बन्दगोभी का रायता (Bandgobhi-ka-Rayta)

image

गर्मी के दिनों में खाने के साथ रायता बहुत स्वादिष्ट लगता है. क्या आपको मालूम है कि दही के एन्टी एजिंग तत्व आपको जवान बनाये रखने में सहायक होते हैं? दही तो दही, बन्दगोभी में एन्टी एजिंग तत्व हैं. प्रस्तुत है इन दोनों एन्टी एजिंग तत्वों से बना बन्दगोभी का रायता.

Read - Bandgobhi ka Raita Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bandgobhi-ka-Rayta

  • 1 कप दही
  • 1 कप ताजा मुलायम बन्द गोभी, एकदम पतला पतला कतरा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, एकदम महीन कतरी हुई
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हींग -1 पिंच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल  या घी - 1 छोटी चम्मच

बनाने की विधि - How to Make Cabbage Raita

एक प्याले में दही को फैंट कर ले लीजिये.

पैन में तेल या घी डालकर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, बन्द गोभी डालिये और 1-2 मिनिट, लगातार चलाते हुये हल्का सा भून लीजिये. दही वाले प्याले में डालकर मिला दीजिये.  हरी मिर्च और हरा धनियां भी डाल दीजिये. नमक एवं पिसी काली मिर्च डाल दीजिये.
बन्द गोभी का रायता तैयार है, परोसिये और खाइये.  रायते को आप चाहें तो फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी परोस सकते हैं.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 14 December, 2014 07:13:10 AM nidhi

    it's sooooooooooooo testy.........

  2. 11 November, 2014 03:23:58 AM nisha patel

    Goubhi ko kachcha hi dalege.??Ubalna nhi h..?
    निशा:
    निशा, बन्द गोभी को तड़का पैन में डालकर 1-2 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लीजिये, दही में मिलाकर रायता बना लीजिए.

  3. 02 July, 2013 08:44:24 PM pd

    strange recipi ! you add cauliflower to make cabbage raita .....

  4. 10 March, 2013 02:56:49 PM Navgeet kaur

    maam maine abhi abhi is raita ko try kiya bahot acha bna tha...aapse hme bahot kuch seekhne ko mil rha hai...very very very very thanks to u...hm jitni baar bhi aapko thanks kahen kam hoga...luv u soooo much aap bahot hi acha btate ho.
    निशा: नवगीत, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 14 January, 2013 12:16:00 PM Mayank Karagwal

    video please
    निशा: मयंक जी अवश्य.

  6. 02 May, 2012 01:28:03 PM anjali

    hey dear there r so many salad recipes n all of them r very tasty n easy 2 make :o)

  7. 23 March, 2011 11:26:33 PM aditi

    yummy didi good and easy

  8. 04 December, 2009 04:57:29 AM Ratna Udgaonkar

    Very very Testy.... but please add some marathi dishes toooooooo!

  9. 15 January, 2009 11:05:37 PM madhulika rao

    Bahut hi badiya recipe hai. I tried it and it came out delicious. Just wanted to ask there are no salad recipes in your site :) Salads pasand nahi hai kya aap ko??