गोभी मंचूरियन Gobi Manchurian or Cauliflower Manchurian

गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) इन्डो-चायनीज रेसीपीज में शायद सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली रेसीपीज में से एक है. आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे साइड डिश के रूप में परोसिये चाहे स्नैक्स के रूप में, भारतीय मसालों की महक से सराबोर गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी. अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें
Read - Cauliflower Manchurian recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Manchurian
- फूल गोभी - 400 ग्राम
- मैदा और कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून + 5 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा और मीठा पसन्द करें)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
विधि - How to make Gobi Manchurian
फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये.
एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये, बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये. 
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन ( Gobi Manchurian ) के लिये सास बनाइये:
1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तब आप 1 प्याज बारीक काट कर और 5-6 लहसुन की कली छील कर बारीक काट कर, तेल में अदरक और हरी मिर्च भूनने से पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये गोभी मंचूरियन बना लीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आतिफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanx for good dish
निशा: निलिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिक्की जी, मै जल्द ही बंदगोभी मंचूरियन की रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रिशू जी, आप बंदगोभी को कद्दूकस कर लीजिए और इसी तरह से ही बनाएं.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बंदना जी अगर बाल सख्त होंगी तो एसा हो सकता है.
निशा: निशा जी, आपको यह सामान बहुत आसानी से किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें ग्रीन या रेड जो डालना चाहें डाल सकते हैं
निशा: आप रैसिपी को ध्यान से पढे़ आप अच्छे से गोभी मंचूरियन बना लेंगे.
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मन्चूरियन की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर विस्तार पूर्वक दी गई है. आप वहां से इसे सीख सकते हैं.
Thanks Nisha ji....
For this delisious manchu...
I love that
thank u
Mam namste manchurian me colour dalte hai to uska nam kay hai bahut red hota hai please mam app hame batai na please
निशा: निकिता जी, रैड फूड कलर के नाम से इसे लिया जा सकता है.
निशा: कंनिष्क जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, ग्रेवी के लिये कार्न फ्लोर को पानी में घोल कर डालिये, और पानी थोड़ा सा अधिक ग्रेवी के अनुसार डालिये. ग्रेवी मंचूरियन बन जायेंगे.
निशा: गुरुप्रीत थोड़ा पानी ज्यादा डालने से ग्रेवी अधिक हो जायेगी और आप चाहें तो कार्न फ्लोर भी ज्यादा कर सकते हैं.
निशा: Jammy ji, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनुकूल वातावरण पाकर बहुत जल्दी से बड़ जाती है, इसे आप किराना स्टोर से या जो बेकिंग का सामन बेचते हैं उन दुकानों से ले सकते हैं.
Thank you! for recipe of atte ki mathri which for the first time turned out well for me ,phale toh mathri har bar soft banti the. I will be trying out the the gobhi manchurian recipe too. I must appreciate your presentation skills....which can be easily understood by a novice in cooking....keep up the good work !
निशा: पदमिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine apki gobhi manchurian recipe try ki & recipe bahut testy bani.
thank u
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.