बेक्ड कचौरिया Baked Kachori Recipe | Potato Stuffed Masala Bun

अगर आप कचौरियों को पसंद करते हैं और तेल खाने से बचना चाहते हैं तो बेक की हुई खमीर उठाये हुये आटे से बनी आलू बेक्ड कचौरिया (Baked Kachori) आपको बहुत पसंद आयेंगी. लगभग इसी रेसीपी को कचौरी की शक्ल में न बनाकर गोल शक्ल में बनाकर आलू मसाला बन (Potato Stuffed Masala Bun) भी बनाये जाते हैं. तो आईये आज बेक्ड कचौरिया उर्फ आलू मसाला बन बनाते है.
Read: Baked Kachori Recipe | Potato Stuffed Masala Bun Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baked Kachori Recipe
आटा लगाने के लिये - Ingredients for Kachori Covering
- मैदा - 2 कप
- तेल - 3 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट - 3/4 छोटी चम्मच या
एक्टिव ड्राय यीस्ट 1 छोटी चम्मच
कचौरियों में भरने के लिये: - Ingredients for Stuffing
- आलू - 2 मीडियम साइज के उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Baked Kachori or Masala Bun
कचौरियों के लिये आटा गूथ कर तैयार कीजिये, मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, आटे में बीच में जगह बनाइये, चीनी, इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट (इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट को गुनगुने पानी में डालकर अलग से एक्टिब करने की आवश्यकता नहीं है) और आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर, मैदा में अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चपाती जैसा नरम आटा तैयार कर लीजिये, आटे को 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना होने तक गूथ लीजिये (इतना आटा गूथने में 1 कप से थोड़ा कम पानी लगा है). गुथे आटे के ऊपर तेल लगाकर ढककर 20- 25 मिनिट के लिये रख दीजिये, और तब तक कचौरियों के लिये स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और अब हरे मटर के दाने डालकर भूनते हुये मैस कीजिये, अब आलू को बारीक तोड़ते हुए डालिये, नमक,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
आटा भी तैयार हो गया है, अब कचौरियों को भर लेते हैं. आटे को बराबर 8 भागों में बांट दीजिये और स्टफिंग को भी 8 भागों में बांट दीजिये. आटे का 1 भाग उठाइये और गोल लोई तैयार कीजिये, लोई को चपटा करके थोड़ा बढ़ा लीजिये और प्याले का आकार दीजिये और बीच में 1 भाग स्टफिंग का रखिये, आटे को चारों ओर से उठा कर, स्टफिंग को बन्द कीजिये और कचौरी को दबा कर हल्का सा चपटा कर दीजिये. कचौरियां बनाकर बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा तेल लगाकर, लगाइये, सारी कचौरियां इसी तरह तैयार करके , बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये.
कचौरियां फूल कर तैयार हो गई हैं, कचौरियों को बेक करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 200 डि. सेग्रे. पर सैट कीजिये और कचौरियों को ओवन में 20 मिनिट तक बेक कीजिये, कचौरियों को 15 मिनिट के बाद चैक कर लीजिये, और वह अभी अच्छी ब्राउन नहीं हैं उन्हैं अच्छी ब्राउन होने तक बेक होने दीजिये, 20 मिनिट में भी अगर कचौरियां अच्छी ब्राउन नहीं हुई हैं, तब कचौरियों को 5 मिनिट और बेक कीजिये.
कचौरियां अच्छी ब्राउन बेक हो गई हैं, बेक्ड कचौरियां तैयार हैं. बेक्ड कचौरियां गरमा गरम चाय या काफी के साथ सर्व कीजिये, और खाइये.
Baked Kachori Recipe | Potato Stuffed Masala Bun video in Hindi
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कीर्ती जी, आटे से भी कचौरियां बनाई जा सकती हैं.
निशा: कचौरी आप मैदे से ही बनाएं तभी स्वादिष्ट बनेंगी अगर आप चाहें तो मैदे में थोडा़ आटा मिक्स करके भी बना सकते हैं.
Maine bake kachori try ki bahut teasty bani. Thanks
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी मुश्किलें आसान हो जायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, कचौरी बेक करने के लिये सिर्फ कन्वेक्सन मोड ही चाहिये.
Meri ye request hai. aapse ki bahut sare logo ke pass microwave convection hi hota hai agaar aap uska bhi temperature note main mention karego to bahut hi asani ho jayegi.
निशा: वर्षा जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन बिलकुल ओवन की तरह ही काम करता है, तापमान भी एक ही रखा जाता है, लेकिन अलग अलग ओवन में किसी भी चीज के बेक होने के समय में फरक आ जाता है.
निशा: सोनिया जी, माइक्रोवेव करके कचौरियां अच्छी नहीं बनेगी.
निशा: निशा: यीस्ट 30-50 तापमान तक अच्छा बढ़ता है, ओवन में बिल्कुल हल्का सा गरम करके यीस्ट को रखा जा सकता है, या आटे को बाहर भी रखा जा सकता है, 2-4 घंटे में अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जायेगा.
निशा: पायल डीप फ्राई करके खस्ता कचौरी, आलू की कचौरी, मूंग दाल की कचौरी बहुत सारी कचौरी बना सकते हैं, बेक्ड कचौरियां बेक करके ही बनाई जाती है.
निशा: राजपूत जी, यीस्ट बेकिंग में बहुत अच्छा काम करता है, आप इसकी जगह बेकिंग सोडा, दही, चीनी, नमक और तेल डाल कर आटा लगा सकते हैं.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मालिनी जी, मालिनी जी हां आप ड्राई यीस्ट यूज कीजिये, बेकिंग करते समय ऊपर नीचे दोंनो तरह हीट चालू रखनी होती है और ट्रे को मिडिल रेक में रखना होता है, अगर आपको चैक करने पर एसा लग रहा है कि केक ऊपर से एकदम अधिक ब्राउन हो रहा है, लेकिन अभी नीचे से इसे और बेक करना है तब आप ऊपर की हीट बन्द कर सकते हैं और चैक करते हुये बेक कीजिये, तो केक नीचे से नहीं जलेगा.
निशा: निशा जी हां अवश्य कर सकती हैं.
निशा: प्रीती, आटा यदि अच्छी तरह नहीं फूला हो तो कचौरियां भी अच्छी तरह नहीं फूलती और ज्यादा सोफ्ट नहीं बनती, इसके लिये आटे को अच्छा सोफ्ट आटा गूथिये, और फूलने के लिये गरम जगह पर रख दीजिये, आटे 2-3 घंटे में दुगना फूल कर तैयार हो जाता है, और एसे आटे से बनी कचौरियां बहुत ही सोफ्ट बनती हैं.
निशा: रंजना जी, यीस्ट अच्छा न हो या आटा अच्छी तरह न गूथा गया हो तब वह फूलता नहीं है और पाव भी नहीं फूलते हैं. प्लीज आप वीडियो देखिये और आटे को एकदम चिकना होने तक गूथिये, गरम जगह पर रखिये, आटा फूलेगा तभी अच्छे पाव बनेंगे. वेबसाइट पर ब्रेड के लिये रेसिपी उपलब्ध है, मल्टी ग्रेन ब्रेड बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: वैशाली, बेकिंग सोडा और इनो फ्रूट साल्ट डाले जा सकते हैं, यीस्ट बेकिंग में यूज किया जाता है और यीस्ट के रिजल्ट अच्छे मिलते हैं.
निशा: सोनल, बेक्ड कचौरियां में गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं लेकिन स्वाद और टेक्स्चर दोंनो थोड़े अलग होंगे.
निशा: वैशाली जी, आप वेक्ड कचौरियां माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, अच्छी बनेंगी और आप बना लेंगी.
निशा: वैशाली जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ये कचौरियां बेक की जा सकती हैं, और जी हां ब्रेड भी इसी तरह बना सकते हैं.
निशा: नैयर जी, मक्की की रोटी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मक्की की रोटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
It is wonderful.
निशा: पूजा, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर, तापमान और समय सैट करके आप बेकिंग कर सकती हैं.
निशा: शालिनी, कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग ये सारी चीजें बनाई जा सकती है, रैसिपी से समय और तापमान देखा जा सकता है, ये सारी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: निशा, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Qurrat, ताजा आटे से रोटी ज्यादा अच्छी बनती है, लेकिन आटे को सुबह से शाम तक फ्रिज में रखकर भी रोटी बनाई जा सकती है.
if we want to make baked kachories in microwave so how many centigrades should we do and till how many minutes...
निशा: भाविनी जी बेक्ड कचौरियां माइक्रोवेव में अच्छी नहीं बनती है, इन्हैं ओवन में बेक करके बनाया जाता है.
निशा: श्वेता, आटे को गरम जगह पर ढककर रखिये, यीस्ट सही काम कर रहा है तो आटा फूल कर अवश्य दूगना हो जायेगा.