बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe

बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता. झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.
Read: Besan Halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa
- बेसन - 1 कप
- दूध - 1 कप
- चीनी - 1 कप
- घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
देखिए - Besan Halwa Recipe Video
विधि - How to make Besan halwa
बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.

पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे. घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है). बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके. बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे. 12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.
बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.
बेसन का हलवा (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये.
गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.
सुझाव:
वैसे तो इस बेसन के हलवा (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं. लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं.
Besan Halwa Recipe video in Hindi
कमेंट (126)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हेम जी, हलवा को थोड़ा पतला बनायेंगी तो वह जमेगा नहीं.
Halwa bhaut hi tasty bana tha mera , sab pasnd aaya ghr mei..
Thanks for the tasty halwa recipe
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, मिल्क की जगह पानी का यूज कर सकते हैं, लेकिन मिल्क से हलवा में अच्छा स्वाद आता है.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, कभी चीजें अच्छी नहीं बन पाती, आप परेशान न हों, कभी अच्छे मूड में हो तब फिर ट्राई कीजिये, ये बड़ी आसानी से बन जाता है.
निशा: रक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Upto how many days can we store this halwa in fridge? Also plz add some weight loss recepies
निशा: हलवे को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
Upto how many days can we store this halwa in fridge?
Regards
निशा: पूर्वा जी, हलवा को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकते हैं.
Nisha ji hello... thnx for recepie its taste is just awesome. Only one question it become chewe. I follow your whole method still dont know where i was wrong. Please reply me.
निशा: प्रियंका जी, हलवा के चिऊ होने कारण उसका ज्यादा देर तक पकाना हो सकता है.
अच्छा नहीं बना। वह बात नहीं है। संजीव कपूर वाला फार्मूला ठीक था शायद।
Nisha aunty,Besan ka halwa bhut acha bna.kya hm sooji ka halwa bh is trah bna skte h..??
निशा: शीतल जी सूजी का हलवा, सूजी को भून कर ही बहुत अच्छा बनता है.
Meri abhi hi shadi hui h or muje jada kuch banana b nhi aata tha lakin aapne mere sasuraal me meri laag rakh li muje kuch b banana hota h to mai aapko hi follow krke banati hu or meri bhot tarif hoti h iska pur credit aapki hi jata h thank u so much mam thanks a lottt kash aapse mil ke aapko thanks bolti but its ok thanks again.....
निशा: दिपाली जी, आप मुझे क्रेडिट दे रही हैं,बहुत बहुत धन्यवाद,ये आपकी मेहनत है, बहुत बहुत प्यार.
Thanks for all ur recipes. I m writing for the first time. ..this Sunday my 4 yr old daughter wants me to make soojhi ka halwaa but soojhi was not there than I tried ur recipe of besan ka halwaa. ..my lil doll n my husband both loved it.....It was really very tasty. ...thanx a lot
maine aapki site se hi cooking start ki.. aur aaj mere bnaye khane ki bht taareef hoti hai...
thanks a lot.... i m so happy :-)
निशा: Tiaji, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji jaisa aapne btaya Maine waise hi banaya.... Or ghar main sbi ko pasand b bhot aaya.. Nisha ji main or logo ko b recommend karungi ki wo log aapki banai side main jakar bhot hi easy tarike se recipes Sikh ske... Thank u. thank u. thank u so much nisha ji....
निशा: गौरी जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam main aapke dwara likhi recipes aksar bnati hu or sb hi use ghar main bhot pasand b krte hai.
Mam besan ke halve main mota besan use krte h ya normal wala jisse hum pakodi banate hai wo wala.,..
निशा: गौरी जी, हमने जो हलवा बनाया है उसमें आप नारमल बेसन यूज कर लीजिये, हलवा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी, अनुप्रिया जी, आपने कमेन्ट अपने पूरे मन से जैसा आपको लगा लिखा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, मोहन थाल के लिये मावा और चाशनी दोंनो ही आवश्यक हैं.
निशा: लक्षमण जी, मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं अधिक से अधिक रेसिपी बनाऊं, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, वेबसाइट और चैनल पर कई प्रकार की कढ़ी की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा, हलवा में दूध उबाला हुआ डालते हैं, दूध की स्मैल तो अच्छी लगती है, सूजी को घी में अच्छी तरह भूने और दुध डालकर हलवा को अच्छा गाढ़ा होने तक पकायें, बहुत अच्छा हलवा बनता है.