पनीर पसंदा - Paneer Pasanda Recipe

📅 22 जुलाई 2013 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 96 कमेंट ★ 3.4 (9895)


पनीर पसंदा सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और रिच सब्जी हैं, पनीर पसंदा सब्जी को हम किसी भी पार्टी या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.

Read - Paneer Pasanda Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Pasanda

पनीर सेन्डविच बनाने के लिये

  • पनीर - 300 ग्राम पनीर (एक ही टुकड़े में लीजिये)
  • मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट - 2 टेबल स्पून
  • अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
  • काजू, बादाम और पिस्ते - 2 टेबल स्पून, बारीक कटे हुये
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • तेल - पनीर सेन्डविच तलने के लिये

ग्रेवी के लिये

  • टमाटर - 4 ( 200 - 250 ग्राम )
  • हरी मिर्च - 2
  • क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Paneer Pasanda

पनीर को आधा इंच मोटे और 1.5" *1.5 " के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिये. सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिये.

स्टफिंग बना लीजिये -  How to make stuffing for Paneer Pasanda
स्टफिंग के लिये पनीर की कटिंग मिली है उसे क्रम्बल कर लीजिये, कटे हुये मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
 अरारोट में 2 -3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बना लीजिये और 1 पिंच नमक डाल कर मिला दीजिये.

पनीर सेन्डविच तैयार कीजिये - How to make Sandwich for Paneer Pasanda
पनीर का एक तिकोना टुकड़ा उठाइये, बीच का कोना हाथ में नीचे की ओर रखिये और ऊपर चौड़ाई में बीच से 2 भाग करते हुये इस तरह काटिये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे, काटने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.

पनीर के कटे टुकड़े को खोलिये और बीच में 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एक जैसा पतला फैलाकर भर दीजिये और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिये, तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये.


पनीर सेन्डविच को तलिये - Fry Paneer Pasanda Sandwich.

कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये, पनीर सेन्डविच उठाइये और अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और सेन्डविच को तलने के लिये गर्म तेल में डालिये, एक बार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिये और पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

ग्रेवी बनाईये - Prepare gravy for Paneer Pasanda
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग डाल दीजिये, कसूरी मेथी डाल दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भून लीजिये. अब पिसे टमाटर ,हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है.

मसाले में क्रीम डाल कर मिलाइये और लगातार चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले में फिर से उबाल न आ जाय. अब मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर सेन्डविच डाल दीजिये और ग्रेवी में डुबा दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पनीर सेन्डविच को ढककर 2 मिनिट ग्रेवी में डूबे रहने दीजिये.
पनीर पसंदा सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये, पनीर पसंदा सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
पनीर पसन्दा ग्रेवी को आप अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते है, ग्रेवी के लिये काजू ले सकते हैं, खरबूजे के बीज ले सकते हैं, खसखस ले सकते हैं, मावा की ग्रेवी बना सकते हैं. अलग अलग ग्रेवी बनाने के लिये वेबसाइट पर How to make Various Gravies, उसे आप पढ़ सकते हैं उसमें अच्छी जानकारी दी हुई है.

Paneer Pasanda Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (9895 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (96)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

om goswami
क्या आप की साईट का लिंक फेसबुक पर है। यदि हो तो बताने की कृपा करे। ताकि हम लोग आपकी वेबसाइट के अपडेट आसानी से देख सके । इतनी मेहनत एवं हिंदी में आपकी साईट के लिए आपको कोटि कोटि प्रणाम।
ashish sharma
मुझे आपका बताया पनीर बहुत पसंद आया इसकेलिए धन्यवाद
jyoti joshi
Mam kachori banane k liye made k aate ko kaise usne means kaise soft banaye km kachor banane na aata soft ho jaye.
निशा: ज्योति, प्लीज आप कचौरी का वीडियो देखिये, उसमें आटा गूथने का तरीका दिखाया है, आप उसे देखकर कचौरी का आटा आसानी से गूंथ लेंगी.
अनमोल
नमस्ते मैम ,

मेने आपकी जितनी भी रेसिपीज बनाई हैं सभी बहुत स्वादिष्ट बनीं हैं।

आपका बहुत बहुत धन्यवाद्।
निशा: अनमोल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Richa Sonwani
Mam maine paneer pasanda banaya aur wo bahut tasty bana...Thank You.
Mam meri ek request hai ki har recipe ke sath aap ye zarur bataye ki ye andaazan kitne logo ke liye hai, isse meri bahut help ho jayegi.....Thank You once again Mam.
निशा: रिचा, जी अवश्य, मैं ज्यादा तर ये बताती भी हूँ.
subhadra jha
Nishaji namaskar!!! Mai paneer pasanda me pyaj tamatar boil karke dalna cahti hu kaisa rahega vaie apki recipes mai follow karti hu kafi pasand ati hai
निशा: सुभद्रा जी अवश्य डाल सकते हैं, बहुत अच्छा रहेगा.
neha tripathi
ma‘m i really like ur evry recipe....
and this paneer pasanda recipe is vry rich n delicious.
anu
Dear nishaji...haan video open ho gya tha n mne dekh b liya....ye sabzi m mere husband k friend n wife dinner par aayenge tb banaungi n mjhe poora ykin h aapke aashirwad se bht hi acchi sabzi bnegi....thanx a lot nishaji...:):)
निशा: अनु जी अवश्य आप बहुत अच्छी सब्जी बनायेंगी.
anu Sharma
Dear nishaji...iss receipe ka video open ho gya h aur m bina taste kiye hi kh skti hu k ye bht hi delicious receipe h...m b try krungi n meri family ko khilaungi......thanks nishaji..love u...keep growing...:)
निशा: अनु, रैसिपी के फोटो पर दिये हुये सिम्बल पर क्लिक कीजिये, वीडियो चलेगा, रैसिपी के नीचे भी फोटो पर सिम्बल है उस पर भी क्लिक कर सकते हैं, प्लीज आप ट्राई कीजिये, वीडियो चलेगा.
anu
Dear nishaji....bht hi acchi receipe h...bt mjhe aapke videos dekhkr banana bht pasand h...bt iss receipe ka video open nahi ho rha...mne 4-5 times try kiya...plz nishaji..help me....n heartly thanks for u n ur website which is very much helpful for us...
निशा: अनु, वीडियो चल रहा है, हो सकता है उस समय कुछ प्रोब्लम रही हो.
Preety Saggu
Hi nisha ji.............ur website is one of my favourite.here today i wnt to ask u abt bhuna masala (with onion & tomato) that we use in all curries or vegetables. Please bhune masale ko store karne ki recipe batayein hum ise kaise or kitne dino tak store kar sakte hain for easy use as i am a working lady so i will thankful to u for this guidance

eve
Nitish Kumar
aapki batai recipe se maine Paneer Pasanda banaya ghar me sabhi ko bahut hi pasand aaya tb ghar wale mere se hi banwate hain... thnku nisha aunty.. thanku so much..
निशा: नितिश जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
monika
aapki batai recipe se maine pehli bar pizza try kiya ghar me sabko bahut pasand aya, kuch aur banati rahungi, thanks nisha ji.
निशा: मोनिका, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
rajni aggarwal
Very good recipes
seemaarora
this recipe is very nice thank you nishaji
mandeep
nisha g namaste, kya hum isme aararot ki jagah kuch aur bhi istemal kar sakte hai
निशा: मंदीप जी, कार्न फ्लोर या मैदा कुछ भी डाल सकते हैं.
hetal
nisha didi aap hume pyaz k gravy (tari) banane ki vidhi bataiye na plz
MUKTI
निशा जी ,
आपको इस वेबसाइट को बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार,
निशा जी , क्या कोई android application भी बनाई जा सकती है ????? अगर हाँ , तो वो भी बना लीजिए
निशा:मुक्ति, मेरी एन्ड्रॉइड एप्लीकेशन तो पहले से ही मौजूद है. लेकिन इसका लिंक इस वेबसाईट पर नहीं डाला. आज ही डालने की कोशिश करती हूं.
Rita
Nisha Mam,
Your receipe is fabulous and very very simpleand its is very nice who is vegetarien , i follow your recipes and try its for my family, manay many thanks to u.
निशा: रीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashwani Kumar
Why there is no use of onion and garlic in your dishes ??
निशा: अशवानी जी, मैं बिना प्याज के ही खाना बनाती हूँ, और ये बहुत अच्छा लगता है, यदि आप प्याज डालना चाहें तो डालकर बनाइये, मैं सब्जी के नीचे उसका तरीका भी लिखती हूँ, धन्यवाद.
Khushi
hello mam, main ye janna chahti hu ki stuffing me mewa (kishmish) dalne se recipe ka taste khatta meetha ho jayega..?? to kya hum stuffing me dry fruit ki jagah kuch aur jaise crumbled paneer with boiled patato etc. ki stuffing nahi bhar sakte..??
निशा: खुशी, सब्जी में मेवा अच्छी लगती हैं, लेकिन आप अपनी पसन्द से स्टफिंग बनाकर भर सकते हैं, सब्जी अच्छी बनेगी.
Ashish
how do we get points
alankrita srivastava
mam u r sach a amazing ur recipe is like wow we r thank ful to u.
निशा: अलंक्रिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
dev
mem apka panir pasanda racepee mere wife
ne banaya bahut hi tasty tha
निशा: देव, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Nisha Mam,
the way you explain about any receipe is fabulous, i follow your website for any new thing I make, this email is to convey my regards to you, thanks a lot.
निशा: रितु, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
idiot
yum yum yummy
priyanka mudgil
I will try this recipie.my baby likes paneer ki sabji



Namrata
Mam woh naya wala raj kachori open nahi ho raha
निशा: नम्रता, राजकचौरी का वीडियो चल रहा है, हमने चैक कर लिया है, हो सकता है उस समय किसी कारण से रुक गया होगा, अभी आप इसे देख सकते हैं.
Namrata
Mam kachori wala video open nahi ho raha :( aur Apne video subscribe Karne ke liye button kaha hai??
निशा: नम्रता, कौन सी कचौरी वाला वीडियो नहीं आ रहा है, आप उसे बतायेंगी तो मै उसे देख लूंगी, धन्यवाद.
arpana
mam plz pyaji kachori ki reccipe upload kariye na..............plz mam
निशा: अर्पना, प्याज कचौरी बनाने के लिये, 4 प्याज को छोटा छोटा काट लीजिये, 2 टेबल स्पून तेल गरम कीजिये, तेल में हींग, जीरा,कटे हुये प्याज डालकर हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर 1-2 मिनिट भूनते हुये मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार हो जायेगी, अब जैसे दाल की कचौरी बनती है उसी तरह भर कर कचौरी तल कर बना लीजिये, और बताइये कि कचौरी कैसी बनी, धन्यवाद.