नीबू का भरवां अचार - Stuffed Lemon Pickle Recipe

📅 27 दिसंबर 2012 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.5 (3987)


नीबू दिसम्बर और जनवरी के महीने में बहुत अच्छा आता है, इस समय पतले छिलके वाला कागजी नीबू बाजार में आसानी से मिल जाता है, जो अचार के लिये अच्छा रहता है, नीबू का अचार डालने के लिये यही समय सबसे अच्छा है़. नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, नीबू का सादा अचार, नीबू का मीठा अचार, हम बना चुके हैं, आज हम नीबू का भरवां अचार बनायेंगे.

Read : Stuffed Lemon Pickle Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Lemon Pickle

  • नीबू - 500 + 250 ग्राम
  • काला नमक - 1/4 कप
  • सादा नमक - 1/4 कप
  • सेंदा नमक (लाहोरी नमक) - 2 छोटी चम्मच
  • अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर ) - 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटी चम्मच
  • जावित्री - 2-3 फूल
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 2 छोटे चम्मच
  • मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • पीपर पाउडर - 1 छोटी चम्मच (साबुत पीपर 6-7 पाउडर कर लेंगे)
  • साबुत गरम मसाला -
    बड़ी इलाइची-10 , काली मिर्च - 2 छोटी चमम्च,
    दालचीनी - 2 इंच टुकड़े, जायफल - 1

विधि - How to make Stuffed Lemon Pickle

नीबू को रात भर पानी में डाल कर रख लीजिये, नीबू को पानी से निकालिये और अच्छी तरह पानी सूखने तक सुखा लीजिये.

नीबू में इस तरह ऊपर से 2 कट लगायेंगे कि नीबू नीचे की ओर से जुड़े रहें, 500 ग्राम सारे नीबू काट कर तैयार कर लीजिये.


पहले हम साबुत गरम मसाले, मेथी, जीरा, अजवायन, जावित्री सब को हल्का दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिये, किसी बड़े प्याले में डालकर सभी पिसे मसाले, डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक एक नीबू लेकर, जितना मसाला नीबू में आ जाय उतना भर लीजिये, सारे नीबू भर कर तैयार कर लीजिये (नीबू को चाहें तो सफेद धागे से बांध भी सकते हैं). भरे हुये नीबू पहले से तैयार किये हुये सूखे कन्टेनर में सीधे सीधे लगा दीजिये, यदि मसाला बचा हुआ है, तो मसाला नीबू के ऊपर कन्टेनर में डाल दीजिये.

250 ग्राम नीबू का रस निकाल कर, भरे हुये नीबू के ऊपर कन्टेनर में डाल दीजिये, नीबू 3-4 दिन में रस में डूब जायेंगे. नीबू का अचार कौ धुप में रखने से अचार जल्दी बन कर तैयार हो जाता है. रूम के अन्दर नीबू का अचार 1 माह में खाने के लिये तैयार हो जाता है, नीबू के छिलके नरम हो गये होते हैं. नीबू का भरवां अचार खाने के लिये तैयार है.

नीबू का अचार 2-3 साल तक रख कर खाया जा सकता, अचार पुराना होता जाता है, स्वादिष्ट और पेट के लिये पाचक बनता जाता है, गैस या अपच जैसी पेट की गड़बड़ी में ये अचार बहुत फायदे मन्द होता है.

सुझाव:

  • अचार बनाते समय, जो बर्तन प्रयोग करेंगे वे सब एकदम सूखे और साफ हों, किसी भी तरह की कोई भी नमी बर्तन में न हो.
  • अचार जिस कन्टेनर में भरकर रखना है, उसे उबलते पानी से धोयें और धूप में बिलकुल अच्छी तरह सुखा लें (धूप न हो तो बोटल को ओवन में भी सुखाया जा सकता है).
  • अचार को जब भी निकालें सूखे और साफ चम्मच से ही निकाले. अगर धूप आती है तब 2-3 महिने में अचार को एक बार दिन भर की धूप में रखें, अचार बहुत दिन तक चलते हैं.

Stuffed Lemon Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (3987 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Santosh bhatia
Nimi ka jagged wala achaar bahut tasty bna hai
Aap ki sari receives achhi lag time hain
NishaMadhulika
Santosh bhatia जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Mayank
Pepper is also known as Peepli or Long Pepper.
Long Pepper-Pipli.jpg
मंजु जोशी
मेरे धर के पेड़ मे जो निंबू लगे हे वो ना तो गलगल दिखते है और न ही निंबूू उनकाा छिलका मोटा है. क्या में उनका अचार ड़ाल सकती हू कृपया उसका रेसीपी बताए. में आप के देवारा बताए गए. आंवले का अचार ड़ालती हु. काफी अच्छा बनता है. में पहले कभी अचार नहीं ड़ालती थी. परन्तु अब आंंवले का अचार आराम से बना लेती हं.

निशा: मंजु जी, हां आप इनका अचार डाल सकती हैं.
Chandan negi
Lemon pickal is good.

निशा: चंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
richa_a
Nishaji,
The nimbu achar is smelling not good a couple of days after I made it. It smells like sulphur gas- is this normal? Please advise?
Thanks,
Richa
निशा: रिचा जी, अचार से खट्टी और मसाले की सुगन्ध आती है, आप इसे धूप में अरख दीजिये, इतनी जल्दी अचार खराब नहीं होता. अचार में किसी भी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
vipan goyal
निशा जी नमस्कार
निशा जी आप जो भी मसाले चम्मच के अंदाज से लिखते हैं और उसके सामने ( ) वजन भी डाल दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि कई बार समान सीधा बाजार से लाना होता है
Rao Alishan
Nisha ji kya ye masale bhoon kar bhi pees sakta hai ya bina bhoone hi peesne chahiye ? Jo sahi ho use bataye.

निशा: आप मसालों को बिना भूने ले सकते हैं. मसाले केवल नमी खत्म करने के लिए ही भूने जाते हैं.
monika

How  to make lemon  achaar oil 


 

RAMCHANDRA YADU
achar jaldi kharab ho jate hai aisa ? kay karu plz reply
ashok gavel
thanks mam...
vijay panchal
thanks nisha ji
inder thakur
im also a chef in hotel ...mene apke tarike ko kai bar try kiya hai ...and with good ruslt ..thank you
निशा; इंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vijay panchal
mam mai iss recipe ka production start karne ka soch raha hu pls mujhe iske baare mai aur kuch bataye yeh bilkul hi khatta rahega ya kuch khatta meetha , kyunki bilkul khatta khane mai problem b aati hai .
निशा: विजय जी, अचार के गलने पर इसमें थोड़ी चीनी डाली जा सकती है, जो अचार के रस में घुल कर उसे थोड़ा मीठा बना देगी. यानि कि अचार खट्टा मीठा बन जायेगा.
[email protected]
Sirveemukesh
mrs.sonak
nisha ji,maine pehle bhi apse request ki thi,pl.meethe nimbu ke achar ki ek din mein jhatpat banane wali recipe download kijiye,jiise apne muli,gajar ,amla ke achar ki bohat hi zyada achi jhatpat recipes bataiyi hain.pl.nisha ji,i request u.
निशा: सोनक जी, नीबू के अचार को पहले नीबू को गलने के लिये रखा जाता है, इसके मीठा कर लिया जाता है, रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है. तुरन्त नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये पहले नीबू को पानी में उबालना होगा छिलका नरम करने के बाद काटकर चाशनी बनाकर डायें या चीनी और मसाले डालकर रख देने पर अचार जल्दी बन जायेगा.
garima arora
Hello mam ,
I want to know the recipe of sweet lemon pickle.so please mail me.... ..thx
kiran
nisha ji ye pipri or javitri kaha se milega or
na mile to kya kare inke bina bi bna sakte
hai kya plz reply soon
निशा: किरन ये मसाले किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, और न मिलें तो बिना इनके अचार बना लीजिये, अचार अच्छा बनेगा.
onkarnath pruthi
jitna kaho utana kam aap ne bajurgo ke khanne ki yadein phir se yaad karva di ,ise ke liye aap ka dhanyavad
shubhangi
Mam mera mango pickle kar ab ho raha hai wat to do now...usme powder bhi laga diya tha jise kharab na ho bt tab bhi ho raha hai plz help me...
निशा: शुभांगी, अचार को तेल में डुबा कर रेखेंगी या सिरका या प्रिजरवेटिव मिला दीजिये, अचार खराब नही होगा, ऊपर से खराब अचार हटा कर धूप में रख लीजिये, पूरे दिन धुप में रखने के बाद अचार को तेल में डुबाकर रख दीजिये, अचार खराब नहीं होगा.
khushi
thenku nisha di..
vinod
कृपया बताएं जिस निम्बू का आचार डाला जा रहा है उसका रस निकालना है या नहीं ?
निशा: विनोद, जिस नीबू का अचार बना रहें उनका रस नहीं निकालना है.
Veena kalra
Thanks nisha
Mrs. Shivani Srow
Thank u Sir Its very tasty............
Vinay Kumar
Just started read your reciepe. Please mail me Kaala Channa Reciepe so that I can prepare day after tomorrow
SANDHYA
kya peeper ka koi aur naame bhi hota hai? agar ye na mile to kya iske bina achar theek ban jayega. Hamare ghar mein simple namak ka use nahin hota. Hum sirf sendha namak ho khate hain. Kya simple namak ki jagah sendha namak daal dene par achar theek banega?
निशा: पीपर नहीं मिले तो मत डालिये, अचार पर कोई फरक नहीं पड़ेगा, लेकिन सादा नमक का पैक मगवा कर तीनो तरह के नमक डालेंगी तो अच्छा रहेगा.
Sandhya
ye peeper powder kay hota hai? Black peeper to kali mirch hoti hai. Is achar mein kya kala namak bhi daal sakte hain? Yadi haan to kitna dalna hai? Pls sabhi masalon ki quantity grams mein likh dijiye. Mujhe jaldi se nimbu ka achar dalna hai.
निशा: संध्या, पीपर आयुर्वेदिक इन्ग्रीडियेन्ट है, ये किराना स्टोर या एसे पंसारी जो आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां बेचते हैं, उन पर मिल जाती है. अचार में काल नमक हमने डाला है, उसकी नाप भी रैसिपी में दी हैं.
Nisha
Please give quantity details in grams (not in cups). This would remove ambiguity.

Thanks,
Nisha
Neelam Khanna
DHAGE SE BANDNA JAROORI HAI KYA?
निशा: नीलम धागे से बांधना जरूरी नहीं है.
ARVIND BANSAL
ISME RAI KA BILKUL BHI USE NAHI H
निशा: अरविन्द, नीबू का अचार में राई की आवश्यकता नहीं है.
urmi
nisha ji namaskar.. me ye puchna chahti thi k kya is nimbu ke acharm me oil ka bilkul b use nai kiya jata hai kya?

निशा: उर्मी, इस अचार में ओइल का यूज बिलकुल नहीं किया जाता है.