पनीर पसंदा - Paneer Pasanda Recipe

📅 22 जुलाई 2013 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 96 कमेंट ★ 3.4 (9895)


पनीर पसंदा सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और रिच सब्जी हैं, पनीर पसंदा सब्जी को हम किसी भी पार्टी या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.

Read - Paneer Pasanda Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Pasanda

पनीर सेन्डविच बनाने के लिये

  • पनीर - 300 ग्राम पनीर (एक ही टुकड़े में लीजिये)
  • मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट - 2 टेबल स्पून
  • अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
  • काजू, बादाम और पिस्ते - 2 टेबल स्पून, बारीक कटे हुये
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • तेल - पनीर सेन्डविच तलने के लिये

ग्रेवी के लिये

  • टमाटर - 4 ( 200 - 250 ग्राम )
  • हरी मिर्च - 2
  • क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Paneer Pasanda

पनीर को आधा इंच मोटे और 1.5" *1.5 " के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिये. सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिये.

स्टफिंग बना लीजिये -  How to make stuffing for Paneer Pasanda
स्टफिंग के लिये पनीर की कटिंग मिली है उसे क्रम्बल कर लीजिये, कटे हुये मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
 अरारोट में 2 -3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बना लीजिये और 1 पिंच नमक डाल कर मिला दीजिये.

पनीर सेन्डविच तैयार कीजिये - How to make Sandwich for Paneer Pasanda
पनीर का एक तिकोना टुकड़ा उठाइये, बीच का कोना हाथ में नीचे की ओर रखिये और ऊपर चौड़ाई में बीच से 2 भाग करते हुये इस तरह काटिये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे, काटने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.

पनीर के कटे टुकड़े को खोलिये और बीच में 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एक जैसा पतला फैलाकर भर दीजिये और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिये, तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये.


पनीर सेन्डविच को तलिये - Fry Paneer Pasanda Sandwich.

कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये, पनीर सेन्डविच उठाइये और अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और सेन्डविच को तलने के लिये गर्म तेल में डालिये, एक बार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिये और पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

ग्रेवी बनाईये - Prepare gravy for Paneer Pasanda
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग डाल दीजिये, कसूरी मेथी डाल दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भून लीजिये. अब पिसे टमाटर ,हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है.

मसाले में क्रीम डाल कर मिलाइये और लगातार चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले में फिर से उबाल न आ जाय. अब मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर सेन्डविच डाल दीजिये और ग्रेवी में डुबा दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पनीर सेन्डविच को ढककर 2 मिनिट ग्रेवी में डूबे रहने दीजिये.
पनीर पसंदा सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये, पनीर पसंदा सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
पनीर पसन्दा ग्रेवी को आप अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते है, ग्रेवी के लिये काजू ले सकते हैं, खरबूजे के बीज ले सकते हैं, खसखस ले सकते हैं, मावा की ग्रेवी बना सकते हैं. अलग अलग ग्रेवी बनाने के लिये वेबसाइट पर How to make Various Gravies, उसे आप पढ़ सकते हैं उसमें अच्छी जानकारी दी हुई है.

Paneer Pasanda Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (9895 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (96)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shamim malik
एक किलो के लिए डराई फ़्रूट कितना लेना हे ओर बाक़ी सारे मसाले ओर ग्रेवी कितनी बनानी हे
निशा: शामिम जी, हमने सब्जी के लिये 300 ग्राम पनीर लिया है, 1 किग्रा. पनीर के लिये सारी 3 गुनी करके सब्जी बना सकते हैं.
Munish
Paneer pasanda dish kha se we belong kerti h
Ritika
I am a big fan of yours. Your all recipes are fabulous. Whenever I am in trouble I will seek your recipes and advices. thank you so much Mam.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrs.Arpita D. sule
Very nice receipe.mai aaj banake dekhungi.thx mam

निशा: अर्पिता जी, धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
aniket
thanks for this recipe

निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amita malav
Dear nishaji,
Mene apki veg kolhapuri recipe try ki and wo sach me bahut achi Bani .mom ne kaha same restaurant style hai.thank u so much.will try more recipes

निशा: अमिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
subodh
verry good

निशा: सुबोध जी, धन्यवाद.
Archana chauhan
It is very tasty ,i like all ur recipies very much .

निशा: अर्चना जी, धन्यवाद.
ab patwal
Nice fore recepes
Hlww i m chef in indean kitchen paneer pasanda its sahi khana yuor rite.
?

निशा: पटवाल जी, धन्यवाद.
Vijendra rathore
Test normally is not sweet
diwan
Kya ye seewt me ni jata paneer pasanda
Nikhil khubnani
It is ausome

निशा: निखिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Shipra
quite handy and useful recipe :)
Pratibha
मैने आपकी रेसपी से पनीर पसंदा बनाया बहुत अच्छा बना सरल और सुलभ विधी बताने के लिए धन्यवाद

निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka
Maine ye recipe try ki bhut hi achi bni thankyou maam aapki sari recipes easy or tasty hoti h

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pritirathod
nice all recipe .. easy ........

निशा: प्रिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sakshi

Cream ka use krna jaruri h??


निशा: सा़क्षी जी, पसन्दा के लिये ग्रेवी अनेक प्रकार से बनाई जाती है, बिन क्रीम के ड्राई फ्रूट और दूध से बनाइ जा सकती है.
satender

Deyr sir ,,,,,,sir me ak book lena chahtaa hun jisme veg,,,,non veg  sab recipe ,,hendi me likhi ho  sir plz app batawo me kon si book lnu jo ki hendi me ho  

 Plz,,,,,,,,            


निशा: सतेन्दर जी, आप बाजार बुक की दुकान पर जाकर, इस तरह की बुक खोज कर ला सकते हैं.
vikas kumar jaiswal

आपकी सेड की फेसबुक की लिंक चाहिए ताकि हम नयी उपडेट जल्दी देख सके

raj kaur

nisha g yai corn flour kiya hota hai


निशा: राज जी, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है, किराना दुकान से आसानी से लिया जा सकता है.
kinjal

Hi Aunty,


This is kinjal from Australia. I am a big fan of you and your receipe.aunty you are awesome.. your all receipe are toooo good. specially they all are without onion garlic. aunty could you please make panini sandwich 


 

vinita jain
Paneer pasanda recepie is awesome nd so tempting .Thanks
muskan
mam vo mene recipe me lemon add kiya toh fir vo kadva hogya whats the reason
निशा: मुस्कान लैमन को छिलका पर दबाव देते हुये ज्यादा रस निकालने की कोशिश की जाय ओर ज्यादा मात्रा में डाला जाय तो कड़वा स्वाद आ जाता है.
sweta
Namaste Misha mam me puchna chahti hu ki paneer sabzi kii jitni vi varieties hai sabki gravy ingredients common hai to taste v ek sa hi hoga mam mera confusion dur Karen please me Janna chahti hu ki agr me ek saith paneer k do item serve krna chahu to guests KO to ek jaisa taste feel hoga . kya Aisa hi hota hair?
निशा: स्वेता जी, पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी अलग अलग इन्ग्रीडियेन्ट से बनती है, आप अचारी पनीर की रेसिपी देखिये और शाही पनीर की रेसिपी देखिये, पनीर कोल्हा पुरी देखिये, इनके इन्ग्रीडियेन्ट में अन्तर है, इसलिये उनके स्वाद में भी अन्तर है.
ravi
aap ke racipe bahut achi he......
monika
Tomato k jgh kuch or bhi use kr skte h kya muje khattai k bina paneer pasanda bnana h help me plz
निशा: मोनिका जी, मसाले से टमाटर हटा दीजिये, अपने मनपसन्द ग्रेवी ड्राई फ्रूट, नारियल, तिल या मूंगफली य बेसन कुछ भी डालकर बनाइये.
malvika
Thanku nisha mam for recepie..
Mam kya ap hume paneer do pyaza ki recepe bhi bata denge
jeherul islam
Nice .mem yr paneer pacanda .
Amit Mishra
Dear Nisha and Madhulika
You guys rocks
tanu rawal
Ye resepi Bhut acchi lagi muje or mare ghar me sub ko pasand bhi aai sbhi ne Bhut tarif li meri
Thenks so much
निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.