बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe

बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता. झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.
Read: Besan Halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa
- बेसन - 1 कप
- दूध - 1 कप
- चीनी - 1 कप
- घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
देखिए - Besan Halwa Recipe Video
विधि - How to make Besan halwa
बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.

पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे. घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है). बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके. बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे. 12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.
बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.
बेसन का हलवा (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये.
गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.
सुझाव:
वैसे तो इस बेसन के हलवा (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं. लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं.
Besan Halwa Recipe video in Hindi
कमेंट (126)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी हां बनाया जा सकता है.
nisha madhulika is a best cook
.
निशा: भगोति जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेजल बेसन को ठंडे दूध में ही घोलना है.
निशा: मंजू जी, जलेबी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, नाश्ते की बहुत सारी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है, हम इसके मीनू बनाने की भी कोशिश करते हैं.
Maine baisan ka halwa banaya aur apke bataye hue tarike se. Hi banaya.bahot hi aach bana.muzhe khana banana bahot pasand hai.
Meri wife ko bahot hi pasand aaya yeh halwa aur mea 7 sal ka beta bhii jise bahot jyda pasand aaya so thanx .........
निशा: सिकन्दर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya mai sahi hoo.?
निशा: चित्रा आप बिलकुल सही है, हलवा इस तरह से बन सकता है, लेकिन इस तरह बने हलवा में दाने होते हैं, स्वाद दोंनो का अलग अलग होता है, आप दोनों तरह से हलबा और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
I love all receipes ;its really so good.aur special ye hai aapki koi bhi recipe bighadti nahi hai...now i i tried many recipes...now i m the best wife to keep family happy to fullfill their food demands..only because of you.
निशा: ज्योति, आप सारी चीजें अच्छी बन पा रही है ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राशि, आप अवश्य बनाने लगेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:धन्यवाद दीपिका
निशा: सोनक जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam thnk u so much for makibb cooking so handy. I am a student n hv recently been trying cooking only with ur recipes. Yesterday I made lauki k kofte ki sabji n it was yum. N today I am trying besan ka halwa. Thnk u so much. Love ur recipes n the way u explain it.
निशा: कोमल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tatri Kab Dalna hai Please Yeh Canfram
Kigiya
Thanku You
निशा, हलवा में घी डालने के बाद टाटरी भी डाल दीजिये प्लीज एक बार वीडियो देख लीजिये, उससे और क्लीयर हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe vahut pasand h.....
निशा: जयंती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद, कई तरह की आइसक्रीम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर आइसक्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनुराधा, गुड़ डाला जा सकता है, लेकिन हलवा अलग स्वाद का यानि कि गुड़ के स्वाद वाला ही बनेगा.
u have any receipe for making kulfi faluda
निशा: रीता, वेबसाइट पर कुलफी और फालूदा दोंनो रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुल्फी या फालूदा यानि कि रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मानवी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा, हमने बेसन को दाने में बदल लिया है, आप बारीक बेसन भी ले सकती हैं लेकिन हलवा के लिये थोड़ा मोटा बेसन लेंगी तो ज्यादा अच्छा है.
I am Kiran Parmar from Ghatkopar - Mumbai. Thank you very much. Madam. i am single men & living alone, i was spending my lots of money for outside food & behing tiffin box....now i cooking myself. every day. you teach with lots of love & compensate! Thanks a lot..
निशा: किरन जी, आपको खाना बनाना अच्छा लग रहा है, मैं सोच पा रही हूँ कि आप टिफिन से अच्छा खाना स्वयं बना कर खा रहे होंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Akira, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शना, हलवा में चीनी डाली गई है, बेसन भुनने के बाद पानी और चीनी डालकर हलवा को गाढ़ा होने तक पकाया गया है.