मैदा की पपड़ी - Papdi Namkeen Recipe

एकदम पतली खस्ता मसालेदार परतों को लपेट कर बनी मैदा की पपड़ी बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है. इस नमकीन की शैल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है.
Read - Papdi Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maida Papdi
- मैदा - 400 ग्राम (3 1/2 कप)
- तेल - 100 ग्राम (आधा कप) ( आटा गूंथने समय डालने के लिये )
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक -स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- तेल - पपड़ी तलने के लिये
विधि - How to make Maida Papdi
मैदा को गूंथने के लिये एक बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को सख्त गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मीनिट के लिये गीले साफ कपड़े से ढककर रख दीजीये.
आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. ( 400 ग्राम आटे में करीब 40- 45 लोइयां बन जायें ). लोइयां भीगे कपड़े से ढककर ही रखें.
एक लोई निकालें और उसे पतला 5-6 इंच व्यास में बेल लें. अब इसे चित्र में दिये गये अनुसार मोड़ लें. एक प्लेट में रख लें. सारी लोइयां इसी तरह बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लें.


कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
मैदा पापड़ी तैयार हैं. मेदा पापड़ी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और कभी भी निकाले और खायें.
बनाने में लगा समय -- 1 घंटा
कमेंट (61)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सबीना इन्हैं भी खस्ता पपड़ी कहते हैं, या आप किसी और पपड़ी के लिये कह रहें हैं?
निशा: सुनीता जी,बहुत बहुत धन्यवाद. सर्दी के मौसम में आटे को गूथने के लिये गुनगुना पानी लें तो ज्यादा अच्छा है, गर्मी के मौसम में आटे को सादे पानी से गूथा जा सकता है.
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe gundhe huye maide ko belne mein problem hota hai.yeh sikud kar chota ho jaata hai.iska kya karan ho salta hai
निशा: ऊषा, मैदा गीला हो तो एसा हो सकता है, आप इसे सूखा मैदा लगाकर बेलिये, अच्छी पतली पपड़ी बेल सकेंगी.
निशा: गोल्डी, पपड़ी को तेज आग पर तला जाय तो भी वह नरम हो सकती है.
Thank u nisha ji
निशा: नवनीत, आजकल बारिस के दिन हैं, कोई भी नमकीन या बिस्किट जो एअर टाइट कन्टेनर में न रखे हों तो वह सील जाते हैं.
निशा: प्रेमंक मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन, आटा गूथते समय मोयन पर्याप्त मात्रा में डाला गया हो और धीमी गैस पर उन्हैं गोल्डन ब्राउन होने तक तला जाय तो ये पपड़ी बहुत क्रिस्पी बनती हैं.
निशा: अल्का, आटे को पतले सूती कपड़े में छान कर घर में मैदा बनाई जाती है.
thanks
निशा: निशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, पपड़ी को बहुत पतला बेलना है, पपड़ी अच्छी बनेंगी.
निशा: जूही, मैदा की मात्रा का चौथाई लिया जाता है, 200 ग्राम मैदा में 50 ग्राम तेल डाला जाता है, धन्यवाद.
Please,give me recipe.
निशा: कविता, आटा सख्त गुथना है, पपड़ी को पतला बेलना है और धीमी आग पर तलना है. ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये.
KYA KRU
निशा: अन्नी,आटा सख्त लगाइये, पपड़ी को पतला बेलिये, मोड़ कर रख लीजिये और आधे घंटे के बाद तलिये, पपड़ी एकदम सही वनेंगी.