भुने हुये आलू वेजेज - Roasted Potato Wedges

शाम को हल्की फुल्की भूंख में रोस्टेड आलू वेजेज (baked Potato wedges) चाय या काफी के साथ या स्टार्टर के रूप में परोसे जा सकते हैं. इन्हैं बनाना भी बहुत ही आसान है, आलू को काटा मसाले मिलाये और ओवन में रोस्ट कर लिया, रोस्टेड आलू वेजेज तैयार हैं.
Read : Roasted Potato Wedges Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Potato Wedges
- आलू - 4 मीडियम आकार के (300 ग्राम)
- आलिव आइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- कालीमिर्च चूरा - आधा छोटी चम्मच
- ओरगेनो - आधा छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - आधा छोटी चम्मच
- तिल - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Baked Potato Wedges
सबसे पहले आलू को छील लीजिये, और अगर आलू को बिना छीले आलू वेजेज बना रहे हैं तो उन्हैं धोकर के आलू के पहले लम्बाई में काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, इस आधे आलू को बीच से काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये और इसे बराबर के 2 भांगों में बांटते हुये लम्बाई में काट लीजिये, सारे आलू को इसी तरह के टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
एक बड़े प्याले में आलिव आइल और नमक, काली मिर्च, ओरगेनो, कसूरी मेथी सारे मसाले डाल कर मिला लीजिये, कटे हुये आलू इन मसाले में डालकर तब तक मिलाइये जब तक आलू के टुकड़ों पर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से आ जाय, तिल भी डालकर मिक्स कर लीजिये.

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कर लीजिये. मसाले मिले आलू को ट्रे में एक एक करके लगा लीजिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में आलू वेजेज को रोस्ट करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 180 डि.से. पर 35 मिनिट के लिये रोस्ट होने दीजिये. 35 मिनिट बाद आलू वेजेज को ओवन से निकालिये, आलू रोस्ट हो गये हैं. रोस्टेड आलू वेजेज तैयार है.
रोस्टेड आलू वेजेज (Roasted Potato Wedges) को कॉफी, चाय के साथ या स्टार्टर के रूप में परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आलू को छील कर या आलू को बिना छीले यानी कि जैकेट के साथ जैसे भी आपको पसन्द हों उस तरह के बना सकते हैं. ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं, और ज्यादा चटपटे आलू वेजेज बनाना चाहते हैं तो थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर भी डाल कर आलू वेजेज (Baked Potato Wedges) बना सकते हैं.
Roasted Potato Wedges Recipe video
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, इन्हैं बिना ओवन के तल कर भी बनाया जा सकता है.
निशा: आना जी, हां आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:.कृष्णा जी, इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पकाया जा सकता है.
निशा: दक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बिलकुल बना सकते हैं.
I mean that is this possible on gas.
निशा: प्रियंका जी, गैस पर अलग तरीके से आलू बनाये जाते हैं, वेबसाइट पर आलू चाट रेसिपी उपलब्द है, जिसमें आलू गैस पर क्रिस्प किये हैं.
simple tasty and healthy snack. I loved lt.
निशा: भारद्वाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam
maine apki recipe microwave ke convection me try ki par alloo kache hi rahe.. Kya karu jisse aloo pak jaye???
निशा: श्रुति जी, थोड़ा तापमान बढ़ाकर थोड़ी और देर आलू बेक करने थे जब तक वह नरम हो जाय.
plz send us the recipe of roasted almonds at home.
निशा: दीपक जी, आलमन्ड्स को बड़ी आसानी से गैस पर पैन में भूना जा सकता है.
निशा: विष्णु जी, आप इन्हैं भारी तवा पर थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आग पर सेक कर बना सकते हैं.
निशा: काजल जी हां अवश्य कर सकती हैं.
निशा: रजनी जी, इसे सोलो माइक्रोवेव के ग्रिल मोड पर बनाया जा सकता है.
निशा: प्रतिभा जी, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
निशा: रानी जी ये सवाल आप यीस्ट रेसिपी पर ही लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: प्रियंका जी, 3-4 स्वीट पोटेटो या पोटेटो को पोलीथिन में डालिये और 2 -3 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, पोलीथिन को ऊपर से फोल्ड करके उसे बन्द कर दीजिये, और माइक्रोवेव को हाई पावर पर 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, समय खतम होने पर सावधानी पूर्वक दबा कर देखिये, स्वीट पोटेटो बहुत अच्छे भुनकर तैयार हो जाते है.
निशा: जय जी, मुझे नानवेज के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है, मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन है.
निशा: गोल्डी जी, ग्रिल का यूज अधिकतर नानवेज में ही किया जाता है.
निशा: नीतू जी, फिंगर चिप्स यानि कि फ्रेन्च फ्राई के बारे में कह रहे हैं, तब ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Maine abhi convection microwave liya hai, isliye mujhe iska abhi proper use karne ka idea nahi hai. Please bataite potato wedges banane k liye mujhe grill mode select karna hai ya baking mode.
Thanks
निशा: संध्या जी, पोटेटो वेजेज के लिये कन्वेक्सन मोड यूज करना है.
kya ise simple oven meams jo without degree hote hai usme yh dish bn skti h
निशा: जानवी जी हां बनाया जा सकता है.
निशा: मोनिका, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करके, 5 मिनिट ओवन को ओन रहने दीजिये वह प्रीहीट हो कर तैयार हो जाता है.
निशा: शिखा जी, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन पर या माइक्रोवेव + ग्रिल दोंनो पर बेक कर सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, आलू वेजेज बनाने के लिये ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड का यूज करते हैं और कन्वेक्सन मोड पर कोई भी स्टील या एल्यूमीनियम की ट्रे यूज की जाती है, आप अपने घर की कोई भी थाली या प्लेट यूज कर सकते हैं.
thank you for helping me in cooking!!!!!!!!!!
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u nisha for helping me out
निशा: सिमरन, बहुत बहुत धन्यवाद.