नीबू का भरवां अचार - Stuffed Lemon Pickle Recipe

नीबू दिसम्बर और जनवरी के महीने में बहुत अच्छा आता है, इस समय पतले छिलके वाला कागजी नीबू बाजार में आसानी से मिल जाता है, जो अचार के लिये अच्छा रहता है, नीबू का अचार डालने के लिये यही समय सबसे अच्छा है़. नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, नीबू का सादा अचार, नीबू का मीठा अचार, हम बना चुके हैं, आज हम नीबू का भरवां अचार बनायेंगे.
Read : Stuffed Lemon Pickle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Lemon Pickle
- नीबू - 500 + 250 ग्राम
- काला नमक - 1/4 कप
- सादा नमक - 1/4 कप
- सेंदा नमक (लाहोरी नमक) - 2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर ) - 2 छोटे चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- जावित्री - 2-3 फूल
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 2 छोटे चम्मच
- मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- पीपर पाउडर - 1 छोटी चम्मच (साबुत पीपर 6-7 पाउडर कर लेंगे)
- साबुत गरम मसाला -
बड़ी इलाइची-10 , काली मिर्च - 2 छोटी चमम्च,
दालचीनी - 2 इंच टुकड़े, जायफल - 1
विधि - How to make Stuffed Lemon Pickle
नीबू को रात भर पानी में डाल कर रख लीजिये, नीबू को पानी से निकालिये और अच्छी तरह पानी सूखने तक सुखा लीजिये.
नीबू में इस तरह ऊपर से 2 कट लगायेंगे कि नीबू नीचे की ओर से जुड़े रहें, 500 ग्राम सारे नीबू काट कर तैयार कर लीजिये.

पहले हम साबुत गरम मसाले, मेथी, जीरा, अजवायन, जावित्री सब को हल्का दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिये, किसी बड़े प्याले में डालकर सभी पिसे मसाले, डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक एक नीबू लेकर, जितना मसाला नीबू में आ जाय उतना भर लीजिये, सारे नीबू भर कर तैयार कर लीजिये (नीबू को चाहें तो सफेद धागे से बांध भी सकते हैं). भरे हुये नीबू पहले से तैयार किये हुये सूखे कन्टेनर में सीधे सीधे लगा दीजिये, यदि मसाला बचा हुआ है, तो मसाला नीबू के ऊपर कन्टेनर में डाल दीजिये.
250 ग्राम नीबू का रस निकाल कर, भरे हुये नीबू के ऊपर कन्टेनर में डाल दीजिये, नीबू 3-4 दिन में रस में डूब जायेंगे. नीबू का अचार कौ धुप में रखने से अचार जल्दी बन कर तैयार हो जाता है. रूम के अन्दर नीबू का अचार 1 माह में खाने के लिये तैयार हो जाता है, नीबू के छिलके नरम हो गये होते हैं. नीबू का भरवां अचार खाने के लिये तैयार है.
नीबू का अचार 2-3 साल तक रख कर खाया जा सकता, अचार पुराना होता जाता है, स्वादिष्ट और पेट के लिये पाचक बनता जाता है, गैस या अपच जैसी पेट की गड़बड़ी में ये अचार बहुत फायदे मन्द होता है.
सुझाव:
- अचार बनाते समय, जो बर्तन प्रयोग करेंगे वे सब एकदम सूखे और साफ हों, किसी भी तरह की कोई भी नमी बर्तन में न हो.
- अचार जिस कन्टेनर में भरकर रखना है, उसे उबलते पानी से धोयें और धूप में बिलकुल अच्छी तरह सुखा लें (धूप न हो तो बोटल को ओवन में भी सुखाया जा सकता है).
- अचार को जब भी निकालें सूखे और साफ चम्मच से ही निकाले. अगर धूप आती है तब 2-3 महिने में अचार को एक बार दिन भर की धूप में रखें, अचार बहुत दिन तक चलते हैं.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
In months of December and January lemons are available in very good variety. During this time lemon with thin skin are easily available in a market which is the best variety for making pickle. This period is very much suitable for making lemon pickle. Lemon pickle can be prepared in many ways. We have already prepared plain lemon pickle and sweet lemon pickle. Today we will make stuffed lemon pickle.
Ingredients for Stuffed Lemon Pickle
Lemon - 500 + 250 grams
Black salt - ¼ cup
Saindha salt (lahori salt) - 2 tsp
Ginger powder - 1 tsp
Asafoetida - ¼ tsp
Javitri - 2-3 flowers
Cumin seeds - 2 tsp
Carom seeds - 2 tsp
Fenugreek seeds - 2 tsp
Coriander powder - 2 tsp
Pepper powder - 1 tsp (make powder from 6-7 whole black pepper)
Whole garam masala - brown cardamom: 10, black pepper: 2 tsp, cinnamon stick: 2 inch piece, jaifal: 1
How to make Stuffed Lemon Pickle
Soak lemons in water overnight. Take out lemons from water and dry nicely.
Make 2 cut from top in such a way that it remains joint from ends. Cut all 500 grams lemon in similar way.
Coarsely ground whole garam masala .i.e. fenugreek seeds, cumin seeds, carom seeds and Javitri. Mix all spices as well as grounded spices and mix really well. Take one lemon at a time and stuff it with prepared masala. Like wise stuff all ingredients (if needed roll thread around the lemon). Place the stuffed lemons in a dry container in upright position. Sprinkle rest of the masala on top of lemons kept in container.
Pour lemon juice (250 grams lemons) in the container. Within 3-4 days lemons will get drenched in juice. Lemon pickle is prepared in minimum time if kept in sunlight. Lemon pickle is ready to be served within one month if kept inside a room.
Lemon pickle can be stored for up to 2-3 years. The older is the pickle the more it becomes digestive and pleasing in taste. It is best for problems of acidity and digestion.
Suggestion:
Utensils used for making pickle should be clean and dry. There should not be moisture in the utensil.
Container used for storing pickle should be washed with boiling water and dry it in sunlight (You can also dry the bottle in oven in case there is no sunlight).
Use a clean and dry spoon for taking out pickle from container. Keep the prepared pickle in sunlight once in 2-3 months as it increases self life of pickle.