पालक चटनी | Palak Chutney Recipes


भुनी हुई उरद और चने की दाल के साथ पालक के पत्तों की हरी चटनी जितनी खाने में स्वादिष्ट है उतनी ही दिखने में. इसे हम इडली, समोसा, पकोडे़ या फिर चावल पुलाव के साथ परोसिये. और यह सब भी नहीं तो सिर्फ भुने हुए पापड़ के साथ भी इस चटनी को परोस कर देखिये, सभी को बहुत बहुत पसंद आयेगी.

Read: Spinach Chutney Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Chutney

  • पालक - 2 कप (200 ग्राम) मोटा मोटा कटा हुआ
  • टमाटर - 2
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून मोटा मोटा कटा हुआ
  • तेल - 2 छोटे चम्मच
  • उरद की दाल - 2 छोटी चम्मच
  • चने की दाल - 2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • लाल मिर्च - 2
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा
  • करी पत्ता - 10 - 12
  • नीबू - 1 मीडियम आकार का
  • राई - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • काला नमक -आधा छोटी चम्मच
  • सादा नमक = 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Palak Chutney

टमाटर को मीडियम आकार के टुकड़े में काट लीजिये. पेन गरम कीजिये, पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, उरद की दाल और चने की दाल डालिये और धीमी आग पर, चलाते हुये, दालों के ब्राउन होने तक भून लीजिये, और अब करी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक के टुकड़े डालकर थोड़ा सा भूनिये, टमाटर डालकर हल्के नरम होने तक पका लीजिये, पालक डालकर 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, हल्का सा पका लीजिये ताकि पालक का कच्चापन खतम हो जाय.

मिक्स सारी चीजों को थोड़ा ठंडा कीजिये, मिक्सर में डालिये, हरा धनिया, काला नमक, सादा नमक और 1/4 कप पानी डालिये और चटनी को बारीक पीस लीजिये, चटनी में नीबू का रस निकाल कर, डालकर मिला दीजिये.

चटनी को प्याले में निकालिये और चटनी में तड़का लगा दीजिये. छोटा पैन गरम कीजिये, 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने पर तड़के को चटनी में डालकर मिलाइये, पालक की चटनी (Palak Chutney) तैयार है.

Palak chutney recipe - Spinach chutney

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 22 October, 2015 06:29:39 AM biswajit

    Maine palak k chatni try kiya..its so testy..ab app tomato ki chatni recipe dijiye nisha ji??????
    निशा: मैं जल्द ही टमाटर की चटनी बनाने की कोशिश करूंगी.

  2. 22 July, 2015 09:04:02 PM brajesh singh

    Hiiii nisha ji i am join in the nisha madhulika

  3. 13 March, 2015 12:28:07 AM देव

    करी पत्ता (किस को कहते है )क्या होता है!
    निशा: देव, करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है, इसे सांबर और करी में यूज किया जाता है.

  4. 28 September, 2014 07:28:49 AM parul

    I LIKE YOUER DISH

  5. 26 May, 2014 10:31:01 PM sandeep

    jo aap dish banaati hai bahut hi tasty hoti hai. thanks nisha ji for that.God bless you..
    निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 07 February, 2014 04:26:43 AM jyoti

    THANKS MAM.PLEASE VEG SOYA TANDOORI( OVEN) CHAMP KI RECIPE BTAIYE

  7. 22 January, 2014 01:57:44 AM JYOTI

    NISHA JI,PLEASE TANDOORI VEG SOYA CHAAMP/ AFGANI CHAAMP KI RECIPE BTAIYE

  8. 22 January, 2014 01:55:29 AM JYOTI

    NISHA JI, KYA YE VHI CHUTNI HAI JO PANEER TIKKA KE SATH KHAI JATI HAIPLEASE REPLY.
    निशा; ज्योति, इस चटनी को पनीर टिक्का या पकोड़े या कचोड़ी किसी के साथ खा सकते हैं.

  9. 31 December, 2013 08:54:11 PM pratima shanbhag

    Nisha ji kya app healthy tasty veg dishes bata saketee hai

  10. 27 August, 2013 02:39:11 PM Darshana

    this turned out fabulous.
    निशा:
    धन्यवाद दर्शना,