नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe - Noodle Stuffed Dosa Recipe

📅 10 जनवरी 2013 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.9 (7200)


साउथ इन्डियन दोसा और वेज नूडल्स की स्टफिंग - इन दोनों का फ्यूजन स्ट्रीट फूड के रूप में धमाल मचा रहा है. बच्चों और यंग जनरेशन को तो यह पसंद आता ही है, आपको भी बहुत पसंद आयेगा, बनाकर देखिये.

Read: Chinese Dosa Recipe - Noodle Stuffed Dosa Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Stuffed Chinese Dosa

  • दोसा बैटर - 2 -3 कप
  • नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
  • पत्ता गोभी - 1 कप बारीक कटे हुये
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • पनीर - 1/2 कप चौकोर और छोटे टुकड़े कटे हुये
  • शिमला मिर्च - 1/4 कप बारीक कटी हुई
  • हरे मटर के दाने - 1/4 कप
  • हरी मिर्च - 1- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दू कस किया हुआ
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Noodle Stuffed Dosa

स्टफिंग बनाकर तैयार कीजिये - Stuffing for Chinese Springs Dosa
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर हलका सा भूनिये, मटर के दाने डालकर 1 मिनिट भूनिये, शिमला मिर्च और कैवेज डालकर 1-2 मिनिट भूनिये, सब्जियां हल्की सी नरम हो जाय, लेकिन क्रन्ची रहें. पनीर, नूडल, नमक, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस और हरा धनियां डालकर सारी चीजों को मिक्स होने तक अच्छी तरह मिला लीजिये. स्टफिंग बन कर तैयार हो गई है.


दोसा बनाइये:
दोसा बैटर गाढ़ा हो तो  थोड़ा पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये. दोसा बनाने के लिये बैटर की कनिसिसटेन्सी पकोड़े से थोड़ी पतली ही चाहिये. गैस पर नानस्टिक तवा रखकर गरम कीजिये, तवे पर पहली बार थोड़ा सा तेल डालकर नेपकिन पेपर से पोंछ लीजिये, तेल तवे पर कहीं भी ज्यादा न दिखाई दे. हल्के गरम तवा पर 1-2 चमचा बैटर डालिये और चमचे से गोल गोल पतला फैला दीजिये.

दोसे के चारों ओर थोड़ा थोड़ा तेल डाल दीजिये, दोसे को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, दोसे के ऊपर 1-2 चमचे स्टफिंग डालकर पतला फैलाइये. दोसा को नीचे की ओर से ब्राउन सिकने पर उसे मोड़ कर रोल कीजिये, और दोसे को उतार कर प्लेट में रखिये या गरमा गरम खाने के लिये दीजिये.

दूसरा दोसा फैलाने से पहले तवा को गीले सूती कपड़े से पोछ कर साफ कर लीजिये, तवा थोड़ा ठंडा भी हो जायेगा, हल्के गरम तवा पर उसी प्रकार दोसा फैलाइये और सेक कर तैयार कीजिये. इसी तरह सारे दोसे सेक कर तैयार करने हैं.

गरमा गरम दोसे मूंगफली के दाने की चटनी, नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी और सांबर के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  •  नूडल स्टफिंग में आप अपनी पसन्द के अनुसार सब्जी डाल सकते हैं, फ्रेन्च बीन्स या फूल गोभी कोई भी सब्जी ले सकते हैं और कोई भी सब्जी हटा सकते हैं.
  • दोसा फैलाते समय तवा हल्का ठंडा रखिये, दोसा फैलाने में आसानी होती है.

Chinese Dosa Recipe video - Noodles Stuffed Dosa Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (7200 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha Singh
mera dosa crispy nhi banta h any suggestion plz...
sugandha
This recipe in English

South Indian dosa and veg noodles stuffing - these days fusion street food is attaining loads of attention. Kids and young generation love it. Try making it yourself and you will surely like it.

Ingredients for Noodles Stuffed Chinese Dosa

Dosa batter - 2-3 cup
Noodles - 1 cup (boiled)
Cabbage - 1 cup (finely chopped)
Green coriander - 2-3 tbsp (finely chopped)
Oil - 2-3 tbsp
Paneer - ½ cup (cut into small chunks)
Capsicum - ¼ cup (finely chopped)
Green peas - ¼ cup
Green chilly - 1-2 (finely chopped)
Ginger - ½ inch baton (grated)
Lemon juice - 1 tsp
Black pepper powder - ¼ tsp
Salt - ¾ tsp (as per taste)

How to make Noodle Stuffed Dosa

Stuffing for Chinese Springs Dosa

Take 1 tbsp oil in pan and place it on flame for heating. When oil gets heated add ginger, green chilly and sauté for while. Also add green peas and sauté for 1 minute. Add capsicum and cabbage as well and sauté for 1-2 minutes. Cook until vegetables get tender but remain bit crunchy. Now add paneer, noodles, black pepper, soya sauce, lemon juice and green coriander. Mix all ingredients nicely. Stuffing is now ready.

How to make dosa:

If dosa batter is thick add little amount of water. The batter should have pouring consistency. Place a non stick tawa on flame and preheat it. Spread some oil on the tawa and clean it with help of a napkin paper. There should be less amount of oil on the tawa. Pour 1-2 tsp batter on the tawa and spread thinly in round shape.

Spread oil all around the dosa, roast until it gets golden brown from beneath. Layer 1-2 tsp of stuffing on the dosa. When dosa gets brown from beneath roll it and place it on plate or serve directly.

Before making other dosa, clean the tawa with wet muslin cloth. This will also make tawa bit frigid. Similarly spread dosa on the tawa. Like wise prepare all dosa.

Serve piping hot dosa with peanut chutney, coconut chutney or green coriander chutney and sambar.

Suggestion:

You can use any vegetable for making stuffing like French beans or cabbage.
While spreading dosa keep the tawa frigid as it helps in making dosa easily.
Sunanda
Chinese Dosa or Noodles Dosa are my favorite dish. Whenever I do to Dosa Plaza, I love to eat it. Yesterday I tried to make this chinese dosa at home and it turned our perfectly. Thanks Nisha ji
निशा: सुनन्दा, बहुत बहुत धन्यवाद.