बोम्बे - कराची हलवा - Karachi Halwa Recipe - Bombay halwa Recipe

कराची हलवा या बोम्बे हलवा (Bombay Karachi Halwa) का बाकी सभी हलवा से अलग एकदम खास सिन्धी हलवा है. हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है इसलिये इसे रबर हलवा भी कहते है. दिखने में चमकीला, देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर बोम्बे कराची हलवा का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा. कराची हलवा को बस धैर्य के साथ बनायें तो इसे बनाना बिलकुल आसान है.
Read: Karachi Halwa Recipe - Bombay halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bombay karachi Halwa
- कार्न फ्लोर - 1 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 2 कप ( 450 ग्राम)
- घी - 1/2 घी (125 ग्राम)
- काजू - आधा कप (छोटे छोटे कटे हुये)
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले कटे हुये)
- टाटरी (टार्टरिक एसिड)- 1 /4 छोटी चम्मच पाउडर (2 मटर के दाने के बराबर)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर कर लीजिये)
विधि - How to make Bombay karachi Halwa
हलवा बनाने में 2 कप पानी यानी कि 400 ग्राम पानी प्रयोग करना है. सबसे पहले कार्न फ्लोर को थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, घोल में पानी की कुल मात्रा 1 1/4 कप डाल कर मिला दीजिये. चीनी को पैन में डालिये और 3/4 कप पानी, चीनी में डाल दीजिये. चीनी अच्छी तरह घुलने तक चाशनी पका लीजिये.
चाशनी में कार्न फ्लोर का घोल मिलाइये, और धीमी गैस पर हलवे को कलछी से लगातार चलाते हुये पकाइये, 10-12 मिनिट में हलवा गाढ़ा होने लगता है, अभी भी हलवा को लगातार धीमी आग पर चलाते हुये पकाना है, हलवा पारदर्शक होने लगता है, अब हलवा को आधा घी डालकर, घी अच्छी तरह मिक्स होने तक पकाइये. टाटरी भी डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके डालिये और सारा घी हलवा में डालकर, घी के एब्जोर्ब होने तक हलवा को चलाते हुये पकाइये.
हलवा में काफी चमक आ गई है, हलवे में कलर डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर डालकर हलवे को अच्छी तरह पका लीजिये. हलवा को और 5-7 मिनिट या जब तक हलवा जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक न आ जाय तब तक पका लीजिये.
कराची हलवा तैयार है, हलवे को किसी ट्रे या प्लेट में निकाल कर जमने रखिये, हलवा के ऊपर बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से चिपका दीजिये. हलवा के जमने पर अपने मन पसन्द आकार के टुकड़ों में हलवा को काट कर तैयार कर लीजिये.
हलवा को आप अभी खाइये और बचा हुआ कराची हलवा एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये इस हलवे की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक है. इसे फ्रिज में न रखकर फ्रिज से बाहर ही रखिये.
सुझाव
हलवा कम पका हुआ होने पर अधिक स्वादिष्ट नहीं लगता, हलवा में दबाने पर रबर का टच भी नहीं देता.
आप महसूस करते हैं कि हलवा कम पका है, तब हलवा को कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर फिर से डालिये और कलछी से लगातार चलाते हुये, मैल्ट होने के बाद धीमी आग पर 5-6 मिनिट या जब तक आप महसूस करें कि हलवा अब पूरी तरह पक गया है, पका कर फिर से उसी ट्रे में वापस जमा दीजिये. हलवा सही हो जायेगा.
कराची हलवा को तेज आग पर मत पकाईये. हलवा को तेज आग पर ज्यादा पकाने से हलवा एकदम पत्थर जैसा सख्त भी हो सकता है.
कमेंट (137)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि, आपने इतना अच्छा हलवा बनाया, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ashar जी, हलवा को फ्रिज से बाहर निकाल कर नार्मल तापमान पर आने के बाद धीमी गैस पर फिर उसी तरह से और पका लीजिये, हलवा सही होना चाहिये. माइक्रोवेव के लिये आपको ट्राई करना होगा, मैंने इसे माइक्रोवेव में नहीं बनाया है.
निशा: सोनिका जी. आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दुर्वा, अरारोट स्टार्च है जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है.
निशा: सरोज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, रवर का टच लाने के लिये हलवा को थोड़ी और देर तक पकाइये, रवर का टच अवश्य आयेगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप कर लेंगी.
:)
निशा: सिमरन, इस हलवा को धीमी गैस पर थोड़ा ज्यादा देर तक पकाना होता है, जमने के बाद रवर जैसा दबना चाहिये, तब ये बहुत अच्छा लगता है, कनसिसटेन्सी पतली रहने पर हलवा नरम रहता है, आप इसे फिर से कढ़ाई में डाल कर और पका कर फिर से जमा सकती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इसकी कनसिसटेन्सी के बारे में अच्छी तरह समझ जायेंगी.
Sabse pahile mai apaka shukriya ada karna chahunga, ki apne itna accha website bnaya hai. Maine ye website aur video dekhkar Ghevar, Karachi Halwa aur Choclate Birfi banai aur tino chije bahot swadisht bani thi.
Apla sikhane ka tarika bhi bahot accha hai.
Dhanyavad..!
निशा: महेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, आपने इतना अच्छा हलवा बनाया, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
taste me to bhut acha tha.Par jaise bahar se milta hai. thoda sakhat hota h.rabar jaisa.. vaisa nai bna. thoda soft bna tha.
aisa kyu?
pls btaie.
taki jo mistake is br hui wo next time na ho mujse..
निशा:सोनिया, इसका अर्थ है कि आपने इसे अच्छी तरह से नहीं पकाया. आप इसे दुबारा पका कर ठीक कर सकतीं हैं.
ye halwa mere pati ko bahuth pasand ise aj mai try karungi thank u nisha ji
I have tried your recipe. first time jb mene es recipe ko try kia tb to ye perfect bni the. bt second time ye sahi trike se jmi nahi. to mene phr se garm kr k jmaya pr khane me ye jada elastic lag rha hai.. plaese help me out ki ki next time mujh se ek dum perfect halwa bane...
Thanks.. :)
निशा; रिचा, ये हलवा तो इलास्टिक ही होता है, अगली बार थोड़ा कम पकायें हलवा कम इलास्टिक होगा.
निशा: सोनक जी, एसे समय बताना बहुत मुश्किल है, समय कई चीजों पर निर्भर करता है, कढ़ाई के हल्के और भारी होने पर, कढ़ाई के गहरे और चौड़े होने पर, आग पर लेकिन 100 ग्राम कार्न फ्लोर से हलवा बनाने में लगभग 1 घंटा लग जाता है, ज्यादा पकने से ये हलवा रवरी हो जाता है, धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, कार्न फ्लोर मक्के का आटा नहीं होता, वह मक्के का स्टार्च होता है और हलवा में वही यूज किया है.
निशा: सोनक जी, कई लोग बाम्बे हलवा को मैदा से बनाते हैं, लेकिन मैंने बाम्बे हलवा कार्न फ्लोर से ही बनाया हे, धन्यवाद.
निशा: निधि, कलर को 1 छोटी चम्मच पानी में घोल कर डाल दीजिये.
I tried your Karachi Halwa receipe. Taste is alright but my halwa is easily broken, when it should be rubbery.
So have I overcooked it or undercooked?
Kindly advice so that I can correct the mistake.
Can this halwa be corrected ?
Thanks
I have tried many of your receipes and they invariably come out good.
Also your receipes are generally no onion no garlic, so I like the all the more.
Thanks again, your website is a great help !
निशा: दिव्या, हलवा कम पका हो तो वह रवरी नहीं होता है, अभी उसे और पकाने की आवश्यकता है.
superb halwa......:)
sab ko kush karwa diya....
निशा: कान्ता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, रैसिपी को पढे और वीडियो देखें, बनायें, अभी आपने दो बार बनाई जो कमी रह गई है उसे दूर करते हुये फिर बनायें, थोड़ी मेहनत और कोशिश से हर चीज बन जाती है.
I just made this halwa for Durga asthami and it came out excellent..Spongy,Transparent & perfect color. Actually, I mixed up ur recipe with Sanjiv kapoor's recipe(95% your recipe & 5% Sanjiv Kapoor's recipe) and end result was awesome. I wish I cud share my halwa's pic:) Thanks a lot for providing these wonderful recipes !
निशा: रजत, करांची हलवा कार्न फ्लोर से बनाया जाता है, कार्न फ्लोर किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, अरारोट से भी ये हलवा बनाया जा सता है.
निशा: आत्माराम जी, कार्नफ्लोर कार्न स्टार्च है, करांची हलवा के लिये कार्न फ्लोर ही लीजिये, तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: बेबी, बहुत बहुत धन्यवाद.