सुरती लोचो - Surti Locho Recipe

कम तेल से बना, भाप में पका, मसाले दार देशी चटनी, मिर्च और सेव के साथ परोसा जाने वाला खास गुजराती पारम्परिक स्ट्रीट फूड सुरती लोचो (Surti Locho) का कोई जबाब नहीं. सुबह या शाम, आप जब चाहे इसे चटखारे लेकर खा सकते हैं.
Read : Surti Locho Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Surti Locho
सुरती लोचो के मिश्रण के लिये:
- चना दाल - 1 कप (200 ग्राम)
- धुली उरद दाल - 1/3 कप ( 60 ग्राम)
- पोहा - 1/3 कप ( 40 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
सुरती लोचो को सर्व करने के लिये:
- हरे धनिये की चटनी - आधा प्याली
- हरा धनियां - आधा प्याली
- हरी मिर्च - 4-5
- नीबू - 1 नीबू का रस
- बारीक सेव - 1 प्याली
विधि - How to make Surti Locho
चने की दाल और उरद दाल को साफ करके, धोकर 5-6 घंटे के लिये अलग अलग पानी में भिगो दीजिये. भीगी दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पोहा को 10 मिनिट पहले थोड़े से पानी में भिगो कर ले लीजिये. सबसे पहले चने की दाल को हल्का दरदरा पीस लीजिये, दाल पीसने के लिये जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही पानी लीजिये. पिसी चने की दाल को बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
उरद की दाल को बारीक पीस लीजिये, भीगे हुये पोहा इसी में डालकर बारीक पीस दीजिये. पिसे उरद दाल और पोहे का मिश्रण चना दाल के प्याले में ही निकाल लीजिये, और सभी को मिक्स कर दीजिये. दाल के मिश्रण में अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, नमक और आधी लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, मिश्रण में 2 छोटे चम्मच तेल भी डालकर मिक्स कर दीजिये (बैटर की कनसिसटेन्सी ढोकला के बैटर की कनसिसटेन्सी जैसी ही रखिये). मिश्रण अगर गाड़ा लग रहा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाया जा सकता है.

सुरती लोचो भाप में पकाने के लिये या तो स्टीमर लीजिये या एसा बड़ा बर्तन लीजिये जिसके अन्दर एक एसा बर्तन आ सके जिसमें मिश्रण डालकर, बर्तन को उसके अन्दर रखकर सुरती लोचो पकाया जा सके. बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये और एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जिसके ऊपर दूसरा मिश्रण से भरा बर्तन रखकर सुरती लोचो को पकाया जा सके.
कन्टेनर जिसमें सुरती लोचो पकाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. सारी तैयारी के बाद मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, और चिकने किये हुये बर्तन में मिश्रण डाल कर, बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. मिश्रण के ऊपर लाल मिर्च और काली मिर्च बुरक दीजिये.
बड़े बर्तन के पानी में उबाल अने और भाप बनने पर बैटर भरे बर्तन को जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये और बड़े बर्तन को ढककर, सुरती लोचो को 20 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये. सुरती लोचो ऊपर से तो फूला हुआ और पका हुआ दिख रहा है, इसको चाकू डालकर चैक कर लीजिये चाकू के ऊपर पतला बैटर चिपक कर नहीं आता. सुरती लोचो बन कर तैयार है.
सर्व कीजिये - How to serve Surti Locho
सुरती लोचो को गरम गरम चमचे निकाल कर प्लेट में डालिये, निकाले गये सुरती लोचो को चमचे से बीच से फाड़ कर पतला फैला दीजिये, इसके ऊपर एक छोटी चम्मच तेल चारों तरफ डालिये, एक छोटी चम्मच नीबू का रस चारों ओर डालिये, 1-2 छोटी चम्मच चटनी डालिये, थोड़ा सा हरा धनियां डालिये, और अब 2 -3 टेबल स्पून सेब डाल दीजिये, साबुत हरी मिर्च तल कर क्रिस्प की हुई ऊपर से रखिये. सुरती लोचो की प्लेट खाने के लिये तैयार है.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शोभना जी, बना सकते हैं मैं इससे संबंधित विडियो जल्द ही अपलोड करने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पिनर्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, सूरती लोचो के लिये दाल को भिगोना ही होता है.
निशा: भूमि जी, हमने दाल के नाप ग्राम में दे दिये हैं, आप इसे पढ़िये और वीडियो देखिये, ट्राई कीजिये, आप बहुत अच्छा बनायेंगी.
Urad dal to pta hai mung urad ????
निशा: शालिनी जी, उरद दाल सफेद दाल होती है और मूंग दाल पीले कलर की उरद के बराबर जैसे ही दाने होते हैं, किराना शोप से ये दोंनो दालें आसानी से खरीदी जा सकती हैं.
निशा: नयन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Surti locha ka masala
निशा: गिरीश जी, आप रैसिपी को अच्छे से फोलो करेंगे तो आपको पुरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी.
निशा: अवनी जी, आप न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: अवनी जी, इसे बनाने में उडद दाल का यूज किया जाता है, आप इसे बिना उरद दाल के बनाकर देखिये अच्छा बनेगा.
We have prepared surati locho as per your video at our home. We enjoyed lot. Thanks for easy guidance by video.
SIR MARE SURTI LOCHO 5KG BANAVO HOI TO SU SU SAMAGRY LEVI PADE PL. SEND THE MAIL. ANE MARE DHOKALA NAYLON KHAMAN NO KARIGAR JOY E CHE PL.
THANKS
nishaji..i just love all ur recipe..aapke sabhi recipe simple n easy to make.thank u
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i visit your now a days requrally to know the new dishes and l had tried it some dishes , my partents like that but i want to know how to garnish or presentation of dishes in front of other.
निशा: रिची जी, प्लीज आप वीडियो देखिये, मैं हर रेसिपी को बहुत ही हल्का सा गार्निस करती हूँ.
Ye eno fruit salt kya hota he aur ye kaha mil sakta he pls say me I request you mam..........
निशा: मीनू जी, ये वही ईनो है जो पेट में अपच होने पर लिया जाता है, किराना स्टोर और मैडिकल स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: निधि जी, 2 कन्टेनर कुकर में एक साथ रखे जा सकते हैं.
निशा: आकांक्षा, पोहा चावल से बना होता है, इन्हैं फ्लैटेन्ड राइस कहते हैं.
निशा: नितेश जी, आप पोहा जो पोहा बनाने में यूज करते हैं वही पोहा इसमें डाले जाते हैं.
Thanku. so much.
निशा: रतना, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी रेसिपीज है जो कम तेल में बनी हुई पौष्टिक है, उन्हैं आप सर्च करके बना सकती हैं, और मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया नया बनाती रहूँ.
निशा: रतना जी, आपने उसमें हल्दी पाउडर डाला है तो वह पीला होना चाहिये.
निशा: जया, दाल का बैटर थोड़ा पतला होने से एसा हो सकता है या ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा फैंटने से एअर बबल निकल जाते हैं, और पकने पर मिश्रण नहीं फूलता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.