कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi)

📅 22 जनवरी 2008 👁 7.7 लाख बार देखी गई 💬 106 कमेंट ★ 3.2 (10429)

Kachhe Kele Ki Sabzi

पके केले तो सभी खाते रहते हैं. कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi) भी खा कर देखिये बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आज हम कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabji) ही बना रहे हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kachhe Kele Ki Sabzi

  • कच्चे केले ——- 300 ग्राम ( 3 केले )
  • टमाटर ——- 200 ग्राम ( 2 या 3 )
  • हरी मिर्च ——- 2-3
  • अदरक ——- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • क्रीम या मलाई——- आधा छोटी कटोरी
  • तेल ——- 1 1/2 टेबिल स्पून
  • हींग ——- 1 पिंच
  • जीरा ——- एक चौथाई चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——- एक चौथाई चम्मच
  • धनिय़ां पाउडर —— 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —— एक चौथाई चम्मच
  • गरम मसाला —— एक चौथाई चम्मच
  • नमक —— स्वादानुसार
  • हरा धनियां —— एक टेबिल स्पून

विधि - How to make Kachhe Kele Ki Sabzi

केले के दोनों ओर के डन्ठल काट कर धो लें. माइक्रोवेव में 3-4 मिनिट के लिये भून लें, और छील कर आधा इंच मोटे टुकड़े काट लें.

अगर माइक्रोवेव में नहीं भूनना चाहते हैं, तो आप केले के डंठ्ल काट कर, धोइये आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. कटे हुए केले कुकर के सेपरेटर में रखिये, और कुकर में एक गिलास पानी डाल कर सेपरेटर को उसमें रखिये. केलों को एक सीटी आने तक भांप में पका लीजिये. कुकर खोलिये. ठंडा होने पर केले के टुकड़ों से छिलका उतार लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये.

मसाले में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर. मसाले को दानेदार होने तक भूनिये. क्रीम या मलाई डाल कर ( यदि आपको क्रीम या मलाई वाली सब्जी खाने में कोई फिक्र हैं, तो क्रीम की जगह दही प्रयोग में लायें ) मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे.

इस मसाले में कटे हुये केले डाल दें और 2-3 मिनिट तक चला कर भूनें . आधा गिलास पानी या आप अपनी पसन्द के अनुसार तरी जितनी पतली बनाना चाहते ह, पानी मिला डालकर. स्वादानुसार नमक मिला दीजिये. 2-3 मिनिट सब्जी को उबलने दें. केले की सब्जी तैयार है. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.

यदि आपने कच्चे केले के टुकड़े छील कर काटे हैं. तो सब्जी बनाने के लिये कुकर का प्रयोग कीजिये. कुकर में तेल डाल कर मसाला तैयार करके, कच्चे केले के टुकड़े, मसाले में डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये और आधा गिलास पानी और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. केले की सब्जी तैयार है.

केले की सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर, सजाइये. गरमा गरम परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (10429 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (106)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manju khanna
Gd recpe
NishaMadhulika
Manju khanna जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajesh singh thakur
Hame apki resepi bahut achi lagi

निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Hi mam,hm ye janna chahte h ki kya kele ke tukde ko tal kr nhi bnaya ja skata h
निशा: रितु जी, हां बनाया जा सकता है.
Nilesh
क्या केले को छील लिया तो सब्जी बन पाए गी@@@@
निशा: नीलेश जी, छिले केले की सब्जी अच्छी बनती है, लेकिन बिना छिले केले की सब्जी और अच्छी बनती है, छिलके का स्वाद इसमें अच्छा आता है.
Neha
Mere husband bina pyaz lehsun ki fry ki hui Sabzi nhi Khate he bt Apke bataye hue method se banane per bina kuch kahe aram se kha lete he.
Thank you so much.

निशा: नेहा जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha singh
Is recipe se maine achi sabji bnaya.. thank u

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार
Sandeep Kumar vishwakarma
Bina tomato ka achchha hota hai.

निशा: संदीप जी, आप बिना टमाटर ये सब्जी बना सकती हैं, खट्टे स्वाद के लिये, दही, अमचूर पाउडर या नीबू का रस किसी का भी प्रयोग कर सकती हैं.
Praterk singh
agar ham pressure kookar ki jagah kadhai me banana chahte to wo kaise bans sakte hai

निशा: प्रतीक जी, हमने रेसिपी में सब्जी को कढ़ाही और कुकर दोनों में बनाने की विधि दी हुई है. आप उसे देखकर कढ़ाही में सब्जी बना सकते हैं.
piyush
Thanks Mam,

निशा: पियूष जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
moolchand chauhan
Nesha ji namshkar mera apse ek sawal hai Kele ki sabji me kya na dalen jo ki sabj khane pe nuksan kare
निशा:मूलचंद जी, केले की सब्जी में एसा कुछ नहीं डाला गया है जो नुकसान करेगा, यदि मसाले में आपको कुछ न पसन्द हो तो उसे छोड़ सकते हैं.
Neha
Good better and best recipes

निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
jagdish mishra
Very useful. Thanks

निशा: जगदीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Naresh Dayani
Nice preparation

निशा: नरेश जी, धन्यवाद.
Aman kumar jaiswara
Thanks Nisha ji

निशा: अमन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Imtiaz shah
Thanks so
Nisha ji
Good recipes

निशा: इम्तियाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakhee singh
Nisha ji your website is like boon for me. Although I was good in cooking but with help of this site I became an efficient cook. A big thanks to you.

निशा: राखी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
nathu lal patel
क्या हम इस सब्जी में मटर डाल सकते हैं

निशा: नाथू लाल जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
sujeet. kushwaha
I liket itrecipes

निशा: सुजीत जी, धन्यवाद.
abhishek parashar
Namastee sonali jii.kele ki sabzi aise hoti mst hai pr aap usme garlic bhi add karoge to sabzi ko ek dam zaykeedaar swad milegaa.try jarur kariyegaa aap. Thanks.
Tannu
Agar cream na dale to koi problm nhi h na

निशा: तनु जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकती हैं. आप क्रीम के बिना भी इस सब्जी को बना सकती है.
कमला कानपुर
ब्रत में खाने लायक बहुत स्वादिस्टि
सब्जी बनी है ।धन्यवाद निशा जी

निशा: कमला जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
Neeraj
Can i use onion with heing. Plz tell me .

निशा: नीरज जी, उपयोग कर सकते हैं.
Annual aggarwal
Mind blowing

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarti sharma
Aapko recepy mujhe bahut achchi lgi.thanks

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja Goel
Namaste nish ji main ye recipe try kari bhut easy hai ...Thanks

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti barnwal
Nisha ji apki sari recipe bhut hi aasan or swadist hoti h. Maine bhut se try kiye h thanks

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jeevrajdhaka
मेने ऑपकी रेस्पी पडी हे बना कर देखेगे

निशा: जीवराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Piyush bajpai
Tried yesterday it was wonderful and easy to make ...keep up the gud work madam thanx a lot

निशा: पीयूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dinesh agarwal
this sunday i m going to try this receipe

निशा: दिनेश जी, आप यह रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
vanya joshi
nisha ji aap ne jo kachhe kele ki recipe batai he but mene kele ko cookkar me ek siti tk pakaya to vo fat gay esa kyu hua pls bataiye
ya ise kisi or tarike se banaya jaye

निशा: वन्या जी, केले पूरी तरह से कच्चे हों तो ऎसा नहीं होता है, अगली बार आप इसे कम समय के लिए उबालें और देखें.