मैदा की पपड़ी - Papdi Namkeen Recipe

📅 5 नवंबर 2015 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 61 कमेंट ★ 4.0 (7503)

एकदम पतली खस्ता मसालेदार परतों को लपेट कर बनी मैदा की पपड़ी बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है.  इस नमकीन की शैल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है.

Read - Papdi Namkeen Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maida Papdi

  • मैदा - 400 ग्राम (3 1/2 कप)
  • तेल - 100 ग्राम (आधा कप) ( आटा गूंथने समय डालने के लिये )
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • तेल - पपड़ी तलने के लिये

विधि - How to make Maida Papdi

मैदा को गूंथने के लिये एक बर्तन में निकाल लीजिये.  मैदा में तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को सख्त गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मीनिट के लिये गीले साफ कपड़े से ढककर रख दीजीये.

आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. ( 400 ग्राम आटे में करीब 40- 45 लोइयां बन जायें ). लोइयां भीगे कपड़े से ढककर ही रखें.

एक लोई निकालें और उसे पतला 5-6 इंच व्यास में बेल लें. अब इसे चित्र में दिये गये अनुसार मोड़ लें. एक प्लेट में रख लें. सारी लोइयां इसी तरह बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लें.

कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

मैदा पापड़ी तैयार हैं. मेदा पापड़ी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और कभी भी निकाले और खायें.

बनाने में लगा समय -- 1 घंटा

Papdi Namkeen Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (7503 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (61)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Riya
टिप्पणीmai kaise belna h plz likh kr bta dijiye aj
NishaMadhulika
Riya जी, आप इसके लिए विडियो देखें आपको बहुत आसानी से पता चल जाएगा की आप इसे कैसे बेलेंगे और आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगी.
parveen
cheep and delicious home made snacks
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद parveen
Seema
Hello mam I'm ur big fan and I like all of your recipes. Maine aapki Kai sari recipes try ki or wo sbko pasand aai thanks Nisha ji

निशा: सीमा जी, ये सब आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है जो आप इतने अच्छे से सभी कुछ बना रहीं हैं. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें ओर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए धन्यवाद.
Vandana
Papdi belne ke bad mod kr rakhni hi Kevin talte samay to khol kr sekni hi plz and de Sakti hi

निशा: वंदना जी, पापड़ी बेलने के बाद, मोड़नी है और तलने के लिए ऎसे ही गरम तेल में डाल देनी है, पर इन्हें धीमी आंच पर फ्राय करना है ताकि ये अच्छे से अंदर तक सिक जाएं.
kanika
Mujhe shahbhudana ki tiki bata diijiye plz mujhe se bigada jata hai
निशा: कनिका जी, साबूदाना टिक्की या साबूदाना वड़ा मेरी वेबसाइट और चैनल पर देखे जा सकते हैं.
Deepika
Man can we add Suji ?
निशा: दीपिका जी, ये पपड़ी मैदा से ही बनती है, इन्हैं बहुत पतला बेलना होता है.
misti
Crispi nhi bnti hai

निशा: मिष्ठी जी, आटा गूंथते समय मोयन पर्याप्त मात्रा में डालिए और धीमी गैस पर उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. पापड़ी क्रिस्पी बनेंगी.
Swati
Hi Mam, I made papdi for the first time at it turned out very nice. It's very khasta too. I made triangle shaped as shown..got encouraged making a 2nd round but this time small size round :-p. Thank you... Ghar pe bahar se layee huay se behtar swad.

निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Angela dass
Ur recepies are very tasty and easy to make that.
pallavi
Ma'am maide mai tel garam krke dalna hai kya...???

निशा: पल्लवी जी, तेल गरम नहीं करना.
Priyanka upadhyay
Mam, kya maida na use kar k whole wheat flour use kar sakte hain...ya fir maide me atta mix kar k bana sakte hain...??

निशा: प्रियंका जी, बना सकते हैं.
afroz khan
Assalamu alikum nisha mam maine maida papde try ke wo bahot he crispy bane sabhi ko bahot bahot pasand nai waise am ur very big fane mai aap ke sabhi recipes try karta hu bahot bahot shukriya
निशा: अफरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
geeta
maida ke khasta kaise banate hai . jo bazzar men mlte hain
निशा: गीता जी, क्या आप खस्ता कचौरी के लिये कह रही हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
शशि कान्त
मैदा में तेल की जगह रिफाइन मिला सकता हूँ?
निशा: शशि जी हां अवश्य मिला सकते हैं.
gayatree
nisha ji,pls aap soan papdi ki recipie upload kijiye.aapka recipie ka wait hai
निशा: गायत्री जी, इसे घर में बनाना थोड़ा कठिन है, मैं कोशिश करूंगी.
tushar singh
Aapki ki recipe.best hai.

निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soni
very tesati papri i like this

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonalee
Nishaji im regular follower of your dishes...whenever i want to make something i check your receipes its really good..thank u for sharing ...

निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit jaiswal
mujhe kali mirch dal kar papd banana
jaise lijjat papad hota h
निशा: अमित जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
aayushi saini
Nisha Aunty Thankyou.....

निशा: आयूषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kailash
Mam papdi to acchi ban gai but air containor mein rakhne ke bad hi papdi mein se 10 din bad kuch smell si aane lagti hai iske liye kuch alag se Masala lagaya jata hai kya plz make reply
Bhumika jain
Very nice recipe....

निशा: भूमिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi
Mam ur reciepies soooooooo good and ur nature so pretty mam

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
snehal
buhat achi recipe hi
kay ap muze dhokla ki recipe bata sakti hi

निशा: स्नेहल जी, मेरी वेबसाइट पर ढोकला बनाने की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख सकती हैं, धन्यवाद.
RAshmi
Nisha ji
fold karne se wo ander se kachi rah gayi. uska reason batayen.

निशा: पपड़ी को पतला बेलना है और धीमी आग पर तलें तो वह अच्छे से बनेगी
Divya
Namaste Aunti.
Maine papri try ki thi. But wo thodi kacchi thi andar se. Or patli banayi to wo bilkul hi sookh gyi fry karne k baad. Plx suggest me ki kaise baelna h papri ko. Thanks. Aur maine usi aate ke matar banaye wi bhot yummy bne the. Thanku.
निशा: दिव्या जी, पपड़ी को पतली बेलना है और मीडियम आग पर फ्राई करना है, आटे में तेल बराबर मात्रा में डाला गया है, तब पपड़ी बहुत क्रिस्पी और अच्छी बनती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी पपड़ी बनायेंगी.
preeti sharma vasudev
nice recipe.
Mohit
Can we use this papdi in dahi bhalla papdi chat? when i followed your instruction then papdi was hard and crispy as well. I want to make crispy and soft papdi so i could use in chat. Can you please help ?
निशा: मोहित जी ये पपड़ी चाट के लिये नहीं हैं, चाट के लिये आसानी से गोल थोड़ी मोटी और छोटी छोटी पपड़ी बनाई जाती है.
Sima Kumar
dear Nisha ji maine papri banai par vah naram ho gayi crishpy nahi rahi.
kindly solution batai
निशा: सीमा जी, पापड़ी के लिये मैदा थोड़ी सख्त गूथे, उसे बेलने के लिये सूखे आटे की आवश्यकता न हो, और तलते समय आग धीमी रखें 1 बार की पापड़ी तलने में 7-8 मिनिट लगने होते है, आप अगली बार अवश्य अच्छी पापड़ी बना लेंगी.
Rupinder Saini
Hello nisha g Maine aj maida papdi bnayi, booot he achi bani, thanx nisha g.
निशा: रुपिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.