कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi Recipe

📅 18 अक्टूबर 2012 👁 6.5 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.5 (8900)


कोथिम्बीर वड़ी कई तरीके से बनाई जाती हैं, लेकिन अधिक तर लोग इसे भाप में पकाकर बनाते हैं. बेसन, हरा धनियां, और तिल मसाले के मिश्रण को भाप में ढोकला की तरह पकाया जात है, इसके बाद काट कर तल कर बनाया जाता है, इस तरह हुई कोथिम्बीर वड़ी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं. 

Read: Kothimbir Vadi Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Kothimbir Vadi Ingredients

  • बेसन - आधा कप
  • चावल का आटा - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - आधा कप बारीक कटा हुआ
  • तिल - 1 टेबल स्पून
  • नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ ( या 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट)
  • हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
  • हल्दी पाउडर - 1 /4 छोटी चम्मच से आधी
  • नमक - 1/3 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि - Kothimbir Vadi Preparation

सबसे पहले बेसन को किसी बड़े बर्तन में डालिये, चावल का आटा भी डालकर मिला दीजिये, थोड़़ा सा पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक बेसन को घोलिये. चिकने घोल घोल में थोड़ा पानी और मिला लेंगे, पकोड़े जैसा गाड़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.

घोल में हरा धनियां, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक ,गरम मसाला, नीबू का रस और 1टेबल स्पून तेल डालकर बैटर में मिलाकर मिक्स कर लीजिये, तिल को हल्का सा रोस्ट करके इसी मिश्रण में डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिला दीजिये. मिश्रण तैयार है.


भाप में पकाने के लिये:
कुकर में इस मिश्रण को पका लेते हैं. कुकर में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये, पानी में कोई जाली स्टैन्ड या प्लेट रख दीजिये जिसके ऊपर हम मिश्रण से भरा बर्तन रख सकें. कोई भी समतल एसा बर्तन ले लीजिये जिसका व्यास 6-7 इंच हो, जो कुकर के अन्दर आ जाय, बर्तन को एक छोटी चम्मच तेल लगाकर ग्रीज कर लीजिये.

तैयार मिश्रण में बेकिंग सोडा डालकर मिला लीजिये, मिश्रण को बेकिंग सोडा डालकर बहुत ज्यादा देर तक नहीं फैटना है, मिक्स करना है, जैसे ही मिश्रण थोड़ा सा फूलने लगे, मिश्रण को फैटना बन्द कर दीजिये. ग्रीज बर्तन में मिश्रण को डालकर, बरन को थोड़ा ठोककर समतल कर दीजिये.


कुकर में रखी प्लेट पर मिश्रण भरे बर्तन को रखिये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये. गैस इतनी जलती रहे कि पानी में हमेशा उबाल आता रहे और भाप बनती रहे. मिश्रण को भाप में 15 मिनिट तक पकने दीजिये, मिश्रण पक कर तैयार हो गया इसे चैक करने के लिये, पके हुये मिश्रण में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, मिश्रण चाकू से नहीं चिपकता है. कोथिम्बीर वड़ी के लिये भाप में पका हुआ मिश्रण तैयार है.

मिश्रण को ठंडा होने के बाद बर्तन से निकाल लीजिये और अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितने टुकड़े आ जाय डालिये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटे हुये टुकड़े तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम क्रिस्पी कोथिम्बीर वड़ी (Kothimbir Vadi) तैयार है.  कोथिम्बीर वड़ी को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

Kothimbir Vadi Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (8900 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sudha pandey
mam apki sari recipe kamal ki hoti hai .....................WOW :-)
Mehrunnisa Iqbal
I made kothimbeer wadi it was very tasty, Nisha Jee please guide me how to make Kala Khatta
निशा: महरूनिशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Sonali Shinde
OMG!!! Thank you so much for all the recipes! You are awesome! You helped me so much in my kitchen! THANK YOU SO MUCH!!!
ALL THE BEST WISHES!!!
निशा: सोनाली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sunita
its very tasty dish and easy to make. thx.
priya singh
mam aapki vajah s meri life beautyfuul ho gyi h aapne mujhe perfect house wife bna diya thanks n i love u mam
निशा: धन्यवाद प्रिया. मेरी मेहनत सफल हुई



mamta
very nice recipe . i m sure it will make the effort.
Niyati
Hello Nisha ji.kya kothimbir vadi ko idli ya khaman pot mein banaya jaa sakta hai.plz reply
निशा: नियति, अवश्य बना सकते हैं.
shikha shukla
its realy very easy to cook
varsha
looking very tempting.I will definitely try.
sughanda
This recipe in English

Kothambir vadi is prepared in various ways but people prefer eating kothambir vadi cooked in steam. Gram flour, coriander leaves and sesame seeds mixture is cooked in steam like that of dhokala and then sliced and fried. This ways kothambir vadi turns out to be more delicious.

Kothimbir Vadi Ingredients

Gram flour - ½ cup
Rice flour - 2 tbsp
Green coriander leaves - ½ cup (finely chopped)
Sesame seeds - 1 tbsp
Lemon juice - 1 tbsp
Oil - 1 tbsp
Ginger - 1 inch piece (grated) (1 tsp ginger paste)
Green chilly - 1 (finely chopped)
Red chilly - less then ¼ tsp
Turmeric powder - less then ¼ tsp
Salt - 1/3 tsp (as per taste)
Garam masala - less then ¼ tsp
Baking soda - ¼ tsp

Kothimbir Vadi Preparation

Firstly add gram flour in any utensil, also add rice flour. Add little water at a time and stir until all lumps get dissolved. Add some more water and make a thick batter.

Add green coriander, ginger paste, green chilly, red chilly, turmeric powder, salt, garam masala, lemon juice and 1 tbsp oil in the batter and mix. Roast sesame seeds and add in the mixture and mix all ingredients nicely. Mixture is now ready.

For steaming: cook the mixture in pressure cooker. Add 2 cup water in cooker and place any net or utensil so that mixture filled utensil can be placed easily on top of it. Take any flat utensil with a diameter of 6-7 inch which can be placed in pressure cooker easily. Grease cooker with oil.

Add baking soda in prepared mixture; don’t stir constantly just mix the baking soda. The moment mixture becomes puffy stop stirring. Even the mixture by banging it on the surface.

Place the utensil filled with mixture in the pressure cooker and cover it with help of lid. Remove the whistle. Keep the flame to a point that water constantly keeps boiling and steam is generated. Cook mixture in steam for 15 minutes. Mixture is ready; for checking insert a knife in mixture it comes out clean. Steamed mixture for kothambir vadi is now ready.

When mixture cools down completely; take out the mixture and cut into any size or shape as per your preference. Take oil in a pan and place it on flame for heating. Gently place the pieces in heated oil and fry until they turn golden brown in color. like wise fry all pieces.

Piping hot and crispy kothambir vadi is ready. Serve with green coriander chutney or tomato sauce and enjoy eating.
shailaja
bahut he badhiya dikh rahe hay!!!