पिज्जा सेन्डविच - Pizza Sandwich Recipe

📅 9 मई 2012 👁 3.8 लाख बार देखी गई 💬 71 कमेंट ★ 4.0 (7060)


बच्चों को पिज्जा बहुत पसंद आता है.  आप पिज्जा के स्वाद वाला  पिज्जा सेन्डविच बनायें ये आप सबको बहुत पसन्द आयेगी.  पिज्जा सेन्डविच को बच्चों के टिफिन में सास या जैम के साथ रखा जा सकता है.

Read: Pizza Sandwich Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Sandwich

  • पिज्जा बेस - 2
  • टमाटर - 2 - 3 छोटे छोटे टुकड़ों में कटे हुये
  • शिमला मिर्च - 1 छोटे छोटे टुकड़े में कटी हुई
  • पनीर - 100 ग्रम (छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आधा कप)
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • फ्रेन्च बीन्स - 6-7 छोटी छोटी कटी हुई
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरी मिर्च - 1 -2 बारीक कटी हुई
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sandwich at home.

सबसे पहले सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार कर लीजिये,

पैन गरम कीजिये और पैन में टमाटर डाल कर इनका रस खत्म होने तक पका लीजिये, अब टमाटार में शिमला मिर्च और बीन्स डालकर 1 मिनिट पका लीजिये, ताकि सब्जियां थोड़ी सी क्रन्ची हो जाय, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और  आलिव आॉइल और पनीर भी डाल दीजिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.  हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार है.

सेन्डविच मेकर गरम करने रखिये.  पिज्जा को 2 भागों में काट लीजिये, एक भाग पर फिलिंग रखिये और दूसरा भाग  सेन्डविच के ऊपर रखकर, सेन्डविच को बेक करने रख दीजिये, 2-3 मिनिट में सेन्डविच बेक हो जाती है. दूसरी सेन्डविच इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
पिज्जा बेस की जगह कुलचा ब्रेड का प्रयोग भी कर सकते हैं.

Watch Pizza Sandwich Recipe video in Hindi

बिलकुल इसी तरह कुलचे में फिलिंग भरकर कुलचा सेन्डविच भी बनाकर बेक की जा सकती है.  कुलचा सेन्डविच भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
पिज्जा सेन्डविच और कुलचा सेन्डविच तैयार हैं, सेन्डविच को टमाटो सास और हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 20 मिनिट

Pizza Sandwich Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (7060 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (71)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pallavi garg
kya hum panir k place per mozrella chease use kar sakte hai???
निशा: पल्लवी जी हां आप मोजेरीला चीज भी डाल सकते हैं.
rajni bansal;
realy ghajal its true nisha g aur mast mast recepy bhejia plz mam..........
neha talegawaker
nishaji aapki recepies bahut aachi hai.
jignasha
wow nishaji ye receipy bahut simple or tasty hai
seema anand
Hlo nisha ji
sadhna gupta
hello nisha ji
maine aapki sari recipies padhi hai mere pas kafi sari recipies ka collection hai maine aapse inspaired ho kr maine bhi aisa kuchh krne ka socha hai
kya aapko isse kuchh financial profit hota hai ya phir aap ise kewal shaukhiyan krti hai
i m waiting 4 ur rply
thanks

निशा: साधना, मुझे तो सिर्फ इन्टरनेट पर हिन्दी में काम करने में बहुत अच्छा लगता है. अभी इससे आय के बारे में तो सोचा नहीं है.
Shina
Dear Nishaji,

Apki yeh recipe bahut achchi aur easy hai. i will try this. Main apse ek request karna chahti hu, kya aap rumali roti banana sikha sakti hain. Apki roti parantha racipes main mujhe yeh recipe nahi mili. Please aap yeh recipe bhi bataye.
with regards
Shina
निशा: शाइना, मैं कोशिश करूंगी.
Ghazal
wow..muh me pani aa gaya..aur bhi sandwiches recepei likhyega..
smita
Nisha ji..kya hum is dish ko non stick pan mein bana sakte hai??, agar haan to kaise??plz reply kariye..

निशा:स्मिता, पिज्जा को इसी प्रकार भरकर नानस्टिक पैन में थोड़ा सा बटर या रिफाइन्ड डाल कर सेन्डविच को दोनौं ओर हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
SIMRAN
kya hum bake karne ke liye toster ka use ker skte hai rply nisha ji.

निशा: सिमरन, अगर आपके टोस्टर में किसी भी तरह की सेन्डविच बन सकती है, तब आप ये सेन्डविच भी उसमें बना सकती हैं.