खसखस का हलवा - Khas Khas ka Halwa recipe in Hindi

खसखस (Poppy Seeds) का हलवा बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ साथ तासीर में गरम और ताकत देने वाला होता है. खसखस का हलवा न्य़ू मदर को दिया जाता है, जो न्यू मदर को ताकत भी देता है और स्वस्थ भी बनाता है. आप खसखस के हलवा को सर्दी के मौसम में अवश्य बनाकर खाइये.
Read : Khas Khas ka Halwa recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khas Khas Halwa
- खसखस - 3/4 कप ( 100 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (100 ग्राम)
- दूध - 1 कप (250 ग्राम)
- देशी घी - 1/3 कप (70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4-5
- बादाम - 5-6
विधि - How to make Khas Khas ka Halwa
खसखस को साफ करके, पानी में 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये. इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये. बादाम को पतले पतले काट लीजिये.
भीगे हुये खसखस से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. खसखस को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये, पीसते समय जितना दूध या पानी डालना पड़े उतना डाल दीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डाल कर पिसा हुआ खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये खसखस को हल्का सा कलर बदलने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये, अगर लग रहा है कि और घी डालने की आवश्यकता है, तो थोड़ा और घी डाल दीजिये. भुने हुये खसखस को अलग प्याले में निकाल लीजिये.

पैन में दूध और चीनी डालकर चीनी घुलने तक पका लीजिये. भुना हुआ खसखस डालिये और चलाते हुये गाढ़ा होने तक पका लीजिये. हलवे में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
हलवे को प्लेट में निकाल लीजिये, और बचा हुआ घी हलवे के ऊपर डाल दीजिये, कटे बादाम ऊपर से डालकर सजा दीजिये.
गरमा गरम खसखस का हलवा (Poppy Seeds Halwa) परोसिये और खाइये. खसखस के हलवा को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बसंती जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khas khas ko sukhe nariyal me bhar kr, dudh me rakh kar ubalte h, last me, sb ko mix kar k, khai jati h??
निशा: रवि जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Is it good for pregnant ladies?
निशा: पूनम जी, ये हलवा तासीर में गरम है, इसे डिलीवरी के बाद खाया जाता है.
निशा: विजय जी, इसे खसखस या पोस्ट के दाने बोला जाता है, ये किराना स्टोर या ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: करोल जी, खसखस का हलवा स्वादिष्ट होता है, मिठाई के रूप में ये स्पेशल हलवा स्पेशल ओकेजन पर बनाया जा सकता है, खसखस की तासीर गरम होता है ये हलवा सर्दियों में बनाया जाता है या न्यू मोम को बनाकर खिलाया जाता है, बहुत ही ताकत देने वाला हलवा होता है.
निशा: कंवर जीत जी, ये हलवा कभी बनाकर खाया जा सकता है, हलवा में घी अधिक रहता है और खसखस गरम होते हैं, ताकत देने वाले होते हैं लेकिन आप ये हलवा सर्दी के मौसम में खाये तो अच्छा है, मेल और फीमेल और बच्चे सभी ये हलवा खा सकते हैं.
निशा: शिल्पी जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ok i am vikas
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap ne to poppy seeds ka halwa banana sikha diya. Jab Poppy me etna nasha hota hai to Poppy seeds ke halwe me nasha or swad na ho ye to ho hi nahi sakta.
.
निशा: शिवांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी मैं कोशिश करूंगी.
i tried this recipe, it was too good. It took me around 1 and 1/2 hr to make. but the result was yummy....thank u
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनन्द जी, हलवा के लिये खसखस को पीसना आवश्यक है.
निशा: मंजूषा जी हा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, दाल पीसने वाले जार में खसखस पीसिये, थोड़ा पानी डालिये खसखस बारीक पिस जायेगा.
निशा: संतोष इसे खसखस या पोस्ट के दाने बोला जाता है, ये किराना स्टोर या ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिल जाते हैं.