मैसूर पाक - Mysore Pak Recipe

दक्षिण भारत की खास मिठाई मैसूर पाक़ को किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है. मावा और पानी न होने की वजह से मैसूर पाक की सैल्फ लाइफ बहुत अधिक है.
Read : Mysore Pak Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Mysore Pak Recipe
- बेसन - 1 .5 कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Mysore Pak
चीनी की चाशनी बना लीजिये, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिये, आधा कप पानी डालिये और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये.
बेसन को किसी प्याले में डालिये, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिये. दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिय, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिये कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिये, चाशनी बन कर तैयार है.
चाशनी में बेसन का घोल डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिये. दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिये, और बेसन को लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, गैस धीमी और मीडियम ही रखिये. चम़चे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइये और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिये. बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है.

जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिये और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिये. 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिये. बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है.
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिये और खाते रहिये.
सुझाव:
- बेसन को धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये, बेसन भूनते समय कलछी को कढ़ाई के तले तल लगाकर पूरे ध्यान से चलाइये. बेसन कढ़ाई के तले में लगे नही.
- बेसन में डालने वाला घी डालते समय अच्छा गरम होना चाहिये.
- मैसूर पाक अच्छा बने उसके लिये बेसन फूलने पर जल्दी जल्दी चलाते हुये भूनिये और जैसे ही बेसन में जाली दिखाई देने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदले तुरन्त मैसूर पाक को थाली में जमाने के लिये निकालिये.
कमेंट (156)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता जी, आप सही कह रही हैं, प्रेक्टिस से चीजें बहुत अच्छी बनने लगती है.
Pls bataye next time kya karna chaiye
निशा: मंगला जी, मैसूर पाक जितना पकना चाहिये उससे थोड़ा अधिक पक जाय तो वह घी छोड़ देता है, इससे 1-2 मिनिट पहले की स्टेज जिसमें बेसन खुशबू देते हुये फूलता है उस समय मैसूर पाक बन कर तैयार हो गया होता है, अगर कभी एसा होता है तो थोड़ा सा पानी डाल कर बेसन को फिर से फूलने तक पकाकर जमने रख दीजिये, घी अलग नहीं होगा और स्पंजी हल्का मैसूर पाक बनेगा, मैसूर पाक में घी अधिक ही होता है.
निशा: कनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
cooked by SUMAN
निशा: अंकिता जी हां आप कटोरी से नाप करके सारी चीजें ले सकते हैं, मैसूर पाक में घी अधिक डाला जाता है इससे ही ये सोफ्ट और क्रस्पी बनता है.
निशा: मनीष जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: राजन, जी हाँ किया जा सकता है, लेकिन साथ में देशी घी यूज करेंगे तो स्वाद ज्यादा अच्छा आयेगा.
निशा: मंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki receipes se khush hai.but marathi bhasha me hota bahut achha hota.thanks
aapki receipes se mujai mere school teacher Shahshi goel ke yaad aa jati hai .. tasty food without Lehsoon and pyaaz :) Stay bless
निशा: शवाना जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, अकेला देशी घी यूज कर सकते हैं, बाद में जम जाता है, अगर साथ में रिफाइन्ड तेल यूज किया जाता है मैसूर पाक क्रिस्पी बनता है और सोफ्ट रहता है, अगर अकेला तेल यूज करें तो मैसूर पाक उतना स्वादिष्ट नहीं बनता.
nisha ji main hamesha apki website pe recipe thekhti hu muze apka khana bnane ka trika bahut psand hai
nisha ji kya hum masoor pak mein oil or ghee kum matra mein dal sakte hai. or nisha ji ak bat or puchhni thi k kya hum refined oil ki jgah sarso ka oil use kr sakte hai???
निशा: सीमा जी, तेल और घी मैसूर पाक में ज्यादा ही लगता है और सरसों का तेल नहीं लिया जा सकता.
निशा: अनीता जी, रिफाइन्ड तेल और घी मिलाकर मिठाइयों में यूज किया जाता है, ये बिलकुल भी हानिकारक नहीं है.
निशा: सीमा, मैसूर पाक को थोड़ा सा और पका लिया जाता तो ये बहुत अच्छी तरह जम कर तैयार हो जाता है.
निशा: नेहा, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये.
निशा: संगीता, मैसूर पाक का कलर तो ब्राउन ही होता है, आपने जिस कढ़ाई में ये बनाया है उससे ये कलर आया हो सकता है, क्यों कि मैसूर पाक में ग्रीन कलर का तो कुछ भी नहीं है, अब इसे कैसे बदल सकते हैं, स्वाद में तो अच्छा बना है, इसे अभी एसे खाकर खतम कर दीजिये, मैसूर पाक को अगली बार स्टील की कढ़ाई में बनाइये बहुत अच्छा कलर आयेगा.
निशा: ममता जी, मैसूर पाक के बनने का एक समय जिस समय वह सबसे ज्यादा फूलता है, इसी समय इसे जमा दिया जाता है, उसे चूकने पर ये जाली नहीं मिलती, थोड़ी सी प्रेक्टिस से बार बार बनाने से आप इस तरह का मैसूर पाक बना सकेंगी.
Maine Mysore paak banaya aur apno ko bhi khilaya .bohot he atcha bana tha.
thanks mem.
निशा: ब्रिस्टी जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैसूर पाक बेसन से ही बनाया जाता है.