चमचम Bengali Chum Chum recipe | Cham-Cham Recipe

चमचम बंगाली ट्रेडिशनल मिठाई है, चमचम को छैना रसगुल्ले की तरह ही ताजा छैना बनाकर बनाया जाता है, लेकिन चमचम को उबालने के बाद ठंडा करके इसमें मनचाही स्टफिंग भरते हैं चमचम का स्वाद छैना रसगुल्ले से भी अच्छा होता है.
Read: Bengali Chum Chum recipe | Cham-Cham Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Cham Cham
- दूध - 1 लीटर ( 5 कप )
- नीबू का रस - 2 -3 टेबल स्पून ( 2 नीबू का रस)
- चीनी - 2 कप (450 ग्राम)
- अरारोट - 1 टेबल स्पून
- स्टफिंग के लिये:
- मावा 1/4 कप - 60 ग्राम
- चीनी पाउडर - 2-3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- इलाइची - 3 - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
- पिस्ते - 7-8 (पतले बारीक कटे हुये)
- केवड़ा एसेन्स - 2-3 बूंद
- पीला कलर - 1 पिंच से कम
विधि - How to make Bengali Chum Chum

छैना बनाईये.
किसी बर्तन में दूध को उबलने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये, दूध को थोड़ा ठंडा होने दीजिये (दूध को 80% तक गरम रख लीजिये).
नीबू के रस में जितना नीबू का रस है, उतना ही पानी मिला लीजिये. गरम दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालिये, और मिक्स कीजिये, दूध फटना शुरू हो जाता है, जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाय, नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. अब फटे दूध को पतले मलमल के कपड़े में छानिये (कपड़े को किसी छलनी में रखिये और दूध को कपड़े के ऊपर डालिये) दूध से पानी निकल कर नीचे बर्तन में चला जायेगा और छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा. छैना के ऊपर ठंडा पानी डालकर छैना को वास कर लीजिये, छैना ठंडा हो जाता है और, छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जाता है.
कपड़े को चारों ओर से पकड़ कर उठाइये और छैना को हाथों से दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये. अब छैना को कपड़े से प्लेट में निकालिये और हाथ से 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये. चिकने किये गये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये, आधे छैना में पीला कलर मिला लीजिये. चमचम बनाने के लिये छैना तैयार है.

चमचम उबाल लीजिये
कुकर में चीनी 2 कप और 4 कप पानी मिला कर गैस पर गरम होने रख दीजिये, और जब तक पानी में उबाल आता है तब तक छैना से चमचम को आकार देकर तैयार कर लीजिये.
बिना कलर के छैना को 4 बराबर भागों में बांटिये, और पीले कलर वाले छैना को भी 4 बराबर के भागों में बांट लीजिये, एक भाग को हाथ में उठाइये, लड्डू की तरह दबाते हुये छैना को बाइन्ड कीजिये, और अब छैना को चमचम का ओवल आकार दीजिये, चमचम को आकार देकर प्लेट में लगाइये, और सारे छैना से इसी तरह आकार देकर चमचम तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कुकर के चीनी पानी में उबाल आ गया है (चीनी से तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, वस चीनी को पानी में घुल जाना चाहिये और पानी में उबाल आना चाहिये), तैयार सारे चमचम एक एक करके उबलते पानी में डालिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, और कुकर में सीटी आने के बाद, गैस को इतना धीमी करके चमचम को पकने दीजिये कि बार बार कुकर में सीटी न आये, चमचम को 7-8 मिनिट तक पकने दीजिये. समय खतम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम करने के लिये, कुकर को ठंडा करने के लिये, कुकर को किसी पानी भरे बर्तन में रख लीजिये या नल के नीचे लगा दीजिये.

कुकर खोलिये और चमचम को चाशनी सहित दूसरे प्याले में निकाल दीजिये, हम चमचम को ठंडा होने पर ही स्टफिंग कर सकते हैं.
चमचम के अन्दर स्टफिंग भरिये
इलाइची को छील कर पाउडर कर लीजिये. मावा को अच्छी तरह चम्मच से मैस कर लीजिये, मावा में चीनी पाउडर और इलाइची का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, स्टफिंग तैयार है.
चमचम के ठंडे होने के बाद, 3-4 घंटे तक चाशनी में रहने के बाद, स्टफिंग के लिये चमचम को पानी चाशनी से बाहर निकाल लीजिये, चमचम ठंडे, मीठे और थोड़े सख्त हो गये हैं, अब एक चमचम उठाइये, और उसमें इस तरह पूरी लम्बाई में कट लगाइये कि चमचम एक ओर से जुड़ी रहे. एक हाथ में चमचम रखिये और द्सरे हाथ में थोड़ी स्टफिंग उठाकर चमचम के कटे भाग में रखकर भरिये, और ऊपर से 5-6 पिस्ते के टुकड़े लगाकर गार्निश करिये. सारे चमचम इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.

बहुत ही अच्छे चमचम बनकर तैयार है, चमचम को आप अभी खा सकते हैं, चमचम फ्रिज में रखकर ठंडे होने के बाद और ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं. चमचम को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकताहैं.
सुझाव:
- चमचम के लिये स्टफिंग अपने पसन्द के अनुसार काजू , मलाई , रबड़ी, अंजीर, या खजूर का पेस्ट बनाकर ड्राई फ्रूट मिक्स करके ड्राई फ्रूट स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
- मावा की स्टफिंग के लिये मावा को पहले हल्का सा भून लीजिये, या 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, मावा का स्वाद और सेल्फ लाइफ बढ़ जाते है.
कमेंट (116)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki chum-chum recipe maine banai jo pahli bar main hi bahot tasty bani
aur sabhi ko pasand bhi aai thanks
निशा: केतकी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Phool gobi ko kaise sukhaye ki yeh lambs sammay tak acha rahe n v can cook in odd season.
Matarchimi ko kaise store karte hai pls tell
निशा: piyali ji, रसगुल्ला को अगर खुले बर्तन में पका रहे हैं तो 18-20 मिनिट तक पकाना होता है, और कुकर में पका रहे हैं एक सीटी आने के बाद गैस मीडियम धीमि करके 7-8 मिनिट तक पका लेते हैं, चेक करने के लिये, रसगुल्ला को दबाकर देख सकते हैं, वह स्पंज की तरह दबता है, पानी में डाल कर देख सकते हैं, पका रसगुल्ला पानी में डूब जाता है.
kya ya soooda to nahi hai
निशा: mdadeeb, अरारोट स्टार्च होता है, ये एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नेहा, चाशनी से मैदा या आटा गूथ कर मीठी मठरी या शकर पारे बनाये जा सकते है, हलवा बनाया जा सकता है, चाशनी को चाय में डालकर यूज कर सकते हैं.
निशा: बिन्दू जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ों से बना स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. बिना अरारोट डाले चमचम उतने अच्छे नहीं बनेंगे.
निशा: प्रीती, आप क्या पूंछ रही है, दूध जो अपने आप फट जाता है, या दूध को उबाल कर फाड़ा जाता है किससे रैसिपी बनानी है, प्लीज अपना सवाल विस्तार से लिखें.
निशा: किशन मैं कोशिश करती हूँ.
i tried rasgoolas it was soft,dont know why it became flat,though it was soft,
निशा: सुनीता, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
kevra essence kya hota hai or iska kya use hota hai? Hmare yhan kevra essence nhi milta.pls ap jrur reply kre.
निशा: सुनीता, केवरा एसेन्स खुशबू के लिये डाला जाता है, इसे नहीं डालेंगी तो भी कोई बात नहीं है.
निशा: सुनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
hiiiiiiii i m sangita from bhandara thanx ap k wagah se muje malum hua h ki chamcham kaise banate h to thanxxxx a lot
निशा: संगीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिन्टू जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा, दूध से बनने वाली बहुत सारी चीजें उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
maine chamcham aur rasgulle dono bnane but wo danedar nhi bane mam...... aisa kyu mam......
निशा: अकांक्षा, छैना की मिठाई के लिये छैना एकदम नरम बने तब मिठाई अच्छी बनती हैं.
I very Like