मूंग दाल पालक (Moong Dal Palak Recipe)

मूंग की दाल का पालक (Moong Dal with Spinach) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ, पाचक और पाष्टिक होता है. आज हम मूंग की दाल का पालक (Moong Dal With Palak) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Moong Dal Palak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Palak
- मूंग की दाल — 100 ग्राम ( आधा कप से थोड़ी ज्यादा)
- पालक - 500 ग्राम ( एक छोटा बन्च, डंडियां तोड़ लें )
- टमाटर —3 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 1- 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी — 1 टेबल स्पून
- हींग —1 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर —1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — 1 से 2 पिंच
- नमक —3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Moong Dal Palak Recipe
मूंग की दाल को अच्छे से धोकर 15 से 20 मिनिट के लिए भिगो लीजिए.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए.
पालक के पत्तों को अच्छी तरह 2 बार, भगोने में भरे पानी में धोयें और चलनी में रख दीजिये, ताकि पालक से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. धुले हुये पत्तों को बारीक काट लीजिए.
कुकर में घी डालकर गरम कीजिए. हींग और जीरा डाल दीजिए. हींग, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, चमचे से मसाले को चलायें और पिसा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये. मसाले को 2 से 3 मिनिट या तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे. भुने हुये मसाले में भीगी हुई मूंग की दाल और कटे हुए पालक के पत्ते भी डाल दीजिये. मसाले को अच्छे से दाल पालक में मिला दीजिए और 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भून लीजिए. इसमें 2- 2 1/2 कप पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. एक सीटी आने तक पकायें. गैस बन्द कर दीजिए. प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिए.
मूंग की दाल का पालक तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये. 1-2 छोटी चम्मच घी और हरा धनिया डालकर सजाइये. मूंग की दाल का पालक बहुत ही स्वादिष्ट बना है. आप इसको चपाती और नान या चावल किसी के भी साथ खाइये.
- 4 से 5 लोगों के लिये.
- समय 25 मिनिट
सुझाव
पालक मूंगदाल बिना टमाटर के भी बना सकते हैं. इसमें टमाटर ना डालकर बिल्कुल ऎसे ही दाल बनाएं और बाद में इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दीजिए. सब्जी में खट्टापन आ जाएगा.
Moong Dal Palak Recipe video
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्शिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: प्रिंस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recipe aaj se pdhna suru ki or banana bhi bohot a6a banate bhi hai aap or sikhate bhi hai
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिना छिलके वाली लेनी है.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दिनेश जी, धुली दाल की जगह दाल छिलके वाली लेनी है, और दाल बिलकुल इसी तरह ही बनाएं, अच्छी दाल बनेगी.
निशा: रोमाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, एसा नहीं होता, पालक के साथ हमेशा टमाटर मिलाकर सब्जी बनाते हैं.
Am architect by profession but due to hectic working schedule before marraige, cud not learn cooking from my own mom, who is ultimate cook, everytime i search any receipe on web, found ur receipe is same as mom cooks... So wanever i need a reciepe for the simplest food with excellence... I search NISHA MADHULIKA's receipe... Thanx a tonne mumma
निशा: आपके इस प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
simple & tasty recipe ur nisha ji
Hello respected mam,
Mam hamare yaha is receipe mai aate ya besan ka aalan lagate h nd wo aap ne to nhi lagaya?? Q nhi lagaya kya wo lagana bilkul bhi jaruri nhi h lekin mummy kehti h ki usko na lagane se palak ka pani alag alag rehta h so i m so confused plz suggest me i m waiting 4 ur ans. Plz plz plz mam rply
निशा: अंजली जी, मूंग की दाल बहुत अच्छी तरह गल कर पालक में मिल जाती है, आटे की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं होती, आप इसे बनाकर ट्राई कीजिये, और बताइये कैसा बना.
Sir aap ne jo rasipi btai he usme namak kab dale ye to aap ne nhi btaya
dear nisha ji, agar hum ghee k badle oil lele to chalega kya
निशा: सोनल जी, अवश्य ले सकते हैं.
निशा: रवी जी, मूंग दाल पालक को आपके पास जो भी बर्तन है, कोई भी भगोनी या चाय बनाने वाला उसमें आसानी से बना सकते हैं.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap se ye janana tha ki kya palak aur tomato ek sath use kr sakte hai Qki hydrabad me sab kahte hai ki dono sath me use krne se stone problam ho jata hai
निशा: आइशा जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं हैं, हम तो पालक पनीर या पालक आलू ग्रेवी वाला इसमें टमाटर डालते ही हैं और एसा कुछ भी नहीं हैं, लेकिन किसी को स्टोन हो जाता है तब डा. टमाटर खाने के लिये मना कर देते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I always try to cook your recipes. Moond dal palak is very easy to prepare. it is very yeeeeme & healthy.
Thank u...
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am a big fan of your recipes. I always try to cook your recipes. Moong dal Palak is very tasty and easy to prepare.
Thank u mam.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी बनाई हुई रेसिपी बहुत ही अच्छी होती है मुझे कुकिंग करने का सौक है मैं आपकी साईट का नियमित युजेर हूँ आशा करता हूँ की आगे भी नयी नयी रेसिपी लाती रहेंगी !
निशा: दीपक जी हां अवश्य.