कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi Recipe

कोथिम्बीर वड़ी कई तरीके से बनाई जाती हैं, लेकिन अधिक तर लोग इसे भाप में पकाकर बनाते हैं. बेसन, हरा धनियां, और तिल मसाले के मिश्रण को भाप में ढोकला की तरह पकाया जात है, इसके बाद काट कर तल कर बनाया जाता है, इस तरह हुई कोथिम्बीर वड़ी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.
Read: Kothimbir Vadi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Kothimbir Vadi Ingredients
- बेसन - आधा कप
- चावल का आटा - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - आधा कप बारीक कटा हुआ
- तिल - 1 टेबल स्पून
- नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ ( या 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट)
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर - 1 /4 छोटी चम्मच से आधी
- नमक - 1/3 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - Kothimbir Vadi Preparation
सबसे पहले बेसन को किसी बड़े बर्तन में डालिये, चावल का आटा भी डालकर मिला दीजिये, थोड़़ा सा पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक बेसन को घोलिये. चिकने घोल घोल में थोड़ा पानी और मिला लेंगे, पकोड़े जैसा गाड़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरा धनियां, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक ,गरम मसाला, नीबू का रस और 1टेबल स्पून तेल डालकर बैटर में मिलाकर मिक्स कर लीजिये, तिल को हल्का सा रोस्ट करके इसी मिश्रण में डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिला दीजिये. मिश्रण तैयार है.

भाप में पकाने के लिये: कुकर में इस मिश्रण को पका लेते हैं. कुकर में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये, पानी में कोई जाली स्टैन्ड या प्लेट रख दीजिये जिसके ऊपर हम मिश्रण से भरा बर्तन रख सकें. कोई भी समतल एसा बर्तन ले लीजिये जिसका व्यास 6-7 इंच हो, जो कुकर के अन्दर आ जाय, बर्तन को एक छोटी चम्मच तेल लगाकर ग्रीज कर लीजिये.
तैयार मिश्रण में बेकिंग सोडा डालकर मिला लीजिये, मिश्रण को बेकिंग सोडा डालकर बहुत ज्यादा देर तक नहीं फैटना है, मिक्स करना है, जैसे ही मिश्रण थोड़ा सा फूलने लगे, मिश्रण को फैटना बन्द कर दीजिये. ग्रीज बर्तन में मिश्रण को डालकर, बरन को थोड़ा ठोककर समतल कर दीजिये.

कुकर में रखी प्लेट पर मिश्रण भरे बर्तन को रखिये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये. गैस इतनी जलती रहे कि पानी में हमेशा उबाल आता रहे और भाप बनती रहे. मिश्रण को भाप में 15 मिनिट तक पकने दीजिये, मिश्रण पक कर तैयार हो गया इसे चैक करने के लिये, पके हुये मिश्रण में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, मिश्रण चाकू से नहीं चिपकता है. कोथिम्बीर वड़ी के लिये भाप में पका हुआ मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को ठंडा होने के बाद बर्तन से निकाल लीजिये और अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितने टुकड़े आ जाय डालिये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटे हुये टुकड़े तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी कोथिम्बीर वड़ी (Kothimbir Vadi) तैयार है. कोथिम्बीर वड़ी को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, आप इस रेसिपी के नीच दिए हुए लिंक पर हिन्दी की विडियो देख सकते हैं
निशा: स्नेहा जी, आपके इस स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Ur dishes r vry tasty mere bache bhi bhut like krte h
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संचिता जी, धन्यवाद.
निशा: दिलीप जी, धन्यवाद.
निशा: मधुप्रिया जी, कोथम्बीर वड़ी के लिये कोथम्बीर ही लेते हैं.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमीषा जी,कर सकते हैं.
Not so complicated. Thank you.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Nishaji,
Thank u for the lovely recipe. Chaval k atte ki jagah hum isme koi aur atta use kar sakte hain?
Nisha ji
I prepare kothimbir vadi 2-3 times according to your recipe, My family & I also so much like kothimbir vadi. Thank you so much. I like your so many receipe's & I prepare also. U r receipe's language is very simple & nice. thank u once again.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चारुता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना, इन्हैं ग्रेवी में डाल दिया जाय तो सब्जी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: जयश्री, कोथम्बीर वड़ी का तलने वाला पार्ट छोड़कर बचा हुआ पार्ट माइक्रोवेव में बनाई जा सकता है.
निशा: पूजा, खमन की तरह ही इस पेस्ट को उतनी देर पका लीजिये, बेकिंग सोडा की जगह ईनो फ्रूट साल्ट भी डाल दीजिये, आप बहुत अच्छी कोथम्बीर बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, कोथम्बीर वड़ी का जो पार्ट हमने भाप में पकाया है उसे माइक्रोवेव किया जा सकता है.
निशा: पूजा, जितनी देर खमन बनाने में लगती है, उतनी ही देर इसे पकाने में लगती है. आप इसमें बेकिंग सोडा की जगह ईनो भी यूज कर सकती हैं.