बोम्बे - कराची हलवा - Karachi Halwa Recipe - Bombay halwa Recipe

कराची हलवा या बोम्बे हलवा (Bombay Karachi Halwa) का बाकी सभी हलवा से अलग एकदम खास सिन्धी हलवा है. हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है इसलिये इसे रबर हलवा भी कहते है. दिखने में चमकीला, देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर बोम्बे कराची हलवा का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा. कराची हलवा को बस धैर्य के साथ बनायें तो इसे बनाना बिलकुल आसान है.
Read: Karachi Halwa Recipe - Bombay halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bombay karachi Halwa
- कार्न फ्लोर - 1 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 2 कप ( 450 ग्राम)
- घी - 1/2 घी (125 ग्राम)
- काजू - आधा कप (छोटे छोटे कटे हुये)
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले कटे हुये)
- टाटरी (टार्टरिक एसिड)- 1 /4 छोटी चम्मच पाउडर (2 मटर के दाने के बराबर)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर कर लीजिये)
विधि - How to make Bombay karachi Halwa
हलवा बनाने में 2 कप पानी यानी कि 400 ग्राम पानी प्रयोग करना है. सबसे पहले कार्न फ्लोर को थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, घोल में पानी की कुल मात्रा 1 1/4 कप डाल कर मिला दीजिये. चीनी को पैन में डालिये और 3/4 कप पानी, चीनी में डाल दीजिये. चीनी अच्छी तरह घुलने तक चाशनी पका लीजिये.
चाशनी में कार्न फ्लोर का घोल मिलाइये, और धीमी गैस पर हलवे को कलछी से लगातार चलाते हुये पकाइये, 10-12 मिनिट में हलवा गाढ़ा होने लगता है, अभी भी हलवा को लगातार धीमी आग पर चलाते हुये पकाना है, हलवा पारदर्शक होने लगता है, अब हलवा को आधा घी डालकर, घी अच्छी तरह मिक्स होने तक पकाइये. टाटरी भी डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके डालिये और सारा घी हलवा में डालकर, घी के एब्जोर्ब होने तक हलवा को चलाते हुये पकाइये.
हलवा में काफी चमक आ गई है, हलवे में कलर डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर डालकर हलवे को अच्छी तरह पका लीजिये. हलवा को और 5-7 मिनिट या जब तक हलवा जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक न आ जाय तब तक पका लीजिये.
कराची हलवा तैयार है, हलवे को किसी ट्रे या प्लेट में निकाल कर जमने रखिये, हलवा के ऊपर बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से चिपका दीजिये. हलवा के जमने पर अपने मन पसन्द आकार के टुकड़ों में हलवा को काट कर तैयार कर लीजिये.
हलवा को आप अभी खाइये और बचा हुआ कराची हलवा एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये इस हलवे की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक है. इसे फ्रिज में न रखकर फ्रिज से बाहर ही रखिये.
सुझाव
हलवा कम पका हुआ होने पर अधिक स्वादिष्ट नहीं लगता, हलवा में दबाने पर रबर का टच भी नहीं देता.
आप महसूस करते हैं कि हलवा कम पका है, तब हलवा को कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर फिर से डालिये और कलछी से लगातार चलाते हुये, मैल्ट होने के बाद धीमी आग पर 5-6 मिनिट या जब तक आप महसूस करें कि हलवा अब पूरी तरह पक गया है, पका कर फिर से उसी ट्रे में वापस जमा दीजिये. हलवा सही हो जायेगा.
कराची हलवा को तेज आग पर मत पकाईये. हलवा को तेज आग पर ज्यादा पकाने से हलवा एकदम पत्थर जैसा सख्त भी हो सकता है.
कमेंट (137)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
If we have no tatri nd we are adding lemon jiuce then when we have to add it at the same time as tatric or anytime else?? And plz tell me ki corn flour मककी का aata hota h kya
निशा: प्रिंसी जी, नीबू का जूस उसी समय डाल सकते हैं जिस समय टाटरी का यूज किया गया है. कार्न फ्लोर मक्के का आटा नहीं, मक्के का स्टार्च होता है.
Tatric asid k badle baking powdar dale to chale?
Chashni ek ya do tar ki ,yeh nahi batya.
ghee kitna dalna hai
निशा: सीमा जी, पानी की मात्रा नाप कर चीनी में डाल रही हैं, चीनी को पानी में घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये, या आप 2 तार की चाशनी बना लीजिये.
is it made with corn flour used in chinese dishes. i have weikfield make 100 g pack or it is some other material kindly clarify. can i use ararot in place of corn flour
निशा: संजय जी,हां कार्न फ्लोर को चाइनीज रेसिपी में यूज किया जाता है, हलवा को कार्न फ्लोर से बना सकते हैं.
निशा: श्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine karachi halwa banaya tha vaise to sahi bana lekin usme rubber jaisa chewy taste nahi aata iski kya wajah ho sakti hai
निशा: सचिन जी, हलवा कम पका हो तो एसा होता है, हलवा देर तक पकाने से चिऊ टेस्ट बनता है.
MAINE YE HALWA TRY KIA BUT BILKUL ACHA NHI BNA. MAINE ARAROT SE BANAYA THA.
NEXT TIME DUBARA TRY KARTI HU ABKI BAR THODA JYADA PKAUNGI.
निशा: मानसी जी हां थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बनने लगती हैं, इस हलवा को थोड़ा ज्यादा ही पकाना होता है.
निशा: अवि जी, अरारोट पानी में घोल कर पकायें वह तुरन्त गाढ़ा होने लगता है.
aur wah jamane ke baad bhi halki gilu aur tut bhi rahi hai .... kya karu
निशा: कविता जी, हलवा के कम पके होने पर एसा होता है.
निशा: जाहिद जी, हलवे को चलाते हुये थोड़ी देर तक पकाते हैं, हलवा अच्छा सख्त, खाते में रबर जैसा लचीला पन वाला हलव नहीं बनता.
I tried many dishes successfully from ur webstie. i want to know is there any recipy book in the market written by u. if there pls tell me.
निशा: शुभांगी जी, मेरी कोई बुक नहीं है, मेरा सारा काम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध है.
निशा: मीना जी हां अरारोट से भी सेम टेक्सचर आता है.
maine 2 bar apki recipe dekhke halwa banaya aur acchi tarah se bana par kal maine Halwa banaya jo bohot hi hard bana hai muz se kya galti hui hogi, aur ab kya use repair kar sakte hain pls help karein
निशा: मनाली जी, हलवा को अधिक पकाने से वह सख्त हो जाता है, अब उसे फिर से नरम करने के लिये कढ़ाई में हलवा को डालिये और हल्की आग पर गरम होने दीजिये, लगातार चलाती रहिये, 1 टेबल स्पून पानी डालिये अच्छी तरह मिक्स होने हलवा में उबाल आने के 1-2 मिनिट तक पका लीजिये और हलवा को ट्रे में जमा दीजिये, हलवा नरम हो जायेगा.
निशा: मलीका जी, ये हलवा बर्फी की तरह से होता है.
I have learnt many dishes and I m hoping u'll provide us recipes like this furthr.so so thanks ma'am
निशा: अमित जी, नीबू और जामुन से बना एसिड होता है, टाटरी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है,
corn flour please explan
THANKING YOU
SHARMILA SHARMA
निशा; शिमला जी, मैदा गेहूं के आटे का रिफाइन्ड फ्लोर होता है, लेकिन कार्न फ्लोर और भी अधिक रिफाइन्ड कार्न का स्टार्च होता है.
निशा: डा. जी, हलवा सारी चीजें ठीक है लेकिन घी की मात्रा कम हो रही है, 100 ग्राम कार्न फ्लोर के लिये 125 ग्राम घी डालना है, घी कम होने से भी हलवा हार्ड हो सकता है.
निशा: चिराग जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अंजली, वह भी स्टार्च है, करांची हलवा उससे भी बिलकुल इसी प्रकार बनाया जा सकता है.
Bombay Ice Halwa kese banathe he bataiye na
निशा: दुर्वा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: समित, आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: समित, फूड कलर ग्रीन या ओरेन्ज मिला लीजिये, कलर्ड हलवा बन जायेगा.
निशा: सूफिया जी, इसे कार्न स्टार्च भी कहते हैं, किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है.