गोभी मंचूरियन Gobi Manchurian or Cauliflower Manchurian

📅 11 अगस्त 2012 👁 8.2 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 3.6 (14152)


गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) इन्डो-चायनीज रेसीपीज में शायद सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली रेसीपीज में से एक है. आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे साइड डिश के रूप में परोसिये चाहे स्नैक्स के रूप में, भारतीय मसालों की महक से सराबोर गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी. अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें

Read - Cauliflower Manchurian recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Manchurian

  • फूल गोभी - 400 ग्राम
  • मैदा और कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून + 5 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा और मीठा पसन्द करें)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये

विधि - How to make Gobi Manchurian

फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये.

एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये, बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन ( Gobi Manchurian ) के लिये सास बनाइये:
1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तब आप 1 प्याज बारीक काट कर और 5-6 लहसुन की कली छील कर बारीक काट कर, तेल में अदरक और हरी मिर्च भूनने से पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये गोभी मंचूरियन बना लीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14152 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anjana
kya corn flor k jagah maida se kam chal jayega.....aur kya soya sause ko without freeze kuch dino tak rakha ja sakta hai....

निशा: अंजना, कार्नफ्लोर की जगह अरारोट लें तो अच्छा है. अरारोट या कार्नफ्लोर दोनों न मिलें तो मैदा ले सकतीं है. कार्नफ्लोर या अरारोट से कुरकुरा पन अधिक आता है.
Ratna Shekhar
Nice! i will try a hand on this.
Tks for good dish.
Priyanka
Cornfloor agar bahut thosa sa use karna ho to ap maida hi use kar sakte hain, cornfloor aur maida me jyada difference nahi hota
Dhela
jaise genda ka fool hota hai na ( sasural genda fool wala genda) aathwa gulab ka fool samajh lijiye gulab jitna bada fool gobhi me se nikalne ko florete kahte hain , jyada chhota tukra nat kijiyega kaddu kas me waise jyada chhota tukra kar sakti hain
Dhela
Makai ke daane nikal ke us pe high fructose corn syrup daalen aur use roz 6-8 ghante dhoop me sukhayen, aisa 2 maheene karen , fir Chakki me pees len peesne ke baad jo mile usko corn flour samajh kar recipe me daalen
Seema
Floret matlab chhote chhote tukre karna
Seema
Makai ke aate ko Maize flour kehte hain. Cornflour white color ka hota hai aur kisi bhi shop mein aaraam se milta hai. It is used to thicken any gravy.
khushboo
फूल गोभी को फ्लोरेट करके means
manisha jha
cabbage ka manchurian kaise banata hai plzzz mujhe bata dijie on this email [email protected]

निशा: मनीषा मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
Tamanna
Aarti ji makai ke aate ko cornflour kahate hain.
Aarti
corn floar matlab kya hota he??
निशा: कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है और यह किराना स्टोर्स में मिल जाता है.