बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe


बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता.  झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.

Read: Besan Halwa Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa

  • बेसन - 1 कप
  • दूध - 1 कप
  • चीनी - 1 कप
  • घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
  • छोटी इलाइची - 4
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून

देखिए - Besan Halwa Recipe Video

विधि - How to make Besan halwa

बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.


पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे.  घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है).  बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके.  बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे.  12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.

बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये.  हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.
बेसन का हलवा  (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये. 

गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.

सुझाव:
वैसे तो इस बेसन के हलवा  (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं.  लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं. 

Besan Halwa Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 16 July, 2018 07:40:25 AM Shalini Prabhakar

    Mam mai apse bhut Inspired hu...thank u so much mam for all recipes

    • 17 July, 2018 05:28:33 AM NishaMadhulika

      Shalini Prabhakar , आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 02 November, 2017 03:57:38 AM Khushboo tiwari

    Thank u nisha Ji, This is a delicious..........
    निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 24 July, 2017 07:36:57 PM Revati

    Thank you so much Nisha ji. You helped me so much and specially apke tips Jo cooking duration pe diye hote h wo new comers k liye bahut beneficial hote h.
    निशा: रेवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 23 July, 2017 07:21:26 PM Keshavi

    Nisha ji aapka koi whatsapp group bhi hai?Pls inform kijiyega.. mujhhe aap ki recipes kaphi pasand hai aur easy to cook hai.. love it..
    निशा: केश्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद पर मेरा कोई व्हाट्सएप्प ग्रुप नहीं है.

  5. 23 July, 2017 12:40:48 AM Vikash sharma

    Your recepy is too good....
    निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 09 April, 2017 11:44:08 PM apoorva mittal

    hm milk ki jagah creem dal skte h ???
    निशा: अपूर्वा जी, इसे दूध से ही बनाएं, स्वादिष्ट बनेगा.

  7. 31 March, 2017 03:13:11 AM Priyanka

    Mam kis dal ke besan ka hlwa bnta h. Ar kitne besan me kitna milk ar sugar lgta h
    निशा: प्रियंका जी, किसी भी प्रकार के बेसन से बेसन का हलवा बना सकते हैं. 150 ग्राम बेसन से हलवा बनाने के लिए लगभग 250 मिली दूध चाहिए.

  8. 25 January, 2017 01:57:56 AM sarita

    Namaste nishaji, you are fantastic. I learn many receipes from you. Yesterday I made halwas, that was very.................. delicious. the all credits goes to you. Thank you so....... much.
    निशा: सरिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 05 December, 2016 10:53:45 PM seema

    Mam Thanku apki vajeh se meine cooking sikhhi hai plz aap besan halwe ke liye mota ya barik kon sa besan Lu aap mujhe Bata diziye
    निशा: सीमा जी, आप बारीक बेसन भी ले सकती हैं लेकिन हलवा के लिए थोड़ा मोटा बेसन लेंगी तो ज्यादा अच्छा है.