भुने हुये आलू वेजेज - Roasted Potato Wedges

📅 25 जून 2013 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 58 कमेंट ★ 4.0 (7532)


शाम को हल्की फुल्की भूंख में रोस्टेड आलू वेजेज (baked Potato wedges) चाय या काफी के साथ या स्टार्टर के रूप में परोसे जा सकते हैं. इन्हैं बनाना भी बहुत ही आसान है, आलू को काटा मसाले मिलाये और ओवन में रोस्ट कर लिया, रोस्टेड आलू वेजेज तैयार हैं.

Read : Roasted Potato Wedges Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Potato Wedges

  • आलू - 4 मीडियम आकार के (300 ग्राम)
  • आलिव आइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • कालीमिर्च चूरा - आधा छोटी चम्मच
  • ओरगेनो - आधा छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - आधा छोटी चम्मच
  • तिल - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Baked Potato Wedges

सबसे पहले आलू को छील लीजिये, और अगर आलू को बिना छीले आलू वेजेज बना रहे हैं तो उन्हैं धोकर के आलू के पहले लम्बाई में काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, इस आधे आलू को बीच से काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये और इसे बराबर के 2 भांगों में बांटते हुये लम्बाई में काट लीजिये, सारे आलू को इसी तरह के टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

एक बड़े प्याले में आलिव आइल और नमक, काली मिर्च, ओरगेनो, कसूरी मेथी सारे मसाले डाल कर मिला लीजिये, कटे हुये आलू इन मसाले में डालकर तब तक मिलाइये जब तक आलू के टुकड़ों पर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से आ जाय, तिल भी डालकर मिक्स कर लीजिये.


ओवन को 180 डि. से. पर  प्रिहीट कर लीजिये. मसाले मिले आलू को ट्रे में एक एक करके लगा लीजिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में आलू वेजेज को रोस्ट करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 180 डि.से. पर 35 मिनिट के लिये रोस्ट होने दीजिये. 35 मिनिट बाद आलू वेजेज को ओवन से निकालिये, आलू रोस्ट हो गये हैं. रोस्टेड आलू वेजेज तैयार है.

रोस्टेड आलू वेजेज (Roasted Potato Wedges) को कॉफी, चाय के साथ या स्टार्टर के रूप में  परोसिये और खाइये.

सुझाव:

 आलू को छील कर या आलू को बिना छीले यानी कि जैकेट के साथ जैसे भी आपको पसन्द हों उस तरह के बना सकते हैं. ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं, और ज्यादा चटपटे आलू वेजेज बनाना चाहते हैं तो थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर भी डाल कर आलू वेजेज (Baked Potato Wedges) बना सकते हैं.

Roasted Potato Wedges Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (7532 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (58)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anjali Rao
kya ye dish bina oven ke nahi ban sakti hai..??

निशा: अंजली जी, इन्हैं बिना ओवन के तल कर भी बनाया जा सकता है.
Ana
Mam kya hum cooking oil ki jagah ghee use kr site hain?

निशा: आना जी, हां आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
sushil sharma
thank you first of all aap ki banaye hui respice se mera hotel achha chal raha and din be din grahak jayda aur naye dis ki dimand kar rahe hai so thanks to all res and koi new dale batye jarur !!!!!!!!!!!!!!!

निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krishna
Can we bake it in microwave also

निशा:.कृष्णा जी, इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पकाया जा सकता है.
daksha
Hello! Nishaji..i am big lover of your all recipes.always watching your recipes.thank you so much for sharing with us.

निशा: दक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suman
Hello mam,nice one.can we made it without oven on tawa or kadhai.

निशा: सुमन जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Priyanka Lokhande
kya aalu ko oven me hi rakhna jaruri hai.
I mean that is this possible on gas.
निशा: प्रियंका जी, गैस पर अलग तरीके से आलू बनाये जाते हैं, वेबसाइट पर आलू चाट रेसिपी उपलब्द है, जिसमें आलू गैस पर क्रिस्प किये हैं.
shammi mishra
Aalo ko roste krne k liy microwave ko kis mode pr set kren aur kitna time lgta hai
Neerja Saxena
निशा जी आलू वेजेस गॅस तंदूर पर भी बनाए जा सकते है ? मई आपकी रेसपी बहुत पसंद करती हु। रोज ही कोई न कोई एक नयी रेसपीए बनती हु। धन्यवाद
m.k.bharadwaj

simple  tasty and healthy snack. I loved lt.


निशा: भारद्वाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shruti

hello mam


maine apki recipe microwave ke convection me try ki par alloo kache hi rahe.. Kya karu jisse aloo pak jaye???


 


निशा: श्रुति जी, थोड़ा तापमान बढ़ाकर थोड़ी और देर आलू बेक करने थे जब तक वह नरम हो जाय.
deepak jain
hi Nisha ji...
plz send us the recipe of roasted almonds at home.
निशा: दीपक जी, आलमन्ड्स को बड़ी आसानी से गैस पर पैन में भूना जा सकता है.
vishnu
without oven kya ham ise fry karke bi bna sakte h kya dii
निशा: विष्णु जी, आप इन्हैं भारी तवा पर थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आग पर सेक कर बना सकते हैं.
kajal
madam mere pass otg hai. kya main usme aluminium ka bartan use kr sakti hu????
निशा: काजल जी हां अवश्य कर सकती हैं.
rajni
Nisha g grill me kitne time me bn jayenge or mere microwave me likha huaa h plz microwave ko khali n chalaye .isme mai pre heat kse du kya pre heat krna jruri h
rajni
Kya ise solo microwave me bna skte h
निशा: रजनी जी, इसे सोलो माइक्रोवेव के ग्रिल मोड पर बनाया जा सकता है.
Pratibha
Can we make this in microwave?
निशा: प्रतिभा जी, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
Rani Sahu
Hello nisha ji.... maine yeast bna kar dekhi hai ,kai bar par bnti nahi hai , koi aur tarika nahi hai.
निशा: रानी जी ये सवाल आप यीस्ट रेसिपी पर ही लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
priyanka ruhela
nisha ji mere pas microwave wid convection mode h mujhe aap ye bataye ki isme sweet potato, brinjal etc kaise bhunte h kya isme ye kaam ho sakta h agar ha to pls mujhe proper method bata dijiye pls rply soon....mene koshish ki thi lekin wo dry ho gaye the....
निशा: प्रियंका जी, 3-4 स्वीट पोटेटो या पोटेटो को पोलीथिन में डालिये और 2 -3 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, पोलीथिन को ऊपर से फोल्ड करके उसे बन्द कर दीजिये, और माइक्रोवेव को हाई पावर पर 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, समय खतम होने पर सावधानी पूर्वक दबा कर देखिये, स्वीट पोटेटो बहुत अच्छे भुनकर तैयार हो जाते है.
Jai Prakash Yadav
namste nisha ji aap ki batai huyi recipes bahut testy lagte hai , kya aap nonveg racipes ka idea rakhati hai plz bataye
निशा: जय जी, मुझे नानवेज के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है, मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन है.
Goldy
Ma'am.thank u so much for ur nice recipes.I recently bought Microwave wid convection and grill mode.I tried convection and microwave recipes a lot.but no idea of grill recipes..kindly suggest some veg grill recipes...I visited som other sites also but they had non veg grill recipes...plz suggest..thanx in advance..also waiting for new yummy diwali recipes...!!!
निशा: गोल्डी जी, ग्रिल का यूज अधिकतर नानवेज में ही किया जाता है.
neetu
aloo ke finger chips kaise banenge

निशा: नीतू जी, फिंगर चिप्स यानि कि फ्रेन्च फ्राई के बारे में कह रहे हैं, तब ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Sandhya Bhat
Namaste Nisha Aunty,

Maine abhi convection microwave liya hai, isliye mujhe iska abhi proper use karne ka idea nahi hai. Please bataite potato wedges banane k liye mujhe grill mode select karna hai ya baking mode.
Thanks
निशा: संध्या जी, पोटेटो वेजेज के लिये कन्वेक्सन मोड यूज करना है.
janvi
hi mam
kya ise simple oven meams jo without degree hote hai usme yh dish bn skti h
निशा: जानवी जी हां बनाया जा सकता है.
monika
Hello mam microvave ko preheat kaise karenge
निशा: मोनिका, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करके, 5 मिनिट ओवन को ओन रहने दीजिये वह प्रीहीट हो कर तैयार हो जाता है.
shikha
nishag, mere microwave me oven ka option ni h! pls tell me ki ise microwave pe bake karo ya micro+convection ya fir micro+grill option pe??
निशा: शिखा जी, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन पर या माइक्रोवेव + ग्रिल दोंनो पर बेक कर सकते हैं.
priyanka ruhela
nisha ji mere microwave ke saath koi trey nahi aayi aur market me bhi naki mil rahi mujhe kya karna chahiye market me glass ya plastic ki mil rahi h is karn me kuch nahi bana pati hu mujhe suggestion dijiye kya ghar ki koi steel ki trey use ki ja sakti me kya karu..pls rply soon ..
निशा: प्रियंका जी, आलू वेजेज बनाने के लिये ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड का यूज करते हैं और कन्वेक्सन मोड पर कोई भी स्टील या एल्यूमीनियम की ट्रे यूज की जाती है, आप अपने घर की कोई भी थाली या प्लेट यूज कर सकते हैं.
supriya kulkarni
your recipes are excellent:)
thank you for helping me in cooking!!!!!!!!!!
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran
maza hi aa gya
thank u nisha for helping me out
निशा: सिमरन, बहुत बहुत धन्यवाद.
Simrat
it was very irritating