पिज्जा परांठा - Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe

📅 15 अक्टूबर 2012 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 135 कमेंट ★ 3.9 (10827)

Pizza paratha Recipe
स्टफ्ड परांठे सभी को बहुत पसन्द आते हैं , लेकिन चीज स्टफ्ड परांठा (Cheese Stuffed Paratha) यानि कि पिज्जा परांठा चीज और सब्जियों से भरा परांठा बहुत आपको और खास तौर पर बच्चों को ये पिज्जा परांठा बहुत अधिक पसन्द आयेगा.

Read: Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Paratha Recipe

पिज्जा परांठे के लिये आटा लगाने के लिये:

  • मैदा - 2 कप
  • नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 टेवल स्पून
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिये:

  • बन्द गोभी - 1 कप, बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बेबी कार्न - 2-3 बारीक कटे हुये
  • हरा धनियां - 2- 3 टेबल स्पून
  • मोजेरिला चीज - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 3/4 कप)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा, पेस्ट बना लीजिये
  • हरी मिर्च - 1 छोटी सी, बीज हटा कर बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
  • तेल या घी- 2-3 टेबल स्पून, पिज्जा परांठे पर लगाने के लिये

विधि - How t make Pizza Paratha

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, नमक, चीनी, तेल और एक्टिव ड़ाई यीस्ट डालकर मिक्स होने तक मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूथिये, गुथे आटे को 5-6 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथ लीजिये, इतना आटा गूथने में 3/4 कप पानी लगा है.  गुथे आटे पर तेल लगाकर ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो जायेगा.
पिज्जा परांठे के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
किसी बड़े प्याले में बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई बेबी कार्न, और मोजेरिला चीज को कद्दूकस करके मिक्स कर लीजिये, सारे मसाले भी मिला कर सारी चीजें मिक्स करने तक मिला लीजिये.

पिज्जा परांठा बनाना शुरू करते हैं;
पिज्जा परांठे बनाने के लिये, स्टफिंग को 2 भागों में बांट लीजिये.  आटे को पंच करके, थोड़ा मसल लीजिये, अब आटे को 2 भागों में बांट लीजिये.  आटे के 1 भाग को सूखे आटे में लपेट कर, 4-5 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये.  स्टफिंग का 1 भाग बेले गये परांठे के ऊपर रख लीजिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और गोल करके, सूखे मैदा में लपेट कर प्लेट में रख दीजिये.  दूसरे गोले को भी इसी तरह भर कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये.  10 मिनिट के लिये स्टफ्ड गोलों को ढककर रख लीजिये, ये गोले थोड़े फूल जाते हैं.

Kids Tiffin Recipe Pizza Paratha
 तवा को गैस पर रखने के लिये गरम कीजिये, परांठे का स्टफ्ड किया हुआ 1 गोला उठाइये, सूखा मैदा लगाकर, चकले पर रखकर, हाथ से हल्का हल्का दबाव देकर परांठे को थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, ताकि सब्जियां चारों ओर बराबर फैल जायं, अब परांठे को बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8-10 इंच के व्यास में आधा सेमी.  मोटा बेलिये. 

तवे को गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये, तवा गरम हो गया है, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चारों ओर फैला लीजिये.  बेला गया परांठा तवे पर डालिये और धीमी आग पर परांठे को 2 मिनिट तक नीचली सतह पर सेक लीजिये, ऊपर की सतह पर तेल लगा दीजिये और परांठे को पलट दीजिये.  इस सतह पर तेल थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये.  पिज्जा परांठे को धीमी आग पर दोंनो और ब्राउन चित्ती आने तक पलट पलट कर, सेक लीजिये.  पिज्जा परांठा बीच से ब्रेड की तरह स्पंज और दोनौं और से क्रिस्प हो कर तैयार है.  दोंनो परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

Cheese Stuffed Paratha Recipe
बहुत ही स्वादिष्ट पिज्जा परांठे तैयार हैं.  पिज्जा परांठे को टमाटो सास, मस्टर्ड सास ,जैंम या चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  
बच्चों के लिये पिज्जा परांठा टिफन में बना कर दीजिये उन्हैं ये परांठा अपने टिफिन में बहुत पसन्द आयेगा.

सुझाव

  • आटा लगाने के लिये ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तो उसे 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, चीनी मिला कर 10 मिनिट के लिये ढककर, रख कर एक्टिव कर लीजिये, और अब मैदा में मिला कर आटा गूथिये.
  • पिज्जा परांठे में सब्जियां अपने मन पसन्द के अनुसार जो पसन्द हो ले सकते हैं, जो न पसंद हो छोड़ सकते हैं.
  • आप पिज़्ज़ा परांठा मैदा के स्थान पर साधारण आटे से भी (Whole wheat flour Pizza Paratha) बना सकते हैं.

Cheese Stuffed Paratha Recipe Video - Pizza Paratha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (10827 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (135)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

maltithapa
app kaa sara recipe dekh karbahoot hi maja aa gaya
निशा: मलती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhaarat
Nisha ji,active yeast hume ghar pe banana hai ki market se lana hai
निशा: भारत, एक्टिव यीस्ट किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
vipul
thanx nisha ji pizza paratha batane ke liye
babita
So nice pizza parata.mam.maine banaya.kya sabji ko fry bhi kr sakte hai.reply mam
Abha
Thanks mam. mai wait karoongi.
sonam
Mam ye quantity kitne pizza ke liye h..
निशा: सोनम, 2 कप मैदा यानि कि 250 ग्राम मैदा में 3-4 पिज्जा परांठे बन कर तैयार हो जायेंगे.
Abha
Mam jis area me ham rahate hai wahan door door tak kisi bhi kirane store par mozarella cheese nahin milta kya ham bahar se lekar kaafi dinon tak friz me store karke usko rakh sakte hain aur kya mozarella cheese ko ham ghar pe bhi bana sakate hain.
निशा: आभा जी, मोजेरीला चीज को फ्रीजर में लम्बे समय तक रखा जा सकता है, मैं इसे घर में बनाने की कोशिश करूंगी.
shweta gupta
Nisha mama mainai yai dish apnai husband kai lunch mai di thi unhai itni acchi lgi ki ab wo mujhsai aur bhi jyada pyar krnai lgai hai...
.......... Thanxxxxxxxxxxxx mammmm.......
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बहुत बहुत प्यार .
shalu
m going to try dis ........ :)
ovi
nisha ji yeast kya hota hai
ankita barve
Nisha mam aapki recipe bana kar mere hubby ki cooking star ho gai hu thanx for all dishes... ye dish meri fev. he......
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amita Vashista
Ma'am Please batao ki processed cheese ko kahan kahan use kar sakte hai .... Waiting for your reply
kirti sharma
apki recipies bht achi hoti h but mam mje kch ingredients k nam smj ni ate lyk yeast ....so can u pls hlp me ....

निशा: कीर्ति जी यीस्ट को खमीर कहते हैं.
Amita Vashista
Thanks for the recipe....Ma'am aap pls bata sakti hai ki Mozzarella cheese ki jaghe processed cheese use kar sakte hai... aur maa'm processed cheese ko kahan kahan use kar sakte hai
lekhnidixit
grilled sandwich me kya kya ingrediens chaye aalu parthaa ka ingredients ya koi or
lekhnidixit
Aalu ko fry karke bhi bantaa hair naa
lekhni dixit
Garlic bread or grilled sandwich me kya kya ingrediens chaye grilled sandwich kasie bantaa hai
निशा: लेखनी जी, ग्रिल्ड सेन्डविच बनाने के लिये सेन्डविच बनाकर सेन्डविच मेकर में ग्रिल करते हैं, ग्रिल्ड सेन्डविच तैयार हो जाती है.
charu tripathi
this looksss yummmmyyyyyy............!!!!!!!
anju garg
Nisha ji, bahut samay se aapaki recipes padhti hoon, bahut simple aur achhi hoti hain, I made pizza parantha at my home 6 months before and till then I have made it many times and taught to most of the my relatives who have young children and everybody liked it. Very much thanks to you. Now I will try pizza buns also. I really hope that will also become a hot cake among children.
निशा: अंजू, आप बहुत अच्छा बनायेंगे और सबको पसन्द भी आयेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
NITYA
good morning mam,
Mozarella cheese kya hota hai...??
or hum eski jgh normal cheese use kr skte hai....?
निशा: नित्या, मोजेरीला चीज एक तरह का प्रोसेस चीज है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक है, धन्यवाद.
Anita Da
pls tell me how to make easy stuffed paratha
निशा: अनीता, वेबसाइट पर कई तरह के स्टफ्ड परांठे की रैसिपी उपलब्ध है, पूरी परांठे कालम में जाकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Mukul
Where can i get mozzarella cheese Ma'am
निशा: मुकुल ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
NIKITA
wow nisha ji it is so delicious reciepe....bt yeast ke place pr hm kya curd nd baking soda ka use kr skte h......rply soon............
निशा: निकिता जी हां यीस्ट के स्थान पर दही और बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
pankaj kumar
Can I make This paratha in microwave
निशा: पंकज जी, पराठे को माइक्रोवेव में नही बनाया जा सकता, आप चाहें तो इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230 डि. से. या अधिकतम तापमान पर बनाया जा सकता है.
NITU
mam,mene ye pizza paratha banaya aur bahut acha bna thanx mam
निशा: नीतू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
arpita shrivastav
namaste nisha ji, mera bete ko pizza behad pasand he, wo lagbhag roz hi pizza khane ki jid karta he, magar jada bahar khana healthy nahi hota, magar sach me apko bohooooooot bohot thanks, apne itni acchi recipe sikhayi...mere bete ko bohooot pasand ayi,, mere bete Ayushman ne apko khas taur pe thanks bola he.... :)
निशा: अर्पिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को मेरा बहुत बहुत प्यार.
parul
Thanks nisha ji
Richa
Thanks Nisha Ji for the wonderful recipe..My husband loved these paranthas :)
निशा: रिचा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
parul
Nisha Ji yeast ki jgh par eno use Mar skate hai hum.
निशा: पारुल जी, इसमें यीस्ट की जगह यीस्ट ही यूज करना है.
sonika garg
Hello mam,my daughte liked pizza parantha and amritsary kulcha very much ,her friends also admired a lot.Thanks for such nice recipes
निशा: सोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.