कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi)

पके केले तो सभी खाते रहते हैं. कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi) भी खा कर देखिये बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आज हम कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabji) ही बना रहे हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kachhe Kele Ki Sabzi
- कच्चे केले ——- 300 ग्राम ( 3 केले )
- टमाटर ——- 200 ग्राम ( 2 या 3 )
- हरी मिर्च ——- 2-3
- अदरक ——- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- क्रीम या मलाई——- आधा छोटी कटोरी
- तेल ——- 1 1/2 टेबिल स्पून
- हींग ——- 1 पिंच
- जीरा ——- एक चौथाई चम्मच
- हल्दी पाउडर ——- एक चौथाई चम्मच
- धनिय़ां पाउडर —— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —— एक चौथाई चम्मच
- गरम मसाला —— एक चौथाई चम्मच
- नमक —— स्वादानुसार
- हरा धनियां —— एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Kachhe Kele Ki Sabzi
केले के दोनों ओर के डन्ठल काट कर धो लें. माइक्रोवेव में 3-4 मिनिट के लिये भून लें, और छील कर आधा इंच मोटे टुकड़े काट लें.
अगर माइक्रोवेव में नहीं भूनना चाहते हैं, तो आप केले के डंठ्ल काट कर, धोइये आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. कटे हुए केले कुकर के सेपरेटर में रखिये, और कुकर में एक गिलास पानी डाल कर सेपरेटर को उसमें रखिये. केलों को एक सीटी आने तक भांप में पका लीजिये. कुकर खोलिये. ठंडा होने पर केले के टुकड़ों से छिलका उतार लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये.
मसाले में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर. मसाले को दानेदार होने तक भूनिये. क्रीम या मलाई डाल कर ( यदि आपको क्रीम या मलाई वाली सब्जी खाने में कोई फिक्र हैं, तो क्रीम की जगह दही प्रयोग में लायें ) मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे.
इस मसाले में कटे हुये केले डाल दें और 2-3 मिनिट तक चला कर भूनें . आधा गिलास पानी या आप अपनी पसन्द के अनुसार तरी जितनी पतली बनाना चाहते ह, पानी मिला डालकर. स्वादानुसार नमक मिला दीजिये. 2-3 मिनिट सब्जी को उबलने दें. केले की सब्जी तैयार है. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.
यदि आपने कच्चे केले के टुकड़े छील कर काटे हैं. तो सब्जी बनाने के लिये कुकर का प्रयोग कीजिये. कुकर में तेल डाल कर मसाला तैयार करके, कच्चे केले के टुकड़े, मसाले में डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये और आधा गिलास पानी और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. केले की सब्जी तैयार है.
केले की सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर, सजाइये. गरमा गरम परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (106)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, मेरी वेबसाइट पर ये केक नहीं मिल सकता, लेकिन एग वाला केक बनाना बहुत आसान है, हम बिना एग वाले केक के लिये कन्डेन्स्ड मिलक यूज करते हैं, उसे हटा दीजिये और 3 एग फैंट कर यूज कीजिये, चीनी की मात्रा थोड़ी सी बढ़ा दीजिये, बहुत आसानी से आप ये केक बना लेंगी.
Shukh khashi banae ki vidhi
Hello Nishaji. i am a regular follower of your recipes.Previously when i used to make Amla instant pickle it either used to get over roasted /too dry.Yesterday i followed your instructions & it really turned out very well with full of praises from my family.All the credit goes to you.Thanks a lot.
Now i want to know as to how to make 'RAW BANANA SABJI' in microwave? I will be very much thankful to you if you will kindly share this recipe with your fans.
Thirdly, plz. do start a seperate section of microwave for different dishes.I will be very much thankful to you.Hope to hear from you soon.
निशा: रेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. माइक्रोवेव में कई तरह की सब्जियां बनाई हैं, आप सर्च बटन पर नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
केले का झोल बना सकते है किय़ा
Shi bat he theek kha aapne
Nisha ji aapki recipes bhut acchi hai. Main aapse ye pouchna chahti hu ki kya hum iss recipes main lesson daal sakte hai or ye kale ki sabji mota to nai. hum daily ye sabji kha sakte hai
निशा: रिचा जी, सब्जी में आप लहसन का यूज कर सकते हैं, लेकिन कोई भी रोजाना अच्छी नहीं लगती और सब्जियां हमेशा बदल बदल कर खानी चाहिये.
Thanks to guide us for prepare bananas vegitable but i have a problem that's how to prepare vegitable of banana along with carry
mind blowing
Mam kya cacche kele ki sabji deep fry karke bhi banai ja sakti ha
निशा: अमिता जी हां बना सकते हैं.
Muje aap ki sabhi recipe bhut hi psand aati h aap bhu achhi tarh sikhti h muje aap bhut hi psnd h I Like You Nisha ji..
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, आप एसा कीजिये, सब्जी आपके स्वाद के अनुसार बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चांदनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: aanchi ji, सामग्री अलग होने से स्वाद तो अलग होता ही है, सब्जी में आपको प्याज लहसन पसन्द हैं तो अवश्य डालिये, जीरा भूनने के बाद बारीक कटी प्याज और लहसन के टुकड़े डालिये और हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये, अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: कोमल जी कच्चे केले की सब्जी का वीडियो चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर row banana sabji लिखकर वीडियो सर्च किया जा सकता है.
निशा: गुड़िया जी, मेरी वेबसाइट पर सारी सब्जियां बिना प्याज के ही बनी और बहुत स्वादिष्ट होती है.
मैंने आपकी बताई हुई बहुत रेसिपी बनाई है ..सब बहुत अच्छी और स्वादिष्ट और बनाने में आसान थी .
धन्यवाद
निशा: हेमराज जी, मैं सब्जी में लहसन और प्याज का यूज नहीं करती हूँ, आप पसन्द करते हैं तो आप तेल में जिस समय जीरा भूना है, बारीक कटी प्याज और 4-5 कली लहसन की बारीक कटी हूई डाल कर भून कर सब्जी में डाल सकते हैं.
निशा: अमनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यशमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.