दही के चावल - Curd Rice Recipe - How To Make Curd Rice

कर्ड राइस यानि कि दही वाले चावल स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होते हैं, कर्ड राइस बनाना बहुत ही आसान है, और ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Curd Rice Recipe - How To Make Curd Rice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Rice
- चावल - 1 कप
- ताजा दही - 2 कप (मथ लीजिये)
- घी या तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई या काली सरसों - 1 tsp
- उरद की दाल - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार)
विधि - How to make Curd Rice
चावल साफ करके पहले से आधा घंटा पानी में भिगो दीजिये.
कर्ड राइस बनाने के लिये सोफ्ट चावल बनाकर तैयार कर लीजिये. कुकर में भीगे हुये चावल डालिये और 2.5 कप पानी डाल दीजिये, कुकर को बन्द कर दीजिये और 1 सीटी आने तक चावल को पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, सोफ्ट चावल बनकर तैयार हो गये हैं, चावल को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
पैन में घी डालकर गरम कीजिये, घी में राई, जीरा और उरद की दाल डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये उरद की दाल को ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालिये, चावल में डालने के लिये तड़का तैयार है.
चावल हल्के ठंडे हो जाने पर चावल में दही, नमक और हरा धनियां डालकर मिक्स कर दीजिये, तैयार तड़का डालिये और चावल में अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर दीजिये.
गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट कर्ड राइस तैयार है, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
कर्ड राइस के तड़के में 2-3 साबुत लाल मिर्च भी भूनकर डाली जा सकती है. अगर आप थोड़ा तीखा कर्ड राइस खाना चाहते हों तो लाल मिर्च भी तड़के में डाल दीजिये.
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुमन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: हर्ष जी, आप बिना उड़द दाल के भी इसे बना सकते हैं.
Really the taste was awesome.
Excellent
निशा: नीतिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्यनारायण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकीजी, इसे लुज मोशन में लिया जा सकता है, पेट दर्द में भी अच्छा रहता है लेकिन पेट दर्द में दलिया मूंगदाला खिचड़ी लेना ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: आशा जी, हां, इसे गर्मियों में खाया जाता है.
निशा: अंजलि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगन जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Ek bt puchni thi isme hum vegetable bhi add kr skhte hai kya? Agar haan toh kaise krni chahiye plzzz reply kijiye
निशा: पायल जी, सब्जियों को अलग से फाय करके इसमें डाल सकती हैं.
निशा: सरोज जी, दही गाढ़ा होता है, उसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है, स्वाद में फरक हो जायेगा आप छाछ भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रितू जी, आप वह चावल यूज कर सकते हैं, चावल फ्रिज से निकाल कर थोड़ी देर पहले बाहर रख लीजिये, या हल्के से गरम कर लीजिये, और बिलकुल इसी तरह बना लीजिये.
निशा: अमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: निहाल जी, आप बिना इसके भी रैसिपी बना सकते हैं.
And soo testy and nutritious
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जे़बा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, दही में केल्शियम, फोस्फोरस और विटेमिन्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, दही खाने को पचाने में भी मदद करता है, और राइस कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना बहुत ही फायदेमन्द होता है.
निशा: आरती जी, इसे साउथ इंडिया में ज्यादा बनाया जाता है.
thank u !
निशा: दिक्षिता जी, आप इसमें अपनी पसंद अनुसार मेवे इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: गौरी जी हां डाले जा सकते हैं.
I want to ask that whenever we use dals in tadka in south i dian dishes we have to soak it before for some time
निशा: sonia ji, the dal we use for tadka, we don`t soak it, we use it dry.
Aunty meri mummy ne curd rice banaya aur mughe bahot acha laga. Aap gitni bhi cheezein banatien hain bahot tasty banti hain chahe aap dil se banaye ya nahi. Mughe mummy ne pudina rice, kache tamatar ki chatni, achari kadoo, bharva aloo aur bahot si aur tasty-tasty recipies banayin sab bahot achi thien.
maulishree, class 3rd
निशा: मौलश्री बेबी बहुत बहुत प्यार, तुम इतनी छोटी हो और इतना अच्छा लिखती हो, मम्मा को बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji muze aapse ye puchana that ki kya Hume kanjiwade me like Jo kanji 3din take rakhani padati hai,WO hum fridge me rakhe ya bahar means room me table par bhi rakh sakate hai?
निशा: कांजी को एक सप्ताह तो टेबल पर रख कर यूज कर सकते हैं, लेकिन अधिक दिन तक रखने के लिये फ्रिज में रख कर यूज करें.
URAD DAL KIS KO KAHTE HAI
निशा: साहिद जी, काली black gram उरद की दाल होती है, इसमें डालने के लिये धुली उरद दाल यूज की जाती है.
Thanku mam kundru ki sbji maine bnai achi bni
Curd rice me agr urad ki daal nahi daale to chalega kya?