गोभी मंचूरियन Gobi Manchurian or Cauliflower Manchurian

गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) इन्डो-चायनीज रेसीपीज में शायद सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली रेसीपीज में से एक है. आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे साइड डिश के रूप में परोसिये चाहे स्नैक्स के रूप में, भारतीय मसालों की महक से सराबोर गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी. अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें
Read - Cauliflower Manchurian recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Manchurian
- फूल गोभी - 400 ग्राम
- मैदा और कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून + 5 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा और मीठा पसन्द करें)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
विधि - How to make Gobi Manchurian
फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये.
एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये, बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये. 
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन ( Gobi Manchurian ) के लिये सास बनाइये:
1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तब आप 1 प्याज बारीक काट कर और 5-6 लहसुन की कली छील कर बारीक काट कर, तेल में अदरक और हरी मिर्च भूनने से पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये गोभी मंचूरियन बना लीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
1/2 spoon sugar kab daalni hai?
निशा: प्रभात जी, इसमें थोड़ा कार्न फ्लोर- पानी और साल्ट डालकर इसे कम खट्टा किया जा सकता है.
निशा: वेदपाठक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपूर्वा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रित जी, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आपके यहां खाने वाले भी आ जांय.
निशा: सुरेश जी, इसी लिंक पर गोभी मन्चूरियन बनाने की विधि और सामग्री दी गई है.
निशा: संजना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, यह कुटी हुई लाल मिर्च है.
Aapki sabi dishes kamal ki hai.meine Kai try ki .N sabko bahut pas and aayi.Thanks for your great help.
निशा: करिश्मा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
vinegar na dale to kya test m farq aayega
निशा: तहसीन जी, हां हल्का सा अंतर होगा. अगर आप विनेगर न डालना चाहें, तो थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
निशा: नरेन्द्र जी सारी चीजें किराना शौप पर मिल जाती हैं.
निशा: सोनम जी, कॉर्न फ्लोर और मक्के के आटे में अंतर होता है. कॉर्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, इसमें कार्न फ्लोर का ही इस्तेमाल कीजिए.
निशा: प्रियंका जी, गोभी को काट कर उसे फाय करना है.
निशा: कल्यानी जी, चिली फ्लेक्स साबुत लाल मिर्च कोटी कुटी हुई होती है, अगर आप घर पर चिल्ली फ्लेक्स बनाना चाहती हैं, तो 3-4 लाल साबूत मिर्च को डंठल हटा कर खलबट्टे में डालें और मोटा मोटा कूट लें, चिल्ली फ्लेक्स बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: अमन जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर व्हाइट सास पास्ता, चीजी पास्ता, और क्रीमी पास्ता की रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं आप देख सकते हैं.
निशा: शाहीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i m a working woman khane k mamle me no knowlege bt ab to kuch pu6o ni
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, शुगर सास में मसाले डालते समय डालनी है.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: nesarji, कॉर्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है.
निशा: राखी जी, मैदा और कॉर्न फलोर में थोड़ा अन्तर तो होता है.
निशा: निलिमा जी, चिल्ली फ्लेक्स लाल मिर्च मोटी मोटी कुटी हुई होती हैं,
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निलिमा जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकते हैं.