पिज्जा परांठा - Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe

📅 15 अक्टूबर 2012 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 135 कमेंट ★ 3.9 (10827)

Pizza paratha Recipe
स्टफ्ड परांठे सभी को बहुत पसन्द आते हैं , लेकिन चीज स्टफ्ड परांठा (Cheese Stuffed Paratha) यानि कि पिज्जा परांठा चीज और सब्जियों से भरा परांठा बहुत आपको और खास तौर पर बच्चों को ये पिज्जा परांठा बहुत अधिक पसन्द आयेगा.

Read: Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Paratha Recipe

पिज्जा परांठे के लिये आटा लगाने के लिये:

  • मैदा - 2 कप
  • नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 टेवल स्पून
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिये:

  • बन्द गोभी - 1 कप, बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बेबी कार्न - 2-3 बारीक कटे हुये
  • हरा धनियां - 2- 3 टेबल स्पून
  • मोजेरिला चीज - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 3/4 कप)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा, पेस्ट बना लीजिये
  • हरी मिर्च - 1 छोटी सी, बीज हटा कर बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
  • तेल या घी- 2-3 टेबल स्पून, पिज्जा परांठे पर लगाने के लिये

विधि - How t make Pizza Paratha

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, नमक, चीनी, तेल और एक्टिव ड़ाई यीस्ट डालकर मिक्स होने तक मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूथिये, गुथे आटे को 5-6 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथ लीजिये, इतना आटा गूथने में 3/4 कप पानी लगा है.  गुथे आटे पर तेल लगाकर ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो जायेगा.
पिज्जा परांठे के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
किसी बड़े प्याले में बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई बेबी कार्न, और मोजेरिला चीज को कद्दूकस करके मिक्स कर लीजिये, सारे मसाले भी मिला कर सारी चीजें मिक्स करने तक मिला लीजिये.

पिज्जा परांठा बनाना शुरू करते हैं;
पिज्जा परांठे बनाने के लिये, स्टफिंग को 2 भागों में बांट लीजिये.  आटे को पंच करके, थोड़ा मसल लीजिये, अब आटे को 2 भागों में बांट लीजिये.  आटे के 1 भाग को सूखे आटे में लपेट कर, 4-5 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये.  स्टफिंग का 1 भाग बेले गये परांठे के ऊपर रख लीजिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और गोल करके, सूखे मैदा में लपेट कर प्लेट में रख दीजिये.  दूसरे गोले को भी इसी तरह भर कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये.  10 मिनिट के लिये स्टफ्ड गोलों को ढककर रख लीजिये, ये गोले थोड़े फूल जाते हैं.

Kids Tiffin Recipe Pizza Paratha
 तवा को गैस पर रखने के लिये गरम कीजिये, परांठे का स्टफ्ड किया हुआ 1 गोला उठाइये, सूखा मैदा लगाकर, चकले पर रखकर, हाथ से हल्का हल्का दबाव देकर परांठे को थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, ताकि सब्जियां चारों ओर बराबर फैल जायं, अब परांठे को बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8-10 इंच के व्यास में आधा सेमी.  मोटा बेलिये. 

तवे को गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये, तवा गरम हो गया है, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चारों ओर फैला लीजिये.  बेला गया परांठा तवे पर डालिये और धीमी आग पर परांठे को 2 मिनिट तक नीचली सतह पर सेक लीजिये, ऊपर की सतह पर तेल लगा दीजिये और परांठे को पलट दीजिये.  इस सतह पर तेल थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये.  पिज्जा परांठे को धीमी आग पर दोंनो और ब्राउन चित्ती आने तक पलट पलट कर, सेक लीजिये.  पिज्जा परांठा बीच से ब्रेड की तरह स्पंज और दोनौं और से क्रिस्प हो कर तैयार है.  दोंनो परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

Cheese Stuffed Paratha Recipe
बहुत ही स्वादिष्ट पिज्जा परांठे तैयार हैं.  पिज्जा परांठे को टमाटो सास, मस्टर्ड सास ,जैंम या चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  
बच्चों के लिये पिज्जा परांठा टिफन में बना कर दीजिये उन्हैं ये परांठा अपने टिफिन में बहुत पसन्द आयेगा.

सुझाव

  • आटा लगाने के लिये ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तो उसे 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, चीनी मिला कर 10 मिनिट के लिये ढककर, रख कर एक्टिव कर लीजिये, और अब मैदा में मिला कर आटा गूथिये.
  • पिज्जा परांठे में सब्जियां अपने मन पसन्द के अनुसार जो पसन्द हो ले सकते हैं, जो न पसंद हो छोड़ सकते हैं.
  • आप पिज़्ज़ा परांठा मैदा के स्थान पर साधारण आटे से भी (Whole wheat flour Pizza Paratha) बना सकते हैं.

Cheese Stuffed Paratha Recipe Video - Pizza Paratha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (10827 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (135)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anuradha Agarwal
hello mam,
i made this pizza paratha recipe in breakfast today and it was very very tasty......:-) thankyou soooo much for this tasty recipe
निशा: अनुराधा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka
fir to mam wo naan jaisa dough ready nhi ho jayega
geet singh
madam babycorn kya hota hai aur ye kaha milega warna iski jagah par hum kuch aur nahi use kar sakte hai kya jo easily ghar main ban jaye
निशा: गीत, बेबी कार्न छोटा एकदम कच्चा भुट्टा होता है, सब्जी वाले या सफल सब्जी की दुकान पर मिल जाता है, आप इसे मत डालिये इसकी जगह जो सब्जी आपको पसन्द हो जैसे गाजर, पालक, फूल गोभी कुछ भी ले सकते हैं.
meera singh
morezila cheez kya hota hai aur ye kaha mil skta hai aasani se nahi to iski jagah kuch aur use kar sakte hai jo aasani se ghar par hi ban jaye
निशा: मीरा जी, मोजेरीला चीज अमूल का किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, पिज्जा परांठा के लिये मोजेरीला हो तो उसमें पिज्जा का स्वाद आता है, अगर नहीं मिल पा रहा है तो आप उसमें पनीर डाल सकती हैं परांठा अच्छा बनेगा.
leena
thanks nisha ji
pratima
mam...eno salt kya hota hai
निशा: ईनो साल्ट सोडियम बाइकार्बोनेट, सीट्रिक एसिड और सोडियम कार्बोनेट आदि का मिश्रण रहता है, जिसे पेट के गैस या अपच के लिये मैडिसिन के रूप में यूज करते है, ईनो साल्ट किसी भी किराना स्टोर या किसी भी मैडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.

Naman
MAM YEASTE KI JAGAH ENO USE KAR SAKTE HAI KYA
निशा: नमन जी हां कर सकते हैं,लेकिन टैक्स्चर और स्वाद थोड़ा अलग होगा.
Anuradha Agarwal
Namastey mam, Maine apke batane ke baad aaj yeast kharida hai par ek baat samajh nahi aa rahi k us yeast ke packet par likha hai DRY ACTIVE YEAST. and us par likha h k isko garam pani me active karna padega but apki recipe me bhi apne DRY ACTIVE YEAST liya h but usko active nahi kiya to ab mai yeast ko kaise use karu.... pls tell..... and thankyou soooo much...pls ans soon....
निशा: अनुराधा, मैं इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट यूज कर रही हूं इसे एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती, ड्राई एक्टिव यीस्ट को 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, साथ में चीनी भी डाल दीजिये और ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, हल्के से झाग पानी के ऊपर दिखाई देते हैं, यीस्ट एक्टिव हो गया है और अब यीस्ट को आटे में मिलाकर गूथा जा सकता है.
Harpy tiwana
mam agar paratha ander se kacha rh jaye to kya kre
निशा: हार्पी, परांठे को धीमी और मीडियम आग पर सेकेंगे वह अन्दर से कच्चा नहीं रहेगा.
leena singodia
मोज़ेरीला चीज़ क्या है
leena singodia
यीस्ट या खमीर नहीं मिले तो इसका दूसरा घरेलू विकल्प क्या है.
निशा: लीना, 2 कप मैदा में 2 -3 टेबल स्पून दही, 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच चीनी, 2 टेबल स्पून ओइल, और 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा मिला कर आटा गूंथा जा सकता है, आटे को ढककर 2 घंटे के लिये गरम जगह पर रखें और परांठे बना लें.
monu
yesat kiya hota ha plz
manisha jain
Namastey mam,i made a pizza parath yesterday.it was really good.
Anuradha Agarwal
Namastey mam,

Maine aaj yeast kharida hai par ek baat samajh nahi aa rahi k us yeast ke packet par likha hai DRY ACTIVE YEAST. and us par likha h k isko garam pani me active karna padega but apki recipe me bhi apne DRY ACTIVE YEAST liya h but usko active nahi kiya to ab mai yeast ko kaise use karu.... pls tell..... and thankyou soooo much...
Anuradha Agarwal
thanks for answering mam.!
hum noida sec-15 me rehte hain. yahan aas paas jitni bhi kirana shops hain sab se puch liya kahin bhi yeast nahi milta ab sector se bahar ja kar pata karungi to may be mil jaye fir mai pizza paratha banaungi aur apko bataungi ki kaisa bana.
thanks again.
निशा:अनुराधा, आप सेक्टर 18 में स्टोर्स 18 में या बिग बाज़ार/फूडबाजार से भी ले सकतीं हैं.
Anuradha Agarwal
hi nisha mam,
ye pizza paratha bahut yummy lag raha hai. mai ise is sat. ko banaungi. Bus ye puchna tha k is me hum mozzarella cheese ki jagah paneer use kar le to kaisa rahega and hamare yahan yeast nahi milta, maine sari shops par puch liya. to uski jagah kya most suitable rahega jaise ki :-( baking soda, baking powder ya eno)... aur jitna material apne bataya hai us se kitne parathe banenge... pls jaldi ans dijiyega ho sake to sat. se pehle... i m waiting...
thankyou sooo much
निशा: अनुराधा, यीस्ट तो आजकल हर जगह मिल जाता है. वैसे हम बेकिंग पाउडर का प्रयोग भी कर सकते हैं लेकिन यह यीस्ट जैसा रिजल्ट नहीं देता. सामान्य पनीर भी मोज़रिला चीज का विकल्प नहीं है.
prajakta
Thanks Nisha. I made the Pizza paratha yesterday. I t tuned out really tasty. I made with aata and maida mix. It was really good.
निशा: स्वागतम प्राजक्ता
rahul
yeast kya hota hai kahan se milta hai ghr p kaise bnatey hai kirpa btaye.
निशा: राहुल, यीस्ट एक तरह की फंजाई है जो आटे को फरमेन्ट करती है, और स्वाद भी बढ़ा देती है. यीस्ट के दाने गोल पीले सरसों के दाने जैसे होते हैं, बारीक यीस्ट खसखस दाने के जैसा होता है, यीस्ट किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
ruchi tripathy
hi nisha ji mujhe aapki recipes bahut aachi lagi.aap bahut essy tarike se battate hi.thanks and love u.
निशा: रुचि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
anoop
mam apki sikhai recipes bahut achchhi hoti he...
meri wife ye jan na chahti he ki kya mozzarella cheese ghr pe banaya ja sakta he?, agar haa to aap usi recipe kab batane wali he...????
PREET
MAM MUJHE YEAST KA MTLAB NAHI PATA
निशा: प्रीत, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो आटे को फरमेन्ट कर देती है, ड्राई यीस्ट बारीक हल्के ब्राउन कलर के सरसों जैसे गोल दाने होते हैं, और ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
preeti
baby corn makke k dano ko hi kahte hai kya mem
निशा: प्रीती, बेबी कार्न मक्के के दाने नहीं, बेबी भुट्टे होते हैं.
preeti
mem ye mojerila chij kya hota h aur kaha milta h
निशा: प्रीति, दूध को प्रोसेस करके अलग अलग तरह के चीज बनाये जाते हैं, मोजेरीला चीज पिज़्ज़ा में यूज करते है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
prerna jain
mam plz tell us recipe of tacco [mexican dish]

निशा: प्रेरना, मैं कोशिश करती हूँ.
ranu gupta
wow I tried the recipe n my hubby liked it very very much... thanx for a wonderful recipe... yummiiiii

निशा: रेनू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Dukan bali nahi hua
Ayush daruka
ma pezza parata baud acha banate ha.......
tiu
thx u mam...for all recipe...plz ase hi achi achi recipe bante rahe or sikha te rahe...god bless u...
निशा: तियू, बहुत बहुत धन्यवाद.
vibhuti
hello,
mam, it was awsome my husband like it so much...n me too.it credit goes to nisha mam
i cooked ur many receipes all are nice
thanku so much
निशा: विभूति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul
mam kya hum same pizza prantha microwave me bna skte h ?
निशा: राहुल हम इसे माइक्रोवेव में नहीं बना सकते, धन्यवाद.