चावल के आटे की रोटी - Chawal ki Roti Recipe | Rice Flour Roti Recipe

चावल के आटे की रोटी (Chawal ki Roti) बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह सारे भारत में खाई जाती है. बिहार में चावल के आटे की रोटी (Chawal ki Roti) को कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी के साथ, बैगलोर और मैसूर में बैगन मसाला सब्जी और नारियल की चटनी के साथ बहुत पसन्द किया जाता है. चावल के आटे की रोटी (Rice Flour Roti) को अक्की रोटी (Akki Rotti) भी कहा जाता है. आपको भी यह रोटी बहुत पसंद आयेगी
Read: Rice Flour Roti Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice flour Roti
- चावल का आटा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Chawal ki Roti - Akki Rotti
चावल का आटा गूथ कर तैयार करने के लिये: किसी बर्तन में 1 1/4 कप पानी डालकर उबलने रखेंगे, चौथाई कप पानी किसी प्याली में अलग निकाल कर रख लीजिये, एक कप उबलते पानी में, गैस धीमी करके, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डाल दीजिये, और अब चावल का आटा डालकर मिला दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. आटे को ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि चावल का आटा नरम हो जाय.
अब आटे को किसी डोगे में डालकर मसल मसल कर, एकदम नरम चापाती जैसा आटा होने तक गूथिये. नरम गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा अच्छी तरह फूल कर सैट हो जाय.
चावल का आटा रोटी बनाने के लिये तैयार है. तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, गोल लोई तैयार कीजिये, लोई को सूखे चावल के आटे में लपेटिये और चकले पर रखकर हाथ से दबाकर थोड़ा बड़ा लीजिये, अब इस रोटी को फिर से सूख आटे में लपेटिये और चकले पर बेलन से हल्का दवाब देते हुये, किनारे दबाते हुये, गेहूं के आटे के जैसी पतली रोटी बेल लीजिये.

रोटी को सावधानी से उठाकर गरम तवे पर डालिये, निचली सतह सिकने पर रोटी को पलटिये, दूसरी सतह भी सिकने पर रोटी को फिर से पलटिये और कलछी या चमचे से किनारों को हल्का दवाब देते हुये घुमाते हुये सेकिये, रोटी को दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक सेक कर तैयार कर लीजिये, सिकी रोटी को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली या अलम्यूनियम फोइल बिछाकर रखिये. सारी रोटी इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
Click here to watch - Chawal Ki Roti Recipe Video
चावल के आटे की मसाला रोटी - How to make Masala Rice flour Roti
चावल के आटे की मसाला रोटी बनाने के लिये, आधा छोटी चम्मच जीरा, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनियां, यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं तब आधा छोटी प्याज बारीक कतरी हुई, सारे मसाले चावल के आटे को उबलते पानी में डालते समय साथ में डालकर मिला दीजिये और आटे को बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसल मसल कर नरम आटा गूथ कर तैयार कीजिये. बिलकुल सादा रोटी की तरह ही चावल के आटे की मसाला रोटी बनाकर तैयार कर लीजिये.
चावल के आटे की रोटी तैयार है, चावल के आटे की रोटी को चटनी, अचार और अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
Chawal ki Roti Recipe video in Hindi
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya chawal ke aate me Koi aur aata (wheat)ke alawa Mila kar roti banai ja Sakti hai.kitne proportion me??
निशा: आशुतोष जी, आप रागी आटा, या बेसन या मक्के का आटा यूज कर सकते हैं.
निशा: शेरिन जी, ट्राई करके देखिये, मुझे लगता है कि बना सकते हैं.
2. Gas kaunse flame mein rakhna chaiye?
निशा: स्वेता जी, तवा कोई भी ले लीजिये, उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगा लीजिये, रोटी नहीं चिपकेगी.
निशा: पिंकी जी, चावल का आटा बारीक चाहिये होता है, आप इसे आटा छानने वाली छलनी से छान कर यूज कर लीजिये, चावल की रोटी बन जायेंगी.
I Like this recipe
निशा: बिसाल जी, धन्यवाद.
Very thankful. ..
निशा: प्रग्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKING YOU.
RENUKA GUPTA
MUMBAI (MAHARASHTRA)
निशा: रेनूका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya main chawal ki roti me tel ya ghee lagake bana sakti hoon
निशा: प्रिया जी, बना सकती हैं.
निशा: मानसी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please share karna
&
thanks for sharing your knowledge with us
निशा: शालिनी जी हां रखा जा सकता है, आटे पर तेल लगाकर बन्द डिब्बे में रखें, रोटी बनाने से आधा घंटे पहले आटा फ्रिज से निकाल कर बाहर रख लीजिये और थोड़ा सा मसल लीजिये.
निशा: गुलाब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशी जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष, आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूथिये, आटा थोड़ा पहले की अपेक्षा हल्का सा सख्त रखें, आटे को 3040 मिनिट रखने के बाद तेल से हाथ को चिकना करके थोड़ा सा मसल लीजिये, लोई बनाकर सुखे आटे में लपेट कर आसानी से गोल करते हुये बेलिये, बीच में आवश्यकता हो तो सूखा आटा फिर लगाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी रोटी बनने लगेगी.
निशा: रीना, राइस फ्लोर से मीठा और नमकीन पिठ्ठा बनाया जाता है, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, राइस फ्लोर और बेसन, गेहूं का आटा मिलाकर चीला बनाये जा सकते हैं.
i resipi bhejegi please. me kabse chaval ki roti banana chahti thi. thanks to you
निशा: रेशमा जी, मटर पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर मटर पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जी हां अवश्य खा सकते हैं.
mera ghar me arua chawala nahihe to me ushana chawala me kucha bane ke liya chatihu to lekin kese kuchu banu samajhame nahi ata he.PLZ kucha to recipe batadijia ji.
Thanks for the recipe. aaj main banayi thi roti bahut ache se bani thi.. thanks a lot. keep posting new recipes
khakhra (gujrati) va churtney(red Mirch, Kalonji, sabut dhania, sauf ki khati mithi chutney ki receipe bhi dal do), Gulab jamun bhi aur tarike se batao. kayoki mawa, paneer kai baar ghar me nahi hota.
निशा: सोनियां जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
kya is chawal ki roti ko puri ki tarah tal sakate hain. plz reply me mam.
निशा: लता, जी हां आप इसे तल कर पूरी भी बना सकती है, बहुत अच्छी बनेंगी.
निशा: हाशि, जी हां चावल की रोटी को हाथ से बनाया जाता है, लेकिन जो लोग इस रोटी को हाथ से नहीं बड़ा सकते हैं वे बेलकर बनायें ये रोटी और आसानी से बन जाती है,और अच्छी बनती है.