स्वीट कार्न कटलेट - Sweet Corn Cutlets | Corn Tikki Patties

किसी जमाने में भुट्टे सिर्फ बरसात के दिनों में ही मिला करते थे लेकिन आजकल मिठास भरे भुट्टे स्वीटकार्न लगभग हर मौसम में मिलते रहे हैं. इनसे अपने मन चाहे व्यंजन चाहे जब बनाईये चाहे वह स्वीटकार्न सूप (Sweet Corn Soup) हो, स्वीटकार्न हलवा (Sweet Corn halwa) हो या स्वीटकार्न कटलेट्स (Sweet Corn Tikki Patties) जो कि हम आज बना रहे हैं.
Read: Sweet Corn Cutlets Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Corn Cutlets
- स्वीट कार्न के दाने - 1 कप
- आलू - 2 उबले हुये
- शिमला मिर्च - 1/2 कप बारीक कटी हुई
- ब्रेड का चूरा - 4 ब्रेड का चूरा (एक कप चूरा)
- नमक - आधा छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा (स्वादानुसार)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटे हुये)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Sweet Corn Cutlets
सबसे पहले हम स्वीट कार्न के दाने को हल्का दरदरा पीस लीजिये. आलू को छीलिये और एकदम बारीक मैस कर लीजिये, मैस्ड आलू, स्वीट कार्न, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, आधा ब्रेड का चूरा और नमक, 2 पिचं नमक बचा लीजिये जिसे मैदा के घोल में मिलायेंगे, डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मैदा को थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोलेंगे, और पानी डालकर पतला मैदा का घोल तैयार कर लेंगे (2 टेबल स्पून मैदा में 4-6 टेबल स्पून पानी डालेंगे).
कटलेट के लिये तैयार मिश्रण से थोड़ा मिश्रण निकाल कर गोल करके या ओवल आकार देकर, उसे मैदा के घोल में डिप करेंगे और तुरन्त ब्रेड के चूरा में डालकर ब्रेड का चूरा अच्छी तरह कटलेट के चारों लपेट दीजिये. सारे कटलेट इसी प्रकार बनाकर, तैयार कर लीजिये.
स्वीट कार्न कटलेट तल कर या तवे पर कम डाल कर सेक कर दोंनो तरीके से बना सकते हैं.

स्वीट कार्न कटलेट को तवे पर बनाइये - Shallow Fried Sweet Corn Cutlets
नान स्टिक तवा गरम करने रख दीजिये और गरम तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और कटलेट सेकने के लिये तवे पर लगा दीजिये, कटलेट पर थोड़ा थोड़ा तेल चारों ओर डाल दीजिये, कटलेट नीचे की ओर से ब्राउन हो जाय तब पलट दीजिये और दोंनो ओर ब्राउन होने तक सेक लीजिये. स्वीट कार्न कटलेट तैयार है.

स्वीट कार्न कटलेट तल कर बनाइये - Deep Fried Sweet Corn Tikki Cutlets
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 3-4 जितने कटलेट आसानी से तले जा सके डालिये और दोनो ओर पलट पलट कर कटलेट को ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम स्वीट कार्न कटलेट हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
स्वीट कार्न कटलेट का वीडियो देखने के लिये निम्न लिंक पर क्लिक करें
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mai ye jaan na chachti Hu ke kya hm normal corn se bna sktey h..?..aur isme maida milane jaruri h..?
निशा: निष्ठा जी, आप इसे नार्मल कॉर्न से भी बना सकती हैं. आप इसमें मैदा के बदले कॉर्न फ्लोर का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, स्वीट कार्न को बिना उबाले ही पीसा है.
निशा: दिव्या जी हां अवश्य बना सकते हैं, इसके लिए जल्दी ही वीडियो देख सकेंगी.
निशा: प्रियंका जी, सूखे ब्रेड होना आवश्यक नहीं है, फ्रिज में रखे ब्रेड लीजिये, टुकड़े कीजिये और मिक्सी में हल्का सा पीस लीजिये, ब्रेड क्रम्ब्स बन कर तैयार हो जायेंगे.
Thankuu
निशा: तनु, काजू कतली की रेसिपी वेबसाइट पर है, चैनल पर वीडियो भी है और हमने उसे बहुत ही आसान तरीके से बनाया है, प्लीज आप वीडियो देखकर काजू कतली बनाइये, शुरू में प्रोब्लम सभी को आती है, बाद में थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: सुर्भी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रागिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुजाता, बहुत बहुत धन्यवाद. ब्रेड को टोस्ट करने की आवश्यकता नहीं है, ब्रेड एसे ही अच्छी तरह पिस जाती है. सादा मक्का भी ली जा सकती है़
निशा: आकाक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु, जी हां कर सकते हैं.
निशा: अल्का जी हां मैं कोशिश करूंगी.
App ke bataye gaye sweet corn cutlets meine ghar try kiya or sach cutlets bohot ache bane the. Thank you for sharing with us.
निशा: मोनिका, धन्यवाद.