भुने हुये आलू वेजेज - Roasted Potato Wedges

शाम को हल्की फुल्की भूंख में रोस्टेड आलू वेजेज (baked Potato wedges) चाय या काफी के साथ या स्टार्टर के रूप में परोसे जा सकते हैं. इन्हैं बनाना भी बहुत ही आसान है, आलू को काटा मसाले मिलाये और ओवन में रोस्ट कर लिया, रोस्टेड आलू वेजेज तैयार हैं.
Read : Roasted Potato Wedges Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Potato Wedges
- आलू - 4 मीडियम आकार के (300 ग्राम)
- आलिव आइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- कालीमिर्च चूरा - आधा छोटी चम्मच
- ओरगेनो - आधा छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - आधा छोटी चम्मच
- तिल - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Baked Potato Wedges
सबसे पहले आलू को छील लीजिये, और अगर आलू को बिना छीले आलू वेजेज बना रहे हैं तो उन्हैं धोकर के आलू के पहले लम्बाई में काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, इस आधे आलू को बीच से काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये और इसे बराबर के 2 भांगों में बांटते हुये लम्बाई में काट लीजिये, सारे आलू को इसी तरह के टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
एक बड़े प्याले में आलिव आइल और नमक, काली मिर्च, ओरगेनो, कसूरी मेथी सारे मसाले डाल कर मिला लीजिये, कटे हुये आलू इन मसाले में डालकर तब तक मिलाइये जब तक आलू के टुकड़ों पर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से आ जाय, तिल भी डालकर मिक्स कर लीजिये.

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कर लीजिये. मसाले मिले आलू को ट्रे में एक एक करके लगा लीजिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में आलू वेजेज को रोस्ट करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 180 डि.से. पर 35 मिनिट के लिये रोस्ट होने दीजिये. 35 मिनिट बाद आलू वेजेज को ओवन से निकालिये, आलू रोस्ट हो गये हैं. रोस्टेड आलू वेजेज तैयार है.
रोस्टेड आलू वेजेज (Roasted Potato Wedges) को कॉफी, चाय के साथ या स्टार्टर के रूप में परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आलू को छील कर या आलू को बिना छीले यानी कि जैकेट के साथ जैसे भी आपको पसन्द हों उस तरह के बना सकते हैं. ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं, और ज्यादा चटपटे आलू वेजेज बनाना चाहते हैं तो थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर भी डाल कर आलू वेजेज (Baked Potato Wedges) बना सकते हैं.
Roasted Potato Wedges Recipe video
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, पास्ता की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पास्ता लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, मैं और भी तरीके से पास्ता बनाने की रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Mere pass OTG nahi hai. kya hum Microwave main bhi bna sakte hain. Please tell me the time and method
thanks
निशा: अंजली जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ये वेजेज बनाये जा सकते हैं.
निशा: अमिता जी हां ओटीजी को भी प्री हीट करना है, ओन करके, तापमान सैट करके 4-5 मिनिट के लिये खाली ही ओन रहने दिजिये, ओटीजी प्रीहीट हो जाता है.
निशा: सुधा, आलू वेजेज में अरारोट या कार्न फ्लोर कुछ भी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कुलबीर जी, माइक्रोवेव को प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अजय जी, वेबसाइट पर कई तरह के वेजीटेरियन सूप है, वेबसाइट के misc कालम में क्लिक कीजिये उसमें सूप और सलाद में देखिये, कई तरह के सूप दिये हुये है.
निशा: आरती, दम आलू की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दमआलू लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: जूली, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काव्या जी, कोई भी कुकिंग ओइल डाल सकते हैं.
निशा: काव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धरमेन्दर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, इसे हमने कन्वेक्सन मोड पर पकाया है, धन्यवाद.
निशा: जानवी, जिस तरह धनियां पाउडर होता है, उसी तरह ओरगेनो एक खुशबूदार अच्छा मसाला है, इसे पिज्जा के ऊपर डालकर खाया जाता है.
निशा: रितु, पोटेटो वेजेज ओवन में अच्छे बनते हैं.
निशा: कोमल केक में बटर की जगह ओइल यूज कर सकते हैं, लेकिन स्वाद बटर वाले केक का ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: शरद, ओरगनो एक मसाला है, इसका स्वाद अच्छा लगता है, किराना स्टोर पर मिल जाता है, और अगर नहीं हैं तो आप इसे न डाले कोई आलू वेजेज फिर भी अच्छे बनेंगे.
में आपकी वेबसाइड पिछले चार सालो से पड रहा हूँ मुझे बौहट आछा लगाता है में चाहता हूँ कि आप मेरी बीबी को दाल और हरी सब्जी बनाने के टिप्स दे:-
घर पर सारे मसाले होते हुए भी सब्जी और दाल में जान ही नही रहती है कृपया कुछ सुझाव दे
हमारे घर पर जो मसाले है जेसे गरम मसला , धनिया पावडर , सौर्फ , जीरा, राय, अमोल, बैर , मीठा नीम, अद्दि उपयोग करातें है कृपया दाल और सब्जी टेस्टी बने एसके लिए सुझाव दे
निशा: ओमप्रकाश जी, ज्यादातर दाल और सब्जियां की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उन्हैं पढ़ने के लिये दीजिये, और फिर आप स्वयं खाने में फर्क महसूस करेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: ओमप्रकाशजी, इस तरह से पेपर में देने के लिये परमीशन की आवश्यकता नहीं होती, ये तो छपता ही रहता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ye aloo vedges gas par bhi ban sakte hai. plz explain the method
निशा: मानसी, गैस पर धींमी आग पर तवे पर इन्हैं सेका जा सकता है.
Ingredients for Roasted Potato Wedges
Potato – 4 medium size
Olive oil – 2 tbsp
Salt – ½ tsp
Black pepper powder – ½ tsp
Dry fenugreek leaves – ½ tsp
Sesame seeds – ½ tsp
How to make Baked Potato Wedges
Peel the potatoes first. If you are making potato wedges without peeling them then wash potatoes thoroughly and cut them lengthwise dividing it into 2 equal parts. Take one half and cut into 2 equal parts. Again take one piece and dice it into further 2 equal parts. Likewise cut all potatoes.
Take a big bowl and add olive oil, salt, black pepper, oregano, dry fenugreek leaves and mix well. Add the potato batons into it and mix until every baton gets coated nicely with the spices.
Preheat oven at 180 degree centigrade. Layer the potatoes over the plate one by one at distance and now place the tray in the oven. Set the oven at 180 degree centigrade for 35 minutes and roast the wedges. After 35 minutes take out the potato wedges from oven, potatoes are roasted. Potato wedges are now ready.
Serve potato wedges with your favourite drink.
Suggestion:
You can make wedges by either peeling potatoes or as it is .i.e. with jacket.
Any cooking oil can be used in place of olive oil.
If you wish to make tarty flavoured potato wedges then add some red chilly into it.