मूंग दाल पालक (Moong Dal Palak Recipe)

मूंग की दाल का पालक (Moong Dal with Spinach) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ, पाचक और पाष्टिक होता है. आज हम मूंग की दाल का पालक (Moong Dal With Palak) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Moong Dal Palak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Palak
- मूंग की दाल — 100 ग्राम ( आधा कप से थोड़ी ज्यादा)
- पालक - 500 ग्राम ( एक छोटा बन्च, डंडियां तोड़ लें )
- टमाटर —3 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 1- 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी — 1 टेबल स्पून
- हींग —1 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर —1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — 1 से 2 पिंच
- नमक —3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Moong Dal Palak Recipe
मूंग की दाल को अच्छे से धोकर 15 से 20 मिनिट के लिए भिगो लीजिए.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए.
पालक के पत्तों को अच्छी तरह 2 बार, भगोने में भरे पानी में धोयें और चलनी में रख दीजिये, ताकि पालक से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. धुले हुये पत्तों को बारीक काट लीजिए.
कुकर में घी डालकर गरम कीजिए. हींग और जीरा डाल दीजिए. हींग, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, चमचे से मसाले को चलायें और पिसा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये. मसाले को 2 से 3 मिनिट या तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे. भुने हुये मसाले में भीगी हुई मूंग की दाल और कटे हुए पालक के पत्ते भी डाल दीजिये. मसाले को अच्छे से दाल पालक में मिला दीजिए और 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भून लीजिए. इसमें 2- 2 1/2 कप पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. एक सीटी आने तक पकायें. गैस बन्द कर दीजिए. प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिए.
मूंग की दाल का पालक तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये. 1-2 छोटी चम्मच घी और हरा धनिया डालकर सजाइये. मूंग की दाल का पालक बहुत ही स्वादिष्ट बना है. आप इसको चपाती और नान या चावल किसी के भी साथ खाइये.
- 4 से 5 लोगों के लिये.
- समय 25 मिनिट
सुझाव
पालक मूंगदाल बिना टमाटर के भी बना सकते हैं. इसमें टमाटर ना डालकर बिल्कुल ऎसे ही दाल बनाएं और बाद में इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दीजिए. सब्जी में खट्टापन आ जाएगा.
Moong Dal Palak Recipe video
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशिता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. वैदेही जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जलपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
Love,
Manali
निशा: धन्यवाद मनाली, पालक में थोड़ा खारापन होता है लेकिन इसमें टमाटर, नींबू, बेसन या क्रीम डाली जाती है तो इसका खारापन नहीं रहता.
now im searching for more palak recipe....