पिज्जा सेन्डविच - Pizza Sandwich Recipe

बच्चों को पिज्जा बहुत पसंद आता है. आप पिज्जा के स्वाद वाला पिज्जा सेन्डविच बनायें ये आप सबको बहुत पसन्द आयेगी. पिज्जा सेन्डविच को बच्चों के टिफिन में सास या जैम के साथ रखा जा सकता है.
Read: Pizza Sandwich Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Sandwich
- पिज्जा बेस - 2
- टमाटर - 2 - 3 छोटे छोटे टुकड़ों में कटे हुये
- शिमला मिर्च - 1 छोटे छोटे टुकड़े में कटी हुई
- पनीर - 100 ग्रम (छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आधा कप)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- फ्रेन्च बीन्स - 6-7 छोटी छोटी कटी हुई
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरी मिर्च - 1 -2 बारीक कटी हुई
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sandwich at home.
सबसे पहले सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार कर लीजिये,
पैन गरम कीजिये और पैन में टमाटर डाल कर इनका रस खत्म होने तक पका लीजिये, अब टमाटार में शिमला मिर्च और बीन्स डालकर 1 मिनिट पका लीजिये, ताकि सब्जियां थोड़ी सी क्रन्ची हो जाय, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और आलिव आॉइल और पनीर भी डाल दीजिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार है.

सेन्डविच मेकर गरम करने रखिये. पिज्जा को 2 भागों में काट लीजिये, एक भाग पर फिलिंग रखिये और दूसरा भाग सेन्डविच के ऊपर रखकर, सेन्डविच को बेक करने रख दीजिये, 2-3 मिनिट में सेन्डविच बेक हो जाती है. दूसरी सेन्डविच इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
पिज्जा बेस की जगह कुलचा ब्रेड का प्रयोग भी कर सकते हैं.
Watch Pizza Sandwich Recipe video in Hindi
बिलकुल इसी तरह कुलचे में फिलिंग भरकर कुलचा सेन्डविच भी बनाकर बेक की जा सकती है. कुलचा सेन्डविच भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
पिज्जा सेन्डविच और कुलचा सेन्डविच तैयार हैं, सेन्डविच को टमाटो सास और हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
Pizza Sandwich Recipe video in Hindi
कमेंट (71)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजना जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रति, रैसिपी को अच्छी तरह पढ़िये, वीडियो ध्यान से देखिये और केक बनाइये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: किंजल प्लीज, माइक्रोवेव के साथ दिये हुये मैनुयल को देखिये, उससे आपकी सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: नमिता, जी अवश्य.
what is onother name of frenchbin ? its called as phansi (fansi) too?
निशा: अल्पेश, जी हां आप सही कह रहे हैं.
i am simran from jalandhar punjab apki dishes bahut easy hoti hai thanx nisha g mai j puchna chati thi k pizza base ki jagha hum bread b use kar sakte hai
निशा: सिमरन, यूज कर सकते है, वह ब्रेड पिज्जा हो जायेगा.
निशा: प्रीति, आप सेन्डविच को फ्राईपेन में बना सकते हैं, बस उसमें आपको ग्रिल के निशान नहीं मिलेंगे, सेन्डविच तो अच्छी लगेगी.
mera aap se sawal hai ki meri beti KG mein hai aur woh lunch mein sirf chini ka pratha hi pasand karti hai usko mirch aachi nahi lagti plz aap mujhe kuch easy recipes bataye jo woh lunch mein leke ja sake plz...'
निशा: धन्यवाद नीति, मैं बच्चों की रेसीपी का कॉलम अलग से बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुरभि, मैं इस रैसिपी को लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: आशिश, ये पतली वैराइटी की बीन्स होती हैं.
निशा: श्रुति, मैं सारे रिप्लाई करने की कोशिश करती हूँ, लेकिन फिर कुछ रिप्लाई देने से रह जाते हैं. मैं आपके लिये अमेरिकन चोप्सी रैसिपी बनाऊंगी,थोड़ा समय लग सकता है, धन्यवाद.
निशा: जी हां ब्रेड से भी सेन्डविच बनाई जा सकती है.
निशा;प्रियंका, सांबर रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपल्ब्ध है, आप सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पिज्जा बेस बनाने का तरीका हम जल्दी ही लिखेंगे.
निशा: सुमन, सेन्डविच बनाने के लिये सेन्डविच मेकर तो चाहिये ही होगा.
निशा: प्रियंका, धन्यवाद.
.
निशा: साधना, सेन्डविच माइक्रोवेव में नहीं सेक सकते.
मुझे मधुमेह रोगी और वजन काम करने वाले लोगो के लिये कुछ अच्छी डिशेस चाहिये जो खूब सारी खाई जा सके. क्या आप बता सकती हैं?
निशा: शैली, आप को फिलिंग में जो भी पसन्द वह डालकर या जो न पसन्द हो उसे हटाक्रर फिलिंग तैयार कर सकती हैं.
mujhe iss receipe ko banane main bahut maza aaya.
निशा: गीता, धन्यवाद.