परवल कोरमा - Parwal Korma Recipes | Parval Kurma Curry

परवल कोरमा (Parval Kurma Curry) बंगाल और ओडीसा में बहुत पसंद की जाती है. ओडीसा में तो दावत पार्टी परवल कोरमा अवश्य ही होता है. यह आलू के साथ भी बनाई जाती है और आलू के बिना भी. आप भी परवल कोरमा बनाकर देखिये, इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आयेगा,
Read: Parwal Korma Recipes in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Parwal Korma
- परवल - 250 ग्राम (6 - 7 परवल मीडियम साइज के )
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
परवल कोरमा का वीडियो देखिये - Parwal Korma Recipe video in Hindi
विधि - How to make Parwal Korma
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े करके मिक्सर में डालिये. अदरक को धोइये, छीलिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटाइये, धोइये और अदरक, हरी मिर्च को टमाटर के साथ बारीक पीस लीजिये.
परवल को अच्छी तरह धोकर, छील कर छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये और टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे, अब परवल डालिये और 2 मिनिट तक भूनिये, आधा कप पानी डालिये, नमक डालकर मिलाइये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकाइये.

सब्जी को चैक कीजिये, सब्जी को चमचे से चला कर ऊपर नीचे कीजिये, परवल अभी नरम नहीं हुये हुये, सब्जी को फिर से ढककर 3-4 मिनिट तक पकाइये, चैक कीजिये, चलाइये और परवल के नरम होने तक पका लीजिये, सब्जी लगभग 15-16 मिनिट में बन जाती है. सब्जी में गरम
मसाला और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये, थोड़ा सा धनियां बचा लीजिये.
स्वादिष्ट परवल कोरमा तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. परवल कोरमा सब्जी को चपाती, परांठे, नाना या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
Parval Korma Recipe video in Hindi
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji mene 2 kilo aloo kharid liye jo ki sare taste me methe aloo h aap mujhe btaya ke unse koi dish ban sakti h ya nhi ya phir unhe.
निशा: गीता, मीठे आलू को भी खट्टे टमाटर या अमचूर मिला कर अच्छी सब्जी बना सकते हैं. आलू और दही का रसा तो बहुत अच्छा बनता ही है.
निशा: अमिता, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बाटी बनाई जा सकती हैं.
निशा: हरमनजोत जी, मैं रिफाइन्ड ओइल यूज करती हूँ, सरसों के तेल को भी इसी तरह गरम किया जाता है, कि उसमें जीरा तड़कने लगे, सरसों का तेल में भी सब्जी अच्छी बनती है.