परवल कोरमा - Parwal Korma Recipes | Parval Kurma Curry

परवल कोरमा (Parval Kurma Curry) बंगाल और ओडीसा में बहुत पसंद की जाती है. ओडीसा में तो दावत पार्टी परवल कोरमा अवश्य ही होता है. यह आलू के साथ भी बनाई जाती है और आलू के बिना भी. आप भी परवल कोरमा बनाकर देखिये, इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आयेगा,
Read: Parwal Korma Recipes in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Parwal Korma
- परवल - 250 ग्राम (6 - 7 परवल मीडियम साइज के )
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
परवल कोरमा का वीडियो देखिये - Parwal Korma Recipe video in Hindi
विधि - How to make Parwal Korma
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े करके मिक्सर में डालिये. अदरक को धोइये, छीलिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटाइये, धोइये और अदरक, हरी मिर्च को टमाटर के साथ बारीक पीस लीजिये.
परवल को अच्छी तरह धोकर, छील कर छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये और टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे, अब परवल डालिये और 2 मिनिट तक भूनिये, आधा कप पानी डालिये, नमक डालकर मिलाइये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकाइये.

सब्जी को चैक कीजिये, सब्जी को चमचे से चला कर ऊपर नीचे कीजिये, परवल अभी नरम नहीं हुये हुये, सब्जी को फिर से ढककर 3-4 मिनिट तक पकाइये, चैक कीजिये, चलाइये और परवल के नरम होने तक पका लीजिये, सब्जी लगभग 15-16 मिनिट में बन जाती है. सब्जी में गरम
मसाला और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये, थोड़ा सा धनियां बचा लीजिये.
स्वादिष्ट परवल कोरमा तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. परवल कोरमा सब्जी को चपाती, परांठे, नाना या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
Parval Korma Recipe video in Hindi
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभांगी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी हां मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा में जल्दी ही आलू परवल की सब्जी बनाती हूँ.
निशा: नेतू जी अवश्य डाला जा सकता है.
निशा: मंजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू क्रीम को कच्चे दूध से निकाला जाता है, इसके लिये घर पर प्रोपर इक्विपमेन्ट नहीं होते हैं, इसलिये इसे अच्छी तरह से नहीं निकाल पाते लेकिन कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये और ऊपर जो क्रीम आ जाय उसे निकाल लीजिये और यूज कीजिये.
Thank for your kind.
निशा: अविजीत, बहुत बहुत धन्यवाद, अभी तो वेबसाइट पर एसा कोई ओप्सन नहीं हैं कि कोई इस पर रैसिपी डाल सके, धन्यवाद.
निशा: मयूरी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: दिव्या, जी हां डाल सकते हैं, परवल आलू की सब्जी बहुत अच्छी बनती हैं.
निशा: उजाला, परवल को छिलके के साथ भी बनाया जा सकता है, और छील कर भी बनाया जा सकता है.
निशा: दीपक, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
kya hum kisi sabji me tamatar ya nimbu ki jagah imli use kar sakte hai.agar han toh kaise
dhanyabad.
निशा: दीपक यदि आप इमली का पल्प डालना चाहते हैं, तब उसे बिलकुल उसी तरह यूज करते है जैसे सब्जी में अमचूर का यूज किया जाता है, यानि सब्जी नरम होने के बाद इमली का पल्प डालें और मिक्स कर दें.
निशा: पायल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु, बहुत बहुत धन्यवाद.
mine apki site se bahut sari recipe sikhi hai.
I like this recipe sooooo much.
निशा: वन्दना, बहुत बहुत धन्यवाद.
dis sabji waz awsum..i made it...
aapne mere andar cuking k liye naya josh laya hi..aunty do u take cuking cls or workshop..i m interstd in learning...plz rply
निशा: अनिशा, मैं अभी तो कोई क्लास नहीं ले रहीं हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शिल्पा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: कुनाल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद रेखा