धनिये की बर्फी - Dhania Barfi Recipe

कृ्ष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसाद के लिये पारंपरिक रूप से धनिये की पंजीरी (Dhania Panjiri) और धनिया की बर्फी बनाई जाती है. धनिया बर्फी पिसे हुए धनिया में नारियल पाउडर, मावा या फूले हुये रामदाना - राजगिरा मिला कर बनाई जाती है. आप इस जन्माष्टमी पर नारियल का पाग और मिगी का पाग तो बना ही रहे होंगे, प्रसाद के लिये धनिया बर्फी भी बना डालिये.
Read : Dhania Barfi recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhania Barfi
- धनियां पाउडर - 1 कप
- नारियल चूरा - 1 कप
- चीनी - 1 कप
- खरबूजे के बीज - 1/4 कप
- छोटी इलाइची - 4
- देशी घी - 2 टेबल स्पून
विधि: How to make Dhania Barfi for Janmashtami
पैन में घी डालकर गरम कीजिये, धनियां पाउडर डालिये और मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनिट, खुशबू आने तक भून लीजिये. भुना हुआ धनियां पाउडर प्याली में निकाल कर रख लीजिये.
पैन में नारियल चूरा डालकर 1 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये. भुना नारियल पाउडर प्याली में निकालिये.
अब खरबूजे के बीज पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये बीज फूलने तक भून लीजिये (खरबूजे के बीज भूनते समय उचटकर कढ़ाई से निकल कर बाहर आ रहे हों तो ऊपर से हाथ से पकड़ कर प्लेट ढककर रखें और कलछी से चलाते हुये बीज भूने, ये बहुत जल्दी भून जाते हैं). भुने बीज प्याले में निकाल लीजिये.

इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये.
पैन में चीनी और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को और 2 मिनिट और पका लीजिये, चाशनी में भुना धनियां पाउडर, नारियल चूरा, इलाइची पाउडर और बीज डालकर मिलाइये और मिलाते हुये तब तक पका लीजिये जब तक कि मिश्रण जमने वाली कनिसिसटेन्सी पर न पहुंच जाय. चैक करने के लिये चम्मच से जरा सा मिश्रण प्याली में डालिये ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये, आप महसूस कर लेंगे कि वह जम जायेगा, अगर लगे कि गीला है, तो 1-2 मिनिट और पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में एक जैसा फैला दिजिये. बर्फी जमने के बाद बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट कर तैयार कर लीजिये.
धनिये की बर्फी तैयार है, कृष्णा को प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद दीजिये और आप भी खाइये. धनिये की बर्फी को 15 दिन तक फ्रिज से बाहर रख कर खाया जा सकता है.
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i made this burfi but material sukha sukha bana
निशा: प्रिया जी, बरफी में पानी की कमी से एसा हो सकता है.
निशा: रमेश जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
thanks
vandana
निशा: वंदना जी, चाशनी के थोड़ा अधिक पक जाने से एसा होता है, थोड़ा सा पानी डाल कर हल्का सा पका कर फिर से बर्फी को जमाया जा सकता है.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, बिना चाशनी के बर्फी बनाना चाहती हैं तब इसमें मावा यूज करना होगा, मावा को भूनिये, पिसी चीनी और भुना धनियां और ड्राई फ्रूट डालकर बर्फी जमा दीजिये.
निशा: एकता जी मैं अवश्य बनाउंगी.
निशा: अनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:स्वागतम निशी
निशा: आपको भी जन्माष्टमी की बधाईयां
निशा: जी हां अनीता, धनिया पिसा हुआ ही लेना है, आपको भी जन्माष्टमी की बधाई
निशा: सरोज, ये ग्रेटेड सूखा पका नारियल है.
निशा: दिव्या, मैं नोयडा में रहती है, मुझे बचपन से खाना बनाने का शोक रहा है, रैसिपी के आइडिया तो आप सभी लोंगो से मिलते रहते हैं, आप जो भी कहते हैं मैं उसके बारे में सोचना शुरू कर देती हूँ, जहं भी मुझे उस रैसिपी के बारे कुछ जानकारी मिलती है मैं उसे लेती हूँ, उसे अपने तरीके से बनाती हूँ,और लिखती हूँ, आप मुझे बहुत अच्छे अच्छे कमेन्ट देते हैं, इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है, आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:कीर्ती, धनियां बर्फी के लिये ड्राई धनियां पाउडर लेना हे.
how r u....???
my mother is big fan of yours....unhone kuch din phle ye burfi bnaai thi an it was awasm...mzzzzzaaaaa aaaa gya....
thankx mam 4 such a great BURFIIIIII...
mam I hv a question that can we make banana shake without milk...becoz due to some prob I cant take milk..if we can then how.... plz tell me...
I'm waiting eagerly. ........
thank you mam!!!
निशा: राम्बू जी, बनाना शेक को दूध के वजाय दही डालकर भी बनाया जा सकता है, संतरे का जूस भी डाला जा सकता है, पानी या सोडा वाटर भी डाला जा सकता है.
निशा: रीना, धनियां पाउडर और सूखा नारियल पाउडर है.
निशा: दीक्षा, आपका कमेन्ट धनिये की बरफी पर है, कुछ समझ नहीं आ रहा है आप क्या पूछना चाहती है.
निशा, काजल, चीनी की जगह गुड़ भी ले सकते हैं.
main bahut dino se city ke bahar thi . mujhe pata chal gaya dhania powder ke bare mein .
aur ye barfi bahut achchi hain
thankyou
निशा: कनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
agar dhania powder nahi ho to. kya ise ghar pe bana sakte hai .agar haan toh please please iski recipe bataye
निशा: कनु, ये धनियां की बर्फी है, बिना धनियां पाउडर के नहीं बनेगी.