ban ni pate.bas puri si ban jati hai
निशा: देवेन्द्र, गोलगप्पे को बेल कर कपड़े पर ढककर रख लीजिये, बाद में अच्छे गरम तेल में डालिये और कलछी से दबाकर फूलाइये, इसके बाद गैस मीडियम कर दीजिये और गोलगप्पे को कुरकुरे होने तल लीजिये, प्लीज इसका वीडियो देख लीजिये आप इन्हैं बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: फरहा, नमक अपने आप नहीं आ सकता किसी बर्तन से चिपक कर आ गया होगा, अगली बार ध्यान रखें, नमक केक में बिलकुल नहीं जाता.
निशा: सुनीता, मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन है.
निशा: संध्या, खसखस को अच्छी तरह बारीक होने तक पीसना होता है और उसे भूनते समय अच्छी तरह भूनते है, अच्छी ग्रेवी बनती है, मोटा पिसने की वजह से एसा हो सकता है.