चावल के आटे की रोटी - Chawal ki Roti Recipe | Rice Flour Roti Recipe

📅 28 मार्च 2012 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 46 कमेंट ★ 3.3 (4666)


चावल के आटे की रोटी (Chawal ki Roti) बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह सारे भारत में खाई  जाती है.  बिहार में चावल के आटे की रोटी (Chawal ki Roti) को कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी के साथ, बैगलोर और मैसूर में बैगन मसाला सब्जी और नारियल की चटनी के साथ बहुत पसन्द किया जाता है. चावल के आटे की रोटी (Rice Flour Roti) को अक्की रोटी (Akki Rotti) भी कहा जाता है.  आपको भी यह रोटी बहुत पसंद आयेगी

Read: Rice Flour Roti Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Rice flour Roti

  • चावल का आटा - 1 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Chawal ki Roti - Akki Rotti

चावल का आटा गूथ कर तैयार करने के लिये: किसी बर्तन में 1 1/4 कप पानी डालकर उबलने रखेंगे, चौथाई कप पानी किसी प्याली में अलग निकाल कर रख लीजिये, एक कप उबलते पानी में, गैस धीमी करके, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डाल दीजिये, और अब चावल का आटा डालकर मिला दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. आटे को ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि चावल का आटा नरम हो जाय.

अब आटे को किसी डोगे में डालकर मसल मसल कर, एकदम नरम चापाती जैसा आटा होने तक गूथिये. नरम गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा अच्छी तरह फूल कर सैट हो जाय.
चावल का आटा रोटी बनाने के लिये तैयार है. तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, गोल लोई तैयार कीजिये, लोई को सूखे चावल के आटे में लपेटिये और चकले पर रखकर हाथ से दबाकर थोड़ा बड़ा लीजिये, अब इस रोटी को फिर से सूख आटे में लपेटिये और चकले पर बेलन से हल्का दवाब देते हुये, किनारे दबाते हुये, गेहूं के आटे के जैसी पतली रोटी बेल लीजिये.

रोटी को सावधानी से उठाकर गरम तवे पर डालिये, निचली सतह सिकने पर रोटी को पलटिये, दूसरी सतह भी सिकने पर रोटी को फिर से पलटिये और कलछी या चमचे से किनारों को हल्का दवाब देते हुये घुमाते हुये सेकिये, रोटी को दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक सेक कर तैयार कर लीजिये, सिकी रोटी को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली या अलम्यूनियम फोइल बिछाकर रखिये. सारी रोटी इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

Click here to watch - Chawal Ki Roti Recipe Video

चावल के आटे की मसाला रोटी - How to make Masala Rice flour Roti

चावल के आटे की मसाला रोटी बनाने के लिये, आधा छोटी चम्मच जीरा, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनियां, यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं तब आधा छोटी प्याज बारीक कतरी हुई, सारे मसाले चावल के आटे को उबलते पानी में डालते समय साथ में डालकर मिला दीजिये और आटे को बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसल मसल कर नरम आटा गूथ कर तैयार कीजिये. बिलकुल सादा रोटी की तरह ही चावल के आटे की मसाला रोटी बनाकर तैयार कर लीजिये.
चावल के आटे की रोटी तैयार है, चावल के आटे की रोटी को चटनी, अचार और अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

Chawal ki Roti Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4666 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (46)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Renu Patle
which sabji or Chatni suits best with chaval ki roti?
निशा: रेनू, अपनी पसन्द से कोई भी चटनी ले सकती है, हरे धनिये की चटनी भी अच्छी है.
Aparna
Nishaji, can I make it using readymade rice flour? Or would it turn out different?
निशा: जी हां अपर्ना, चावल का रैडीमेड आटा लिया जा सकता है.
shivani goswami
thanxx for dis dilicios recipe
Meena sanjeev yadav
Namaste Nisha ji,
How to make rice flour at home?
निशा: मीना, चावलों को 4-5 घंटे पानी में भिगो लीजिये और पानी हटाकर कपड़े पर 1-2 घंटे के लिये फैलाइये, फरैरे किये हुये चावल को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
hansika choudhary
thanks nishaji,
faru
Thanks aunty for sharing the recipe of chawal ki roti. I love to eat chawal ki roti with red chilli chutney n konkani dishes. it is our tradition to make chawal ki roti in my place which is near to Alibaug . i was out for my studies so missed the chance to learn after marriage at my inlaws place everyday they eat chawal ki roti n i didnt know how to make .felt sorry but now living in dubai n missing all the indian food wanted to eat this roti no one here to make this for me so i tried our traditional recipe which does not contain oil but were not so good as my mom and all make .now i got ur recipe will try it .as today i made they r not so good so i thought of browsing on net n got ur recipe thanks again for doing lovely job .
usha
please write gluten free recipes as early as possible
sindhu
hi aunty. is roti ko aaj try ki thi achchhi bani . thanks
princess ankita
mam es flour ko to mai bahut gooth rhi hu phir ye dough nhi bn rha hai ..........

निशा:
अंकिता, चावल के आटे को गरम पानी डालकर मसलिये वह थोड़ी ही देर में बिलकुल नरम आटे की तरह गुथ कर तैयार हो जाता है, आटा गूथने का वीडियो देखिये और कोशिश कीजिये, आप आटा गूथ लेंगी बहुत आसान है.
ankita
mam plzz aap jb thodi free ho jaaye to riceballs bnana sikhayeinga .......i think it is simpl &and easy 2 mak.................
निशा: मैं इसे लिखने की अवश्य कोशिश करूंगी
princess ankita
hiee/
thnkieeu chef ,,,,,,,dekhne se lagta hai ki ye page aapne abhi abhi post kiya hai.......thnkieu chef nisha , becoz maine bhi sanvaad ..me maine post kiya tha jisme maine aapse iski recipe poochi hai
...thxx again

निशा: अंकिता, जी हां रैसिपी बहुत सारी पूछी जाती है, मैं कोशिश करती हूँ कि सभी की रैसिपी बना सकूं, लेकिन समय लग जाता है, धन्यवाद.
princess ankita
hiee//////@@@@@@@@@@




thnkieeu chef ,,,,,,,dekhne se lagta hai ki ye page aapne abhi abhi post kiya hai.......thnkieu chef nisha , becoz maine bhi sanvaad ..me maine post kiya tha jisme maine aapse iski recipe poochi hai
...thxx again
sandhya
can we make rice flour at home?

निशा:
संध्या, आप घर में राइस फ्लोर बना सकते हैं.
nina agrawal
Nisa ji
rice flour ke liye kya mota chaval le sakte hai

निशा: नीना, मोटा चावल लिया जा सकता है.