मैसूर पाक - Mysore Pak Recipe

दक्षिण भारत की खास मिठाई मैसूर पाक़ को किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है. मावा और पानी न होने की वजह से मैसूर पाक की सैल्फ लाइफ बहुत अधिक है.
Read : Mysore Pak Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Mysore Pak Recipe
- बेसन - 1 .5 कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Mysore Pak
चीनी की चाशनी बना लीजिये, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिये, आधा कप पानी डालिये और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये.
बेसन को किसी प्याले में डालिये, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिये. दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिय, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिये कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिये, चाशनी बन कर तैयार है.
चाशनी में बेसन का घोल डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिये. दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिये, और बेसन को लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, गैस धीमी और मीडियम ही रखिये. चम़चे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइये और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिये. बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है.

जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिये और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिये. 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिये. बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है.
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिये और खाते रहिये.
सुझाव:
- बेसन को धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये, बेसन भूनते समय कलछी को कढ़ाई के तले तल लगाकर पूरे ध्यान से चलाइये. बेसन कढ़ाई के तले में लगे नही.
- बेसन में डालने वाला घी डालते समय अच्छा गरम होना चाहिये.
- मैसूर पाक अच्छा बने उसके लिये बेसन फूलने पर जल्दी जल्दी चलाते हुये भूनिये और जैसे ही बेसन में जाली दिखाई देने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदले तुरन्त मैसूर पाक को थाली में जमाने के लिये निकालिये.
कमेंट (156)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine Mysore paak banaya usame jali bhi aayi but besan ka colour change nahi hua. Colour ka wait karne se jali hat gai aur bura ban gaya aap plz mujhe bataye aisa kyu hua aur yah bhi bataye ghi k jagah kya dalda bhi use kar sakte hain kya.
could you please tell me what went wrong???
what was the fault??? Please answer I am waiting eagerly.. Thanx in advance! :-)
निशा: दीपिका, बेसन में झाग दिखाई देते और ऊसका थोड़ा कलर भी चेन्ज हो जाता है, बेसन को तुरन्त जमाना होता है, उसको और ज्यादा पका लिया जाय तो वह ड्राई होने लगता है, एसी स्टेज में आप थोड़ा गरम पानी और गरम घी दोनों डालकर झाग आने वाली स्टेज तक फिर से पकायें और जमा दें, मैसूर पाक सही जम कर तैयार हो जाता है.
निशा: मानवीर जी, आप इसके लिये वीडियो देखें, एक तार की चाशनी अवश्य बनेगी.
निशा: निकिता, आपने अच्छा मैसूर पाक बनाया है मुझे बहुत खुशी हुई, आप इसे जब बार बनायेंगी तो समय भी इतना ज्यादा नहीं लगेगा, लेकिन बिना समय लगे कोई काम नहीं होता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजत जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, अगर हो सका तो अवश्य करेंगे.
Can we take ghee
निशा: देव, घी ले सकते हैं, लेकिन ओइल से सोफ्ट मैसूर पाक बनता है.
बहुत लजीज बना :-)
धन्यवाद !!
निशा: किरण, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शकुन्तला जी, बहुत बहुत धन्यवाद. सोन हलवा की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
yesterday I prepared mysore pak vah everyone apriciated me. the credit goes to you thank u.
निशा: रेखा, सारा क्रेडिट आपको ही मिलना चाहिये, मैसूर पाक आपने बनाया है, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
but i need a help mam me jab bhi paani puri banati hu to meri puri karari nahi hoti me kaafi baar try ker chuki hu please tell me
thanks
निशा: पानी पूरी फूलने के बाद धीमी आग पर पानी पूरी को कुरकुरी होने तक तलना है, पानी पूरी कुरकुरी बनेंगी.
निशा: उमा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद अच्छा मैसूर पका बनने लगेगा, धन्यवद.
maine aapka bataya hua dhokla tayaar kiya thaaa , lekin usme ched ched nahin aaye?
aisa kyun hua? waise taste saheee thaaaa, but jaise market ke dhiokle main bread spread hota hai, waise nahin hua ?
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद, आप ढोकला को और एक बार पढ लीजिये, और फिर बनाइये, बैटर पतला न हो ये ध्यान रखें, ईनो सारी तैयारी करने के बाद डालिये, धीरे धीरे सारी प्रोब्लम सोल्व हो जायेंगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छा ढोकला बनायेंगी.
निशा: सीमा, मैसूर पाक में घी अधिक लगता है, अगर घी कम हो तो ये ड्राई हो सकता है, या थोड़ा ज्यादा कुक हो जाय तो भी ये ड्राई हो सकता है.
निशा: सीमा, सिर्फ तेल से बना मैसूर पाक का स्वाद थोड़ा तेल का स्वाद लिये हुये अलग ही होगा, मैसूर पाक के लिये तेल मूंगफली या सूरजमुखी का हो तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: अनीता, इसमें ओइल और घी दोंनो चीजें यूज करेंगी तो अच्छा मैसूर पाक बनेगा.
निशा: विनीता, बहुत बहुत धन्यवाद, एवं प्यार.
निशा: वर्षा, मैसूर पाक के लिये 2 तार की चाशनी बना लीजिये.
निशा: बीकेनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki procedure ko dekh kar mene mummy ko btaya or shandar masur pak bna....sb gar me khne lge ki kha se shikha...
Thank u very much nisha ji...
निशा: अंकित, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.