दही के चावल - Curd Rice Recipe - How To Make Curd Rice

कर्ड राइस यानि कि दही वाले चावल स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होते हैं, कर्ड राइस बनाना बहुत ही आसान है, और ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Curd Rice Recipe - How To Make Curd Rice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Rice
- चावल - 1 कप
- ताजा दही - 2 कप (मथ लीजिये)
- घी या तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई या काली सरसों - 1 tsp
- उरद की दाल - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार)
विधि - How to make Curd Rice
चावल साफ करके पहले से आधा घंटा पानी में भिगो दीजिये.
कर्ड राइस बनाने के लिये सोफ्ट चावल बनाकर तैयार कर लीजिये. कुकर में भीगे हुये चावल डालिये और 2.5 कप पानी डाल दीजिये, कुकर को बन्द कर दीजिये और 1 सीटी आने तक चावल को पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, सोफ्ट चावल बनकर तैयार हो गये हैं, चावल को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
पैन में घी डालकर गरम कीजिये, घी में राई, जीरा और उरद की दाल डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये उरद की दाल को ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालिये, चावल में डालने के लिये तड़का तैयार है.
चावल हल्के ठंडे हो जाने पर चावल में दही, नमक और हरा धनियां डालकर मिक्स कर दीजिये, तैयार तड़का डालिये और चावल में अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर दीजिये.
गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट कर्ड राइस तैयार है, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
कर्ड राइस के तड़के में 2-3 साबुत लाल मिर्च भी भूनकर डाली जा सकती है. अगर आप थोड़ा तीखा कर्ड राइस खाना चाहते हों तो लाल मिर्च भी तड़के में डाल दीजिये.
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भगवत जी आवश्य डालिये.
निशा: सरोज जी, वेबसाइट पर ड्राई नारियल की बर्फी, इसका पाग रेसिपी है और इसे हमने नमकीन में यूज किया है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks curd rise easy tarikese batane ke liye
Nishaji apaki recipe ke sahare me bahotse petient ko diet adhi tarahase bata sak rahahu
. ghar me bhi koi nai recipy banane ki sochate hai to pahale sab bolte hai chalo Nisha didise pochate hai our apaki site pe search karte hai
Apaki vajahase hum bahot naya sikh rahe hai sabase aham bat ki apke vajaise nai nai dish bhi mil rahi hai
. thank you
plss rply
I was searching for this kind of simple recipe and found this, thank you so much for sharing this, i will surely make this and get my husband 's appreciation. :)
Neha
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राणेश जी मैं कोशिश करूंगी.
By the was thanks for your valuable contribution towards us with such knowledge base relationships.....
Regards
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Devre ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष चावल दही डाल कर बन रहे हैं, बहुत अच्छे लगते हैं, आप दही खाना पसन्द नहीं करते, थोड़े से कर्ड राइस बनाकर खाइये, हो सकता है सारे मसाले और चावल के साथ आप इन्हैं पसन्द करें, धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mea hindi me rice cooker me chawal kese bante he janna chahti hu . parantu hindi me koi receipe nahi mil pa rahi he .
kripya batane ka kasth kare .
निशा: तारा, 1 चावल को आधा घंटा पानी में भिगो लीजिये, भीगे चावल कुकर में डालिये और 2 कप पानी, 2 चम्मच तेल या घी डाल दीजिये, 1 सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये, कुकर थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का प्रेशर खतम होने पर चावल निकालिये, अच्छे खिले खिले चावल तैयार है.
निशा: आरती, इसमें भुनी उरद की दाल का स्वाद अच्छा आता है, अगर आप पसन्द नहीं करती हों तो बिना उरद की दाल के भी कर्ड राइस बनाये जा सकते हैं.
निशा: सिमरन जी, कर्ड राइस में मस्टर्ड आवश्यक है इसका बहुत अच्छा स्वाद आता है.
Curd rice are very tasty and nutritious. Curd rice is made easily and you will really like it. Come, let’s prepare curd rice.
Ingredients for Curd rice
Rice - 1 cup
Fresh curd - 2 cup (Stir it properly)
Ghee or oil - 1 -2 tbsp
Coriander leaves (Hara dhaniya) - 2-3 tbsp
Asafetida (Hing) - 1 pinch
Cumin seeds (Jeera) - ½ tsp
Mustard or black pepper
Urad dal - ½ tsp
Curry leaves - 10-12
Green chilli (Hari mirch) - 2 (Finely chopped)
Salt (Namak) - 1.5 tsp or as per taste
How to make Curd Rice
Wash the rice properly and soak them in water for about ½ hour. To prepare curd rice, the rice should be soft. Put the soaked rice in a cooker and add 2.5 cup water to it. Cover the lid of the cooker and cook till 1 vessel comes. After this turn off the flame. Open the cooker once the pressure is gone. Soft rice are now ready. Take out the rice in a big bowl.
Heat a pan. Once the oil is hot, add Mustard seeds, cumin seeds and urad dal to it. Keep stirring and roast the dal till it becomes golden brown in colour. Now add curry leaves, green chilli and asafetida. Our tadka is ready.
Once the rice cools down, add curd, salt and coriander leaves. Mix well. Add the tadka to the rice. Keep stirring till everything is mixed properly.
Sizzling hot, curd rice are now ready.
Suggestions :
If you like eating spicy food, then you can add roasted red chilli to it, this will increase it’s taste.