साबूदाने की खिचड़ी माइक्रोवेव में - How to make Sabudana Khichdi in Microwave

साबूदाने की खिचड़ी (Sago Khichdi) या यू हीं, आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगी. माइक्रोवेव में साबूदाने की खिचड़ी बहुत जल्द और बहुत ही आसानी से बन जाती है.
साबूदाने दो प्रकार के होते है, छोटा साबूदाना और बड़ा साबूदाना. दोंनो प्रकार के साबूदाने से खिचड़ी बनाई जा सकती है. छोटे साबूदाने से खिचड़ी बना रहे हैं तो साबूदाने को 1 घंटे पहले पानी में भिगोना होगा, लेकिन बड़े साबूदाने से खिचड़ी बनाने के लिये बड़े साबूदाने को 7-8 घंटे पहले पानी में भिगोना होगा. छोटा साबूदाना सभी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, लेकिन बड़ा साबूदाना बड़ी किराना स्टोर पर ही मिल पाता है.
Read : How to make Sabudana Khichdi in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudaba Khichdi
- छोटा साबूदाना - 1 कप
- आलू - 1 छोटा छोटा कटा हुआ
- मूंगफली के दाने - आधा कप (भुने और छिले हुये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Sabudana Khichdi in Microwave
साबूदाने को धोकर 1 कप साबूदाने है तो उसमें 1 कप पानी डालकर 1 घंटे पहले भिगो दीजिये. साबूदाना फूल कर तैयार हो जाता है.
मूंगफली के दाने को दरदरा कूट लीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालकर, अधिकतम तापमान पर, 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याले को बाहर निकालिये और तेल में जीरा डालकर मिक्स कर दीजिये. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याले को बाहर निकालिये, जीरा भुन गया हैं. अदरक हरी मिर्च और आलू डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर के 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये.
प्याला बाहर निकालिये, आलू को चमचे से चलाइये, आलू को चैक कीजिये, आलू दब रहे हैं. अब भीगे हुये साबूदाने, लाल मिर्च, नमक और मूंगफली के दाने डालिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये.

1/4 कप पानी डालकर मिला दीजिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाह्रर निकालिये और खिचड़ी को चमचे से चलाइये, हरा धनियां और नीबू का रस डालकर मिला दीजिये. प्याले को ढककर 5 मिनिट रख दीजिये. ये स्टेन्डिंग टाइम है, खाना अभी भी प्याले में पक रहा है.
साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है, गरमा गरम साबूदाने की खिचड़ी परोसिये और खाइये.
सुझाव:
साबूदाने की खिचड़ी व्रत के लिये बना रहे हैं तो सादा नमक की जगह सैन्धा नमक का प्रयोग कीजिये.
Microwave Sabudana Khichadi Recipe - How to make Sabudana Khichdi in Microwave
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
waiting ur reply
निशा: आशुतोष जी, माइक्रोवेव में चावल बहुत जल्दी और आसानी से पक जाते हैं, आलू और शकरकन्दी को पोलीथिन में रखकर तुरन्त बोयल कर सकते हैं, भुट्टे को पोलीथिन में डालकर थोड़ा पानी के साथ बहुत अच्छा बोयल किया जा सकता है, इसके बाद इसमें नमक मसाला लगा कर खाया जाता है, अच्छा लगता है.
निशा: पूनम जी खिचड़ी बनाने के लिये साबूदाने पहले से ही भिगोने पड़ते हैं, खिचड़ी में पानी नहीं डालने से खिचड़ी सूखी हो सकती है. माइक्रोवेव को खोलने पर वह इलेक्ट्रिसिटी खर्च नहीं करता है.
निशा: कोनिका जी, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन पर मैटल यूज नहीं कर सकेंगे, इसमें माइक्रोवेव सेफ बर्तन ही यूज करने होंगे.
Jab mere hostel ki mess main khana achha nahi banta.. I open ur blog aur recipes padte hue video dekhte hue main bura khana bhi khushi khushi kha leti hoon..thanks a lot ghar ke achhe khane ke videos ke liye..
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू, 3 साल के बच्चे को आप अलग अलग खिचड़ी बनाकर दे सकती हैं और अलग अलग तरह के चीले बना कर दे सकती हैं. छोटा परांठा, दाल चावल उसे बनाकर खिलाइये, अच्छा ताजा खाना आप जो भी बनाती थोड़ा थोड़ा उसे खिलायें.
you way of cooking makes me remember my mother. in fact she also follows you :-) i would be grateful to you if more and more microwave recipes are included.
निशा: काजल जी मैं कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिभाजी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe aapki batai hui recipes bahut hi achchi lagti hain aap badi suljhi prakriya apnati hain jo sabko samaj aa jati hai dhanyabad
निशा: प्रतिभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने अभी शीघ्र ही आपकी वेबसाइट के बारे में जाना और आपके द्वारा प्रस्तुत कुछ व्यंजन बनाने का प्रयास किया . जोकि सबको बहुत पसंद आये..
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद्..
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: नीलम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डौली खिचड़ी में पानी की मात्रा रैसिपी में दी गई मात्रा के बराबर रखिये, और दीडियो देख लीजिये, खिचड़ी एकदम खिली खिली बनेगी.
निशा: शिप्रा, आटे को गूथते समय थोड़ा सा तेल डालिये और आटे को नरम गूथिये, परांठा सेक कर किसी बर्तन पर फैला कर रखें और जैसे ही हल्के ठंडे हो जाय कैसरोल में बन्द करके रख दें, परांठे नरम रहेंगे.
Nice recipe. Thanks
निशा: पारुल, जी अवश्य, धन्यवाद.
निशा: बड़े साबूदाना में 2 कप पानी डलिये और 7-8 घंटे पानी में भिगोइये, अतिरिक्त पानी निकाल कर खिचड़ी बना लीजिये.
निशा: पल्लवी जी आप कोई भी रैसिपी जो आपको पसन्द हो पढ़िये और कोशिश कीजिये, आप स्वयं बनाना सीख जायेंगी.
I visit your website daily to look for new recipes but for a while you haven't posted any new recipe.That makes me wonder if you are O.K.Take Care
Shailja
निशा: शैलजा, मैं ठीक हूँ और आपके लिये रैसिपी अवश्य लिखूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam apko kya ho gya . aap jaldi se thek ho jaeye. get well soon .
निशा: मानसी मैं अब ठीक हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
i'm Akanksha n i hv resntly joined you,
i'm trying ur recipes, n thy r superbly descibed n taste awesome:)
thank you for being there for us who wnts to learn more n more abt cooking:)
thank u soo much.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji kya bada wala sabudana ki khichdi bana sakta ha aur usa kiti der bhigona ha aur kya iski kher bhi bana sakta ha
निशा: रीता, बड़े साबूदाने को 7-8 घंटे पानी में भिगोकर बिलकुल इसी तरह खिचड़ी बनाई जा सकती है.
HAPPY HOLI
निशा: ममता, जी हां मैं सिंधी कढ़ी बनाने की कोशिश करती हूँ.