नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe - Noodle Stuffed Dosa Recipe

साउथ इन्डियन दोसा और वेज नूडल्स की स्टफिंग - इन दोनों का फ्यूजन स्ट्रीट फूड के रूप में धमाल मचा रहा है. बच्चों और यंग जनरेशन को तो यह पसंद आता ही है, आपको भी बहुत पसंद आयेगा, बनाकर देखिये.
Read: Chinese Dosa Recipe - Noodle Stuffed Dosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Stuffed Chinese Dosa
- दोसा बैटर - 2 -3 कप
- नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
- पत्ता गोभी - 1 कप बारीक कटे हुये
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- पनीर - 1/2 कप चौकोर और छोटे टुकड़े कटे हुये
- शिमला मिर्च - 1/4 कप बारीक कटी हुई
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरी मिर्च - 1- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दू कस किया हुआ
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Noodle Stuffed Dosa
स्टफिंग बनाकर तैयार कीजिये - Stuffing for Chinese Springs Dosa
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर हलका सा भूनिये, मटर के दाने डालकर 1 मिनिट भूनिये, शिमला मिर्च और कैवेज डालकर 1-2 मिनिट भूनिये, सब्जियां हल्की सी नरम हो जाय, लेकिन क्रन्ची रहें. पनीर, नूडल, नमक, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस और हरा धनियां डालकर सारी चीजों को मिक्स होने तक अच्छी तरह मिला लीजिये. स्टफिंग बन कर तैयार हो गई है.

दोसा बनाइये:
दोसा बैटर गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये. दोसा बनाने के लिये बैटर की कनिसिसटेन्सी पकोड़े से थोड़ी पतली ही चाहिये. गैस पर नानस्टिक तवा रखकर गरम कीजिये, तवे पर पहली बार थोड़ा सा तेल डालकर नेपकिन पेपर से पोंछ लीजिये, तेल तवे पर कहीं भी ज्यादा न दिखाई दे. हल्के गरम तवा पर 1-2 चमचा बैटर डालिये और चमचे से गोल गोल पतला फैला दीजिये.
दोसे के चारों ओर थोड़ा थोड़ा तेल डाल दीजिये, दोसे को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, दोसे के ऊपर 1-2 चमचे स्टफिंग डालकर पतला फैलाइये. दोसा को नीचे की ओर से ब्राउन सिकने पर उसे मोड़ कर रोल कीजिये, और दोसे को उतार कर प्लेट में रखिये या गरमा गरम खाने के लिये दीजिये.
दूसरा दोसा फैलाने से पहले तवा को गीले सूती कपड़े से पोछ कर साफ कर लीजिये, तवा थोड़ा ठंडा भी हो जायेगा, हल्के गरम तवा पर उसी प्रकार दोसा फैलाइये और सेक कर तैयार कीजिये. इसी तरह सारे दोसे सेक कर तैयार करने हैं.
गरमा गरम दोसे मूंगफली के दाने की चटनी, नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी और सांबर के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- नूडल स्टफिंग में आप अपनी पसन्द के अनुसार सब्जी डाल सकते हैं, फ्रेन्च बीन्स या फूल गोभी कोई भी सब्जी ले सकते हैं और कोई भी सब्जी हटा सकते हैं.
- दोसा फैलाते समय तवा हल्का ठंडा रखिये, दोसा फैलाने में आसानी होती है.
Chinese Dosa Recipe video - Noodles Stuffed Dosa Recipe video
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Ur recipe. But I still wait for paneer pahadi and paneer pakiza so please mam.
Thnx for all recipe.
निशा: सांची जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Nothing is impossible. Apne sikhya h. Koi bhi variety banana itna asan hota h pehle pata nhi tha. Such aap bhut achi h.
Mujhe cooking ka bhut shok h or apki website ne mere shok ko pura karna sikya. Itni inspired hu me apse man karta h isi field me kuch business start karu. Or independet banu. Thanx a lot. U really wonderful teacher. Bhut easy way se sikhati h aap.
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Muje noodles dosa bahuta achhi lagi mera beta ko bhi bahuta pasanda aaya but tiffin ke liye kasye garam rakhaye plz suggest!!!
निशा: प्रमिला जी, इस तरह के टिफिन आते हैं कि उनके अन्दर खाना काफी देर तक गरम रहता है, तो बच्चे का खाना आप उस तरह के टिफिन में रख सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दोसा बैटर उरद की दाल और चावल से बना होता है.
निशा; रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
wow...nice
bnakar dekhungi
muje noodals dosa recipe bahot achchi lagi aap ka bahot-bahot dhanyavad
निशा: निशा; आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Muje soeabin ki koi achi si recipe plz do
निशा: सेहज, वेबसाइट पर सोयाबीन की कई रैसिपी है, सोयाबीन के आटे से परांठे, लड्डू, सोया कटलेट, सोया चंक्स परांठे, सोया चंक्स फ्राई, सोयाबीन आलू की सब्जी आदि, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: Shitee j बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेखा, सोय सास में ओनियन और गार्लिक नहीं होते.
निशा: दिलकुश जी, अवश्य डालिये.
निशा: उमंग, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, मेथी का परांठा वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेथी परांठा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: हरदीपजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
generally hm noodles market se kharid kr banate h, kya noodles ghar pr hi taiyar kr k use ni kiya ja sakta? yadi ha to plz noodle bnane ka tarika bataiye! plz jaldi!!!!!!!
निशा: निधि, अभी तो आप नूडल्स बाजार से खरीद कर ही बना लीजिये, इसके लिये तो मशीन लेनी होगी जो मेरे पास नहीं है.